4 तरीके जिनसे ब्रॉक लैसनर की WWE में चौंकाने वाली वापसी हो सकती हैं

WWE
WWE

ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने WWE में रहते हुए कई सारे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। साथ ही काफी नाम कमाया है। इस दिग्गज को हमेशा ही WWE में जबरदस्त तरीके से बुक किया गया और उन्हें हराना किसी के लिए आसान नहीं रहा है। लैसनर काफी सालों से WWE में ही दिखाई दिए हैं।

इसके बावजूद उन्हें अपना अंतिम WWE मैच लड़े लगभग एक साल हो गया है। साथ ही वो इस समय कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट में भी नहीं है। इसके बावजूद जब भी WWE को उनकी जरूरत होगी, वो अपनी वापसी कर सकते हैं। लग रहा था कि WrestleMania 37 में मैच लड़ने के लिए वो वापसी कर लेंगे। इसके बावजूद उस समय वो वापस नहीं आए।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिनकी खतरनाक चोट से उनका करियर बर्बाद होते-होते रह गया

इसके बावजूद भी वो आने वाले समय में जरूर वापसी कर सकते हैं। WWE के पास कई ऐसे तरीके है जिनसे वो 'द बीस्ट' ब्रॉक लैसनर की शानदार वापसी करा सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 तरीकों के बारे में बात करने वाले हैं जिनसे ब्रॉक लैसनर की WWE के अंदर वापसी हो सकती हैं।

4- ब्रॉक लैसनर WWE चैंपियन पर हमला कर सकते हैं

ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के बीच हर कोई मैच देखना पसंद करेगा। उनके बीच मुकाबला अब संभव दिखाई दे रहा है। दरअसल, बॉबी लैश्ले को WWE के टॉप स्टार के रूप में बुक कर रहा है। वो इस समय WWE चैंपियन है और उन्होंने ड्रू मैकइंटायर को पराजित करते हुए WrestleMania में अपनी चैंपियनशिप रिटेन की थी।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें बुरी तरह हराकर ब्रॉक लैसनर ने वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती

इसके बाद से लग रहा है कि उन्हें हराना किसी भी सुपरस्टार के लिए आसान नहीं होने वाला है। खैर, ब्रॉक लैसनर एक ऐसे सुपरस्टार है जो उन्हें पराजित करने का दम रखते हैं। ऐसे में SummerSlam के पहले लैसनर अचानक से वापसी कर सकते हैं और लैश्ले पर हमला कर सकते हैं। साथ ही दोनों के बीच बाद में मैच टीज़ हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

3- एक ओपन चैलेंज का जवाब देकर

WWE
WWE

WWE में समय-समय पर चैंपियंस ओपन चैलेंज रखते हैं। ऐसे में वो इस दौरान अपनी वापिस कर सकते हैं। WWE में इस समय दोनों वर्ल्ड चैंपियंस जबरदस्त काम कर रहे हैं। मौजूदा समय में उन्हें रोक पाना किसी भी स्टार के लिए आसान नहीं है। ऐसे में कोई शॉकिंग सुपरस्टार आकर उन्हें पराजित कर सकता है।

WWE आने वाले कुछ समय में दोनों में किसी एक सुपरस्टार का चैंपियनशिप के लिए ओपन चैलेंज रख सकता है। इसके जवाब में ब्रॉक लैसनर की शॉकिंग वापसी हो सकती हैं। कोई भी उम्मीद नहीं करेगा और फैंस को सरप्राइज मिलेगा। WWE इस तरह से लैसनर के रिटर्न को खास बना सकता है।

2- पॉल हेमन के साथ स्टोरीलाइन में आकर

पॉल हेमन पहले सीएम पंक को मैनेज करते थे। इसके बावजूद लैसनर की वापसी हुई थी। इसके बाद लैसनर और पॉल हेमन साथ आ गए थे। इस दौरान सीएम पंक और पॉल हेमन की दुश्मनी देखने को मिली थी। कुछ ऐसा ही ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन के साथ 2021 में देखने को मिल सकता है।

पॉल हेमन ने ब्रॉक लैसनर का साथ छोड़कर उन्हें धोखा दिया है। ऐसे में लैसनर पहले पॉल हेमन से बदला लेने का प्लान बना सकते हैं। दोनों की स्टोरीलाइन खास रह सकती हैं और दोनों पूर्व साथियों को एक-दूसरे के खिलाफ देखना काफी ज्यादा शॉकिंग रहने वाला है। WWE लैसनर के साथ यहां से कुछ अलग कर सकता है।

1- रोमन रेंस को चैलेंज करके

रोमन रेंस इस समय यूनिवर्सल चैंपियन है। उन्होंने WrestleMania 37 की नाईट 2 में ऐज और डेनियल ब्रायन को हराकर अपने यूनिवर्सल टाइटल को रिटेन किया। अब SmackDown में कोई भी ऐसा चैलेंजर नहीं है जो रोमन रेंस को सही मायने में टक्कर दे सकता है। ऐसे में लैसनर की वापसी हो सकती हैं।

ब्रॉक लैसनर SummerSlam 2021 के पहले SmackDown में चौंकाने वाली वापसी कर सकते हैं। साथ ही रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर सकते हैं। उनके बीच पहले भी मैच हुए हैं लेकिन उनका ये मुकाबला काफी ज्यादा बढ़िया रह सकता है क्योंकि रोमन अभी एक अलग स्तर पर है।

ये भी पढ़ें:- 4 चीज़ें जो जॉन सीना ने WWE में की है लेकिन ब्रॉक लैसनर कभी नहीं कर पाए