जानिए Roman Reigns समेत WWE में ऐसे कौन से 4 चैंपियंस हैं जो 2023 में अपनी चैंपियनशिप नहीं हारे

WWE superstars didnt lose championship in 2023
ये WWE सुपरस्टार्स 2023 में चैंपियनशिप नहीं हारे हैं

WWE: WWE में एक समय था जब बहुत कम समय के अंतराल पर चैंपियन बदलते रहते थे, लेकिन पिछले कुछ समय की बात करें तो लंबे टाइटल रन पर अधिक फोकस किया गया है। एक तरफ रोमन रेंस (Roman Reigns) का ऐतिहासिक टाइटल रन 1200 दिनों के आंकड़े को पार कर चुका है।

दूसरी ओर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन समेत कई अन्य चैंपियन भी काफी समय से हारे नहीं है। खासतौर पर 2023 की बात करें तो कुछ ऐसे चैंपियंस हैं जिन्हें इस साल टाइटल के लिए कोई हरा नहीं पाया है। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जो 2023 में चैंपियनशिप नहीं हारे।

#)अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns

youtube-cover

रोमन रेंस का टाइटल रन Payback 2020 से चला आ रहा है, लेकिन 2023 की बात करें तो उनका पहला टाइटल डिफेंस केविन ओवेंस के खिलाफ आया, जिसमें जीत के बाद उन्होंने द ब्लडलाइन मेंबर्स के साथ मिलकर ओवेंस का बुरा हाल कर दिया था। इसी इवेंट में सैमी ज़ेन ने ट्राइबल चीफ को धोखा देकर उनपर अटैक किया था।

रेंस ने उसके बाद Elimination Chamber 2023 में सैमी ज़ेन और WrestleMania 39 में कोडी रोड्स के खिलाफ भी यादगार जीत दर्ज की थी। वो इस बीच SummerSlam में जे उसो के खिलाफ हार के बहुत करीब आ गए थे, लेकिन जिमी उसो ने ट्राइबल चीफ को जीतने में मदद की थी। उनका आखिरी टाइटल डिफेंस Crown Jewel 2023 में आया, जिसमें उन्होंने एलए नाइट को हराया था।

#)WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली

youtube-cover

रिया रिप्ली ने WrestleMania 39 में शार्लेट फ्लेयर को हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीती थी, जिसे बाद में विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप का नाम दिया गया। उसके बाद रिप्ली ने फीमेल रोस्टर को डॉमिनेट किया है और ऐसा करने में उन्हें कई बार द जजमेंट डे मेंबर्स का साथ मिला है।

वो अभी तक 2023 में ज़ेलिना वेगा, नटालिया, राकेल रॉड्रिगेज़ और ज़ोई स्टार्क के खिलाफ भी अपनी चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक डिफेंड कर चुकी हैं। द जजमेंट डे फिलहाल जिस तरह रोस्टर को डॉमिनेट कर रहा है, उसे देखकर लगता है जैसे अभी रिप्ली का टाइटल रन काफी लंबा चल सकता है।

#)WWE आईसी चैंपियन गुंथर

youtube-cover

गुंथर उन सुपरस्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने मेन रोस्टर पर आने के बाद से ही अपने प्रतिद्वंदियों को डॉमिनेट करना शुरू कर दिया था। उनकी कद-काठी उन्हें बेहद खतरनाक रेसलर सिद्ध करती है। उन्होंने साल 2022 के जून महीने में रिकोशे को हराकर चैंपियनशिप जीती थी। 2023 में उनका पहला टाइटल डिफेंस एक SmackDown एपिसोड में ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ आया जिसमें उन्होंने धमाकेदार जीत दर्ज की थी।

इस दौरान WrestleMania 39 में उनका ड्रू मैकइंटायर और शेमस के खिलाफ मैच बहुत जबरदस्त साबित हुआ, जिसमें उन्होंने बड़ी जीत दर्ज करने में सफलता पाई थी। वो इस बीच ज़ेवियर वुड्स, मुस्तफा अली, चैड गेबल और द मिज़ समेत कई बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड कर चुके हैं। वो WWE इतिहास में सबसे लंबे समय तक आईसी चैंपियन बने रहने वाले सुपरस्टार बन गए हैं और उनका टाइटल रन 550 दिनों से भी पार जा चुका है।

#)WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस

youtube-cover

WWE ने WrestleMania 39 के बाद वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप बेल्ट को नए डिज़ाइन के साथ वापस लाने का फैसला लिया था। इसके लिए एक टूर्नामेंट का आयोजन करवाया गया, जिसमें अपने-अपने मैच जीतते हुए सैथ रॉलिंस और एजे स्टाइल्स फाइनल में पहुंचे थे। Night of Champions 2023 में हुए फाइनल में स्टाइल्स को हराकर रॉलिंस नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने थे

वो उसके बाद डेमियन प्रीस्ट, ब्रॉन ब्रेकर, फिन बैलर और शिंस्के नाकामुरा समेत कई बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड कर चुके हैं। उनका अभी तक आखिरी टाइटल डिफेंस दिसंबर महीने के एक Raw एपिसोड में आया, जहां उन्होंने जे उसो को मात दी थी। उनका चैंपियनशिप सफर भी पिछले 200 दिनों से भी ज्यादा समय से चला आ रहा है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now