4 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिनके बारे में किसी ने सोचा नहीं था कि वो AEW में डेब्यू करेंगे

WWE
WWE

WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। सालों से WWE ने रेसलिंग जगत पर राज किया है। कई बार अलग-अलग प्रमोशन्स ने आकर WWE को टक्कर देने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। WWE ने पिछले कुछ दशकों में WCW और TNA दोनों को पराजित किया है।

काफी सालों से WWE के खिलाफ कोई बड़ी कंपनी प्रतियोगिता देने के लिए नहीं थी। इसके बावजूद 2019 में ऑल एलीट रेसलिंग (AEW) की शुरुआत देखने को मिली। AEW ने अपने रोस्टर को मजबूत करने के लिए इंडिपेंडेंट सिन के कुछ बड़े सुपरस्टार्स और पूर्व WWE सुपरस्टार्स को अपने साथ जोड़ा।

ये भी पढ़ें:- स्टैफनी मैकमैहन के WWE करियर से जुड़ी 5 बड़ी बातें जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे

लगभग हर साल AEW में मौजूद WWE सुपरस्टार्स की संख्या बढ़ते जा रही है। इस दौरान कुछ सुपरस्टार्स का AEW में जाना लगभग तय था क्योंकि उन्हें सही तरह से उपयोग नहीं किया जा रहा था। इसके अलावा कुछ ऐसे भी दिग्गज WWE सुपरस्टार्स रहे हैं जिनका AEW में डेब्यू शॉकिंग था और किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी।

4- WWE दिग्गज द स्टिंग

द स्टिंग का AEW में डेब्यू करना काफी ज्यादा शॉकिंग रहा था क्योंकि उन्होंने सालों पहले रिटायर होने का निर्णय ले लिया था। 2014 में WWE के अंदर डेब्यू के बाद उन्होंने कुछ मैच लड़े लेकिन गहरी चोट की वजह से उन्होंने रिटायर होने का निर्णय ले लिया। वो 2016 के शुरुआती समय में रिटायर हो गए।

ये भी पढ़ें:- 5 चौंकाने वाले WWE सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस को हराकर 2021 में नए यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैं

इसके बाद 2019 तक वो समय-समय पर WWE के शोज़ और WWE नेटवर्क के एपिसोड में नजर आते रहे। 2020 में उनका कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ खत्म हो गया और उन्होंने दिसंबर 2020 में AEW के अंदर अपना डेब्यू किया। सभी के लिए यह बड़ा सरप्राइज था। उन्होंने न सिर्फ अपना डेब्यू किया बल्कि कुछ मैच भी लड़े।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

3- मार्क हेनरी

मार्क हेनरी ने हाल में AEW के Double और Nothing पीपीवी में डेब्यू किया। AEW ने घोषणा करते हुए बताया था कि उनका नया शो Rampage आने वाला है और इसके लिए मार्क हेनरी कमेंट्री करेंगे और कोच का किरदार निभाएंगे। मार्क हेनरी के डेब्यू की उम्मीद किसी ने नहीं की थी।

उनका डेब्यू काफी ज्यादा शॉकिंग था क्योंकि वो जनवरी 2021 में Raw के खास एपिसोड में दिखाई दिए थे। AEW के पीपीवी में उनके डेब्यू को लेकर भी कोई खबर सामने नहीं आई थी। इस वजह से सभी को बड़ा सरप्राइज मिला। मार्क अभी कमेंट्री के लिए आए हैं लेकिन वो रिंग में वापसी भी कर सकते हैं।

2- बिग शो

बिग शो ने WWE में काफी सालों तक काम किया है। उन्होंने कई पीपीवी के मेन इवेंट्स में हिस्सा लिया था और ढेरों चैंपियनशिप भी जीती थी। वो WWE के सबसे वफादार सुपरस्टार्स में से एक माने जाते थे। इसके बावजूद उन्होंने AEW में डेब्यू करके सभी को चौंका दिया। दरअसल, WWE उनका सही तरह से उपयोग नहीं कर रहा था।

वो लगातार टेलीविजन पर दिखाई देना चाहते थे। इसके बावजूद WWE के पास उनके लिए प्लान्स नहीं थे। इस वजह से उन्होंने WWE से जाने का निर्णय लिया और 24 फरवरी 2021 को AEW में डेब्यू किया। उनके AEW में जाने की घोषणा अचानक से हुई थी और किसी ने इस चीज़ की उम्मीद नहीं की थी।

1- क्रिश्चियन

क्रिश्चियन ने 2021 के शुरुआत में ही सभी को चौंका दिया था। दरअसल, उन्होंने Royal Rumble 2021 में सरप्राइज एंट्री की थी। किसी को उम्मीद नहीं थी कि क्रिश्चियन रिटायर होने के बाद अचानक से एक बार फिर रिंग में वापसी करेंगे। इसके बाद लग रहा था कि वो WWE में काम करेंगे।

ऐज की रोमन रेंस के साथ स्टोरीलाइन के दौरान संकेत मिले थे कि क्रिश्चियन आकर अपने पूर्व टैग टीम पार्टनर की मदद करेंगे। इसके बावजूद उन्होंने AEW में डेब्यू किया। वो AEW Revolution पीपीवी में नजर आए थे। इसके बाद से उन्होंने अबतक में 5 मैच लड़े हैं और 4 में वो जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- 5 दिग्गज AEW सुपरस्टार्स जिन्हें WWE इंस्टाग्राम पर फॉलो करता है

Quick Links