ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और जॉन सीना (John Cena) दोनों ही WWE के सफल सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। सीना और लैसनर ने 2002 में ही डेब्यू किया था। साथ ही वो काफी कम समय में फैंस के बीच चर्चा का विषय बने थे। लैसनर को जल्दी सफलता मिली थी। इसके बावजूद सीना ने इंतजार किया और वो WWE के टॉप फेस बने।ये भी पढ़ें:- 4 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिन्हें हराने के बाद ब्रॉक लैसनर सही मायने में टॉप स्टार बनेब्रॉक लैसनर और जॉन सीना ने WWE में कई सारे रिकॉर्ड बनाए हैं। उनके नाम ढेरों अलग-अलग रिकॉर्ड है। कुछ ऐसे भी रिकॉर्ड है जिनमें दोनों का नाम है। इसके बावजूद ब्रॉक लैसनर ने कुछ ऐसी चीज़ें भी की है जो जॉन सीना कभी नहीं कर सके। इसलिए हम 4 चीज़ों के बारे में बात करने वाले है जो ब्रॉक लैसनर ने WWE में की है लेकिन जॉन सीना कभी नहीं कर पाए हैं।4- जॉन सीना ने WWE में रोमन रेंस को कभी नहीं हराया है जबकि ब्रॉक लैसनर ने हराया हैYou can pick one, as your favorite Champion1. Brock Lesnar2. Roman Reigns 3. John Cena4. Bill Goldberg pic.twitter.com/m4vS35BbHk— EMMANUEL CHAUKE (@IsMeEmmanuel) January 23, 2021जॉन सीना और रोमन रेंस की WWE में दुश्मनी सभी को जरूर याद होगी। दरअसल, सीना ने रोमन रेंस के खिलाफ No Mercy पीपीवी में मैच लड़ा था। इस दौरान रोमन रेंस को जीत मिली थी। सीना इस बड़े मैच में अपने अनुभव का फायदा नहीं उठा पाए और नए टॉप फेस से मैच हार गए थे। इसके बावजूद ब्रॉक लैसनर का रिकॉर्ड रोमन रेंस के खिलाफ बेहतर रहा है। उन्होंने रेंस के खिलाफ 3 मुकाबले लड़े हैं।ये भी पढ़ें:- 4 मौके जब जॉन सीना ने चैंपियनशिप हारकर अन्य WWE सुपरस्टार को बेहतर दिखायाब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच WrestleMania 34, Greatest Royal Rumble 2018 और SummerSlam 2018 में मैच हुआ था। इस दौरान लैसनर को दो मौकों पर रेंस पर जीत मिली हैं। WrestleMania और Greatest Royal Rumble में उनका पलड़ा भारी रहा है जबकि SummerSlam 2018 में रेंस को जीत मिली थी। देखा जाए तो इस समय WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस के खिलाफ ब्रॉक लैसनर का प्रदर्शन जॉन सीना से बेहतर है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।