रैसलमेनिया से पहले अब सिर्फ रॉ के 2 ही एपिसोड बचे हुए हैं और दर्शकों का उत्साह इस वक्त काफी ज्यादा है। 'शो ऑफ़ द शोज' के पहले कंपनी इन दो रॉ के एपिसोड में रैसलमेनिया के लिए पूरे मैच कार्ड सामने ला देगी।
इस हफ्ते का रॉ एक बेहतरीन एपिसोड था क्योंकि इसमें यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर काफी समय बाद दिखाई दिए थे और इसके अलावा रोमन रेंस और मैकइंटायर के बीच रैसलमेनिया के लिए फ्यूड शुरू हो गयी। इसके अलावा रोंडा राउजी ने सिक्योरिटी गार्ड्स पर हमला किया और इसी बीच रोंडा राउजी के पति ट्रेविस ब्राउन सिक्योरिटी गार्ड्स पर हमला करते हुए स्टोरीलाइन में आ गये।
कर्ट एंगल ने भी इस रॉ में सभी को हैरान करते हुए बताया की रैसलमेनिया में उनके आखिरी विरोधी बैरन कार्बिन होंगे। हाल ऑफ़ फेम बेथ फिनिक्स ने भी अपने रिटायरमेंट से बाहर आने की घोषणा की। कुछ इसी तरह के हैरान कर देने वाले सरप्राइज हमें अगली रॉ में भी देखने को मिलने वाले हैं।
आइये नज़र डालते हैं उन 4 चीज़ों पर जिनसे कंपनी हमें हैरान कर सकती है।
#4) रोंडा राउजी अपने दोनों विरोधियों की धुनाई कर दें
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bb26d-15534028344991-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bb26d-15534028344991-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bb26d-15534028344991-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bb26d-15534028344991-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bb26d-15534028344991-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bb26d-15534028344991-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bb26d-15534028344991-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/bb26d-15534028344991-800.jpg 1920w)
रोंडा राउजी हील टर्न लेने के बाद एक अलग ही दुनिया में पहुंच चुकी हैं। वो हील टर्न लेने के बाद बेहद आक्रमकता दिखा रही हैं। इस बात में कोई शक नहीं की रोंडा राउजी हील के रूप में ज्यादा एंटरटेनर हैं।
इस हफ्ते की रॉ में आप देख ही चुके होंगे कि कैसे रोंडा राउजी ने ब्रूक को किस तरह से पीटा, इसके अलावा उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड्स पर भी हमले कर दिए।
रोंडा राउजी का ये नया करेक्टर बहुत ही बेहतरीन है और रैसलमेनिया के पहले होने वाले रॉ के शेष एपिसोड में हमे रोमांच जरूर देखने को मिलना चाहिए। हैरानी की बात ये थे कि इस हफ्ते की रॉ में बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर दोनों ही नहीं थी लेकिन वो स्मैकडाउन में जरूर नज़र आई थीं।
कयास लगाये जा रहे हैं कि इस हफ्ते रॉ में बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर का मैच हो सकता है और इसमें रोंडा राउजी प्रवेश कर दोनों ही रैसलर्स की जबरदस्त धुनाई कर सकती हैं।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#2) बैथ फिनॉक्स और नटालिया 'बॉस एन हग कनेक्शन' टीम के खिलाफ नंबर 1 दावेदार बन सकती है
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/3dc76-15534057811705-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/3dc76-15534057811705-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/3dc76-15534057811705-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/3dc76-15534057811705-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/3dc76-15534057811705-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/3dc76-15534057811705-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/3dc76-15534057811705-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/3dc76-15534057811705-800.jpg 1920w)
अभी तक ये निश्चित नहीं हो पाया है कि रैसलमेनिया में विमेंस टैग टीम चैंपियंस 'बॉस एन हग कनेक्शन' का सामना कौन करने वाला है। साशा बैंक्स और बेली पिछले हफ्ते स्मैकडाउन लाइव पर दिखाई दिए थे जिसमे उन्होंने आइकॉनिक्स को हराया।
यदि वर्तमान स्टोरीलाइन को ध्यान में रखते हुए देखा जाए तो 'बॉस एन हग कनेक्शन' कई सारे विरोधियों के खिलाफ अपनी बेल्ट को डिफेंड करते हुए नज़र आ सकती हैं।
साशा बैंक्स और बेली ने एलिमिनेशन चैंबर में पहली बार टाइटल जीता और उन्होंने कहा कि वो किसी भी ब्रांड पर अपनी बेल्ट डिफेंड कर सकती हैं इसीलिए वो पिछले हफ्ते स्मैकडाउन पर भी नज़र आई थीं।
अब जब बैथ फिनॉकस और नटालिया को टैग टीम चैंपियन का सामना करने के लिए एक बाधा को पार करना पड़ सकता है, क्योंकि नाया जैक्स और टमिना भी इस स्टोरीलाइन में शामिल हैं तो इसीलिए बैथ फिनॉक्स और नटालिया को इनका सामना करना पड़ सकता है।
#2) जॉन सीना सभी को हैरान करते हुए एंट्री कर लें
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/861e9-15534036892946-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/861e9-15534036892946-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/861e9-15534036892946-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/861e9-15534036892946-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/861e9-15534036892946-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/861e9-15534036892946-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/861e9-15534036892946-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/861e9-15534036892946-800.jpg 1920w)
आप जानते हैं कि हम रैसलमेनिया से अब सिर्फ 2 हफ्तों की दूरी पर हैं लेकिन अभी तक इस सबसे बड़े पीपीवी में जॉन सीना का मैच होगा या नहीं ये अब तक निश्चित नहीं है।
जॉन सीना जो लगभग 10 सालों से भी ज्यादा समय से विंस मैकमैहन की इस बड़ी कंपनी का चेहरा थे, वो रैसलमेनिया के एक पक्के दावेदार हुए करते थे। लेकिन इस बार कहानी कुछ और ही नज़र आ रही है हालांकि इन दो बचे हुए रॉ में जॉन सीना शायद अपने विरोधी का पता लगा सकते हैं।
पूर्व चैंपियन जॉन सीना ने जनवरी में वापसी की थी और उन्हें रॉयल रंबल में मैच के लिए बुक भी किया गया था लेकिन टखने की चोट के कारण जॉन सीना पीपीवी से बाहर हो गये।
दर्शक उम्मीद कर रहे थे कि हमें रैसलमेनिया में कर्ट एंगल VS जॉन सीना का मैच देखने को मिल सकता है लेकिन कर्ट एंगल ने बैरन कार्बिन को चुनकर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हालांकि हमें आगे के एपिसोड में कुछ मजेदार देखने को मिल सकता है जिससे जॉन सीना, कर्ट एंगल के रैसलमेनिया में आखिरी विरोधी बन जाएं।
#1) रोमन रेंस, मैकइंटायर से मिली चुनौती को स्वीकार करते हुए उनपर हमला कर सकते हैं
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f00b5-15534042873027-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f00b5-15534042873027-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f00b5-15534042873027-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f00b5-15534042873027-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f00b5-15534042873027-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f00b5-15534042873027-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f00b5-15534042873027-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f00b5-15534042873027-800.jpg 1920w)
पिछले 2 रॉ के एपिसोड में मैकइंटायर ने अपना काफी दबदबा कायम किया है क्योंकि उन्होंने अकेले दम पर शील्ड को अलग कर दिया था। इस रैसलर ने पिछली रॉ में शील्ड के 3 सदस्यों में से 2 को हराया। इसके अलावा उन्होंने रोमन रेंस को चैलेंज किया। हालांकि रोमन रेंस ने पिछली बार इसका कोई जवाब नहीं दिया था लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस बार रोमन रेंस इसे स्वीकार कर सकते हैं।
हैरानी की बात ये थे कि रोमन रेंस इस हफ्ते की रॉ में नज़र नहीं आए क्योंकि मैकइंटायर ने उन्हें चोटिल कर दिया था और उन्हें एक मैच के लिए बाहर कर दिया था। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि अगली रॉ में हमें इन दोनों रैसलर्स के बीच बेहतरीन फ्यूड देखने को मिलेगी।
मैकइंटायर एक बेहतरीन हील हैं और वो रोमन रेंस के लिए एक सहीं विरोधी भी हो सकते हैं।