WWE में हर साल कई सारे सुपरस्टार्स अपनी वापसी करते हैं। साल 2020 में कई सारे सुपरस्टार्स ने WWE में अपनी वापसी की। साल 2020 WWE के लिए उतना खास नहीं रहा है। फैंस के बीच शोज़ और पीपीवी उतने रोचक नहीं रहे हैं। इसके अलावा कई बड़े सुपरस्टार्स 2020 में ज्यादा नजर नहीं आए हैं। WWE को इस दौरान रेटिंग्स में भी काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।WWE ने रॉयल रंबल पीपीवी से शानदार शुरुआत की थी। इसके अलावा रेसलमेनिया, समरस्लैम और सर्वाइवर सीरीज जैसे बड़े पीपीवी बिना लाइव ऑडियंस के भी अच्छे रहे। साथ ही साल का अंत TLC 2020 के जबरदस्त पीपीवी से हुआ। कहा जा सकता है कि WWE ने जबरदस्त मैचों और पीपीवी का आयोजन 2020 में किया है।You missed Charlotte Flair. You know it #WWETLC pic.twitter.com/pUaizxEVBW— Kevin (@BonafideHeat) December 21, 2020ये भी पढ़ें- WWE Year Ender: 5 सुपरस्टार्स जिन्हें 2020 में WWE को कंपनी से नहीं निकालना चाहिए थाकई सुपरस्टार्स ने 2020 में WWE छोड़ा। इसके अलावा कुछ स्टार्स ने अपनी वापसी भी की है। इसलिए हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने साल 2020 में जबरदस्त तरीके से वापसी की।4- शार्लेट फ्लेयर ने WWE TLC पीपीवी में किया था धमाकेदार रिटर्नSeasons Beatings from @WWEAsuka and @MsCharlotteWWE 🔥 pic.twitter.com/Shg63c5R13— WWE UK (@WWEUK) December 22, 2020शार्लेट फ्लेयर ने TLC पीपीवी में लंबे समय बाद वापसी की। उन्होंने असुका के साथ टीम बनाकर नाया जैक्स और शायना बैजलर का सामना विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच में किया। अंत में शार्लेट ने अपनी टीम को जीत दिलाई और टैग टीम टाइटल्स पर कब्जा किया। ये जीत उनके लिए और सभी फैंस के लिए यादगार रहेगी।किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी। सबको लग रहा था कि 2021 में ही शार्लेट अपना रिटर्न करेंगी। इसके बावजूद अचानक से आकर उन्होंने सबको सरप्राइज कर दिया था। शार्लेट अंतिम बार 17 जून को नजर आई थीं। इसके बाद से ही फैंस उन्हें लगातार मिस कर रहे थे। काफी समय तक फैंस इस जबरदस्त रिटर्न को याद रखने वाले हैं।ये भी पढ़ें:- WWE Year Ender: 5 धमाकेदार चीज़ें जिसने साल 2020 में फैंस को चौंका दिया