4 चीजें जो WWE में रोमन रेंस ने हासिल की लेकिन अंडरटेकर नहीं कर सके

अंडरटेकर और रोमन रेंस
अंडरटेकर और रोमन रेंस

WWE में हर दौर में कुछ रेसलर्स को कंपनी के सबसे बड़े और मुख्य सुपरस्टार्स का दर्जा प्राप्त रहा है। हल्क होगन (Hulk Hogan) से लेकर स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन (Steve Austin) और जॉन सीना (John Cena) जैसे बड़े सुपरस्टार्स अपने दौर के सबसे सफल रेसलर्स रहे हैं और मौजूदा समय में ये जिम्मेदारी रोमन रेंस (Roman Reigns) संभाल रहे हैं।

रोमन रेंस की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो रेसलमेनिया (WrestleMania) के इतिहास में द अंडरटेकर (The Undertaker) को हराने वाले केवल दूसरे सुपरस्टार रहे हैं। उपलब्धियों के आधार पर अक्सर दोनों सुपरस्टार्स की तुलना की जाती रही है।

ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन को मजबूरी में चैंपियन बनाना पड़ा

द डेड मैन ने अपने करियर में कभी ना टूट सकने वाले रिकॉर्ड और कई महान उपलब्धियां अपने नाम की हैं। मगर रेंस भी अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम से जोड़ चुके हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम ऐसी 4 चीजों के बारे में आपको बताएंगे जो रोमन रेंस ने WWE में हासिल की हैं, लेकिन अंडरटेकर नहीं कर पाए।

ये भी पढ़ें: 5 दिग्गज सुपरस्टार्स, उन्हें कब और किसके खिलाफ मिली थी अपनी पहली हार

अंडरटेकर कभी WWE ग्रैंड स्लैम चैंपियन नहीं बने

रोमन रेंस और अंडरटेकर
रोमन रेंस और अंडरटेकर

अंडरटेकर का WWE करियर Survivor Series 1990 से शुरू हुआ और WrestleMania 36 में आकर समाप्त हुआ। करियर 30 साल लंबा चला, लेकिन ये बेहद चौंकाने वाली बात है कि इस सफर में वो कभी मिड-कार्ड सिंगल्स टाइटल्स में से किसी एक को भी अपनी रिकॉर्ड बुक में नहीं जोड़ पाए।

WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप, ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने के लिए किसी रेसलर का इन्हें जीतना अनिवार्य है। लेकिन अंडरटेकर इनमें से एक को भी नहीं जीत पाए हैं। वहीं रोमन रेंस साल 2017 में ही ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त कर चुके थे।

ये भी पढ़ें: द अंडरटेकर और उनकी पत्नी से जुड़ी 4 बातें जो आपने कभी नहीं सुनी होंगी

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

अंडरटेकर कभी एक ही समय पर 200 दिन तक चैंपियन नहीं रहे

अंडरटेकर
अंडरटेकर

रोमन रेंस मौजूदा WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं, जो उन्होंने Summerslam 2020 में वापसी के एक हफ्ते बाद यानी Payback 2020 में द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराकर जीती थी। रेंस ने कुछ हफ्ते पहले ही चैंपियन के रूप में 200 दिन के आंकड़े को पार कर लिया है। ये एक ऐसी उपलब्धि है जिसे अंडरटेकर कभी हासिल नहीं कर पाए। वो WWE में 7 बार वर्ल्ड चैंपियन बने, लेकिन उनका कोई भी चैंपियनशिप सफर 200 दिन के आंकड़े को नहीं छू पाया।

अंडरटेकर ने लगातार WrestleMania इवेंट्स को हेडलाइन नहीं किया

अंडरटेकर vs शॉन माइकल्स
अंडरटेकर vs शॉन माइकल्स

रोमन रेंस ने WWE Survivor Series 2012 में अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था। ये बात जगजाहिर है कि बड़ा सिंगल्स सुपरस्टार बनने के बाद रोमन रेंस ने WrestleMania 31 से लेकर 34 तक सभी WrestleMania शोज़ को हेडलाइन किया था।

रोमन लगातार 4 WrestleMania शोज़ को हेडलाइन कर चुके हैं, लेकिन द डेड मैन ने कभी लगातार 2 WrestleMania शोज़ को भी हेडलाइन नहीं किया है। उन्होंने अपने लंबे करियर में केवल 4 बार साल के सबसे बड़े शो को मेन इवेंट किया है, वो भी कई-कई सालों के अंतराल पर आए।

ब्रॉक लैसनर को चैंपियनशिप मैच में नहीं हरा पाए अंडरटेकर

रोमन रेंस vs ब्रॉक लैसनर
रोमन रेंस vs ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर अपने WWE करियर की शुरुआत से ही सबसे खतरनाक प्रो रेसलर्स में से एक रहे हैं। वहीं 2012 में वापसी के बाद वो और भी बड़े सुपरस्टार बनकर उभरे। इस दौरान उनका सामना रोमन रेंस और अंडरटेकर समेत कई अन्य दिग्गज सुपरस्टार्स से हुआ है।

रोमन रेंस को लैसनर के खिलाफ किसी चैंपियनशिप मैच में जीत Summerslam 2018 में मिली थी, लेकिन अंडरटेकर उन्हें कभी चैंपियनशिप मैच में नहीं हरा पाए हैं। हालांकि 2003 के एक SmackDown एपिसोड के बाद डार्क मैच में अंडरटेकर ने लैसनर को चैंपियनशिप मैच में हराया था। मगर डार्क मैच की गिनती ऑफ़िशियल मैचों में नहीं होती, वहीं मैच का परिणाम काउंट-आउट से आया था, इसलिए ना ही कोई टाइटल चेंज देखने को मिला।

Quick Links