WWE हैल इन ए सैल जल्द होने वाला है। शो के तीन मुकाबले हैल इन ए सैल स्ट्रक्चर के अंदर देखने को मिलेंगे और तीनों ही मुकाबले इस शर्त के लायक भी हैं। इस तरह के गिमिक मुक़ाबलों में अक्सर ये परेशानी होती है कि किस मैच को करवाया जाए और किन्हें नहीं।
ये भी पढ़ें: 5 मौके जब हैल इन ए सैल मैचों में सुपरस्टार्स को गहरी चोट आई
पिछले कुछ समय में कई ऐसी दुश्मनियां हुई हैं जिन्हें हैल इन ए सैल स्ट्रक्चर के अंदर होना चाहिए। इस आर्टिकल में जानेंगे ऐसे ही 4 मुक़ाबलों के बारे में जिन्हें WWE हैल इन ए सैल के अंदर होना चाहिए था।
#4 एजे स्टाइल्स बनाम समोआ जो को WWE हैल इन ए सैल 2018 में सैल के अंदर लड़ने देना चाहिए था
![There was no reason not to book them inside the Cell](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/56414-16033667791249-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/56414-16033667791249-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/56414-16033667791249-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/56414-16033667791249-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/56414-16033667791249-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/56414-16033667791249-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/56414-16033667791249-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/56414-16033667791249-800.jpg 1920w)
एजे स्टाइल्स और समोआ जो ने एक साथ मिलकर काफी शानदार मुकाबले लड़े हैं। दो साल पहले दोनों के बीच दुश्मनी देखने को मिली थी। WWE ने इन दोनों के बीच हैल इन ए सैल पीपीवी में मैच भी बुक किया था। दोनों की दुश्मनी काफी पर्सनल हो चुकी थी और अगर इस पीपीवी में दोनों को सैल के अंदर लड़ने दिया जाता तो फैंस काफी खुश होते।
ये भी पढ़ें: 4 चौंकाने वाली चीजें जो WWE हैल इन ए सैल 2020 में हो सकती हैं
शो के दौरान स्टाइल्स ने जो को पिन और टैप आउट, दोनों एक ही समय पर किया था।
#3 द शील्ड बनाम द रोड्स ब्रदर्स को WWE हैल इन ए सैल 2013 में सैल के अंदर लड़ने देना चाहिए था
![This was one of the best WWE angles in late-2013](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/fbcfb-16033668813354-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/fbcfb-16033668813354-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/fbcfb-16033668813354-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/fbcfb-16033668813354-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/fbcfb-16033668813354-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/fbcfb-16033668813354-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/fbcfb-16033668813354-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/fbcfb-16033668813354-800.jpg 1920w)
द शील्ड में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज जैसे रेसलर्स देखने को मिले थे। इन दो टीम्स के बीच कई बार मुकाबला हुआ और रॉ के एक एपिसोड में द रोड्स ब्रदर्स ने शील्ड को हराते हुए टैग टीम टाइटल्स भी जीत लिया था। हालाँकि ये मैच शानदार बन सकता था अगर इसे हैल इन ए सैल पीपीवी में करवाया जाता।
ऐसा नहीं हुआ और पूर्व चैंपियंस ने द शील्ड और द उसोज़ के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट मैच लड़ा जोकि हैल इन ए सैल पीपीवी में हुआ था।
ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने सबसे ज्यादा हैल इन ए सैल मैच जीते हैं
#2 सीएम पंक बनाम जॉन सीना को हैल इन ए सैल 2012 में सैल के अंदर होना चाहिए था
![Some unfortunate timing stopped this potential classic from happening](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/cdfdb-16033679750224-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/cdfdb-16033679750224-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/cdfdb-16033679750224-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/cdfdb-16033679750224-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/cdfdb-16033679750224-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/cdfdb-16033679750224-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/cdfdb-16033679750224-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/cdfdb-16033679750224-800.jpg 1920w)
जॉन सीना और सीएम पंक ने कई शानदार मुकाबले फैंस को दिए। 2012 में दोनों के बीच हैल इन ए सैल में मैच होना चाहिए था मगर ऐसा नहीं हो सका। उस समय सीना ने एल्बो इंजरी की वजह से सर्जरी करवाई थी और इस वजह से हैल इन सैल में फैंस को पंक का मैच रायबैक के खिलाफ देखने को मिला।
#1 जॉन सीना बनाम वेड बैरेट को हैल इन ए सैल 2010 में सैल के अंदर होना चाहिए था
![The stage was set perfectly](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/2d102-16033687242975-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/2d102-16033687242975-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/2d102-16033687242975-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/2d102-16033687242975-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/2d102-16033687242975-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/2d102-16033687242975-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/2d102-16033687242975-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/10/2d102-16033687242975-800.jpg 1920w)
शो में हुए इन दोनों के मैच में शर्त ये डाली गई थी कि अगर सीना हार जाते हैं तो वह नेक्सस ग्रुप को जॉइन कर लेंगे। ये एक बड़ा मैच था और इसे हैल इन ए सैल स्ट्रक्चर के अंदर होना चाहिए था। मगर ऐसा नहीं हुआ।
मुकाबले में सीना हार गए थे और फिर उन्होंने नेक्सस ग्रुप को जॉइन कर लिया।