WWE में हथियारों का काफी महत्व है। सुपरस्टार्स अपने मैचों को खास और आकर्षक बनाने के लिए कई बार वेपन्स का उपयोग करते हैं। सिंगल्स मैचों में हथियारों का उपयोग नहीं किया जा सकता है लेकिन WWE में कई बार अलग-अलग शर्तों के साथ मैच देखने को मिलते हैं। स्टील केज, नो DQ, लास्ट मैन स्टैंडिंग और लैडर मैचों में हथियारों का उपयोग करना लीगल है।2021 में कई अलग-अलग नियमों के साथ मैच देखने को मिले हैं। कई बार सुपरस्टार्स मैच के दौरान सोच-समझकर हथियारों का उपयोग करते हैं। कुछ सैगमेंट्स में भी स्टार्स अपने दुश्मन की बुरी हालत करने के लिए वेपन्स का उपयोग कर चुके हैं। इस आर्टिकल में हम 4 मौकों के बारे में बात करेंगे जब 2021 में सुपरस्टार्स ने अपने दुश्मन पर हथियारों का उपयोग करते हुए उनकी बुरी हालत कर दी।4- WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने शैंकी पर निकाला था अपना गुस्सा View this post on Instagram Instagram PostSummerSlam में जिंदर महल और ड्रू मैकइंटायर के बीच मैच देखने को मिला था। इस मैच के पहले Raw में दोनों के बीच स्टोरीलाइन का बिल्डअप देखने को मिला। Raw के एक एपिसोड में जिंदर महल का एक सैगमेंट बुक किया गया था और उन्होंने इस दौरान ड्रू के बारे में बात की। उन्होंने यहां स्कॉटिश सुपरस्टार की बेइज्जती की।इस बीच मैकइंटायर ने पीछे से एंट्री की। उन्होंने आकर जिंदर पर स्टील चेयर से हमला किया। उन्होंने इसके बाद वीर पर हमला करते हुए उन्हें भी रिंग से बाहर किया। शैंकी ने मैकइंटायर को रोकने की कोशिश की। ड्रू काफी गुस्से में थे और उन्होंने शैंकी की बात नहीं सुनी। उन्होंने स्टील चेयर से शैंकी पर काफी सारे शॉट्स लगाए।महल और वीर उनकी मदद करने के लिए नहीं आए। ड्रू के इस जबरदस्त हमले से स्टील चेयर भी टूट गई थी। इसके बावजूद वो नहीं रुके। ड्रू एक और चेयर लेकर आए और उन्होंने इससे शैंकी की बुरी हालत कर दी। मैकइंटायर ने अपना पूरा गुस्सा शैंकी पर हमला करते हुए निकाल लिया था। यह सैगमेंट फैंस को काफी ज्यादा पसंद आया था।