Legends Who Should Win Championship: 2025 की शुरूआत हो गई है। WWE बहुत जल्द Netflix के साथ अपना एक नया अध्याय शुरू करने वाला है। 6 जनवरी को Raw का Netflix डेब्यू एपिसोड होगा। वहां से फिर कई चीजों में बदलाव देखने को मिलेगा। स्टार्स के पास भी कुछ नई चीजें करने का मौका होगा। 2024 में कुछ नए चैंपियन देखने को मिले थे। 2025 में अब बहुत लोग टाइटल जीतने के अवसर की तलाश में होंगे। इस आर्टिकल में हम उन चार दिग्गजों की बात करेंगे जिन्हें इस साल चैंपियनशिप जीतने का सूखा खत्म करना चाहिए।
#4 WWE दिग्गज शेमस को जरूर टाइटल हासिल करना चाहिए
शेमस लंबे समय से WWE में काम कर रहे हैं। दिग्गजों की लिस्ट में उनका नाम आता है। वो WWE में कई बार बड़ी चैंपियनशिप हासिल कर चुके हैं। साल 2009 उनके लिए बहुत ही शानदार रहा था। मौजूदा समय में भी शेमस बढ़िया काम कर रहे है। उन्हें WWE में अंतिम बार टाइटल जीते हुए लंबा वक्त हो गया है। WrestleMania 37 में उन्होंने यूएस चैंपियनशिप हासिल की थी। अब उन्हें इस साल सूखा खत्म करना चाहिए। शेमस को जरूर चैंपियन बनकर अपने फैंस को खुशी देनी चाहिए।
#3 WWE WrestleMania 37 में एजे स्टाइल्स बने थे चैंपियन
WWE में आने से पहले ही एजे स्टाइल्स ने रेसलिंग की दुनिया में अपना बड़ा नाम बना लिया था। 2016 में WWE में एंट्री के बाद से अभी तक स्टाइल्स ने बहुत अच्छा काम किया है। काफी जल्दी उन्होंने सफलता हासिल कर कुछ चैंपियनशिप अपने नाम की। एजे को भी WWE में अंतिम बार टाइटल जीते हुए लंबा समय हो गया है। WrestleMania 37 में ओमोस के साथ मिलकर उन्होंने टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। साल 2025 में उन्हें अब टाइटल हासिल करना चाहिए।
#2 क्या साल 2025 में WWE में टाइटल जीत पाएंगे सीएम पंक?
सीएम पंक ने साल 2014 में WWE छोड़ दिया था। नवंबर, 2023 में उन्होंने दोबारा कंपनी में वापसी की। तब से वो अच्छा काम कर रहे हैं। पिछले साल ड्रू मैकइंटायर के साथ उनकी राइवलरी ने खूब वाहवाही लूटी। पंक कह चुके हैं कि अब उनका अगला लक्ष्य गोल्ड जीतना है। WWE में अंतिम बार 2011 में पंक ने चैंपियनशिप हासिल की थी। सीएम का भी इस साल चैंपियन बनना बनता है। वो बहुत जल्द गुंथर को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती दे सकते हैं।
#1 WWE में जॉन सीना टाइटल जीतना डिजर्व करते हैं
साल 2025 WWE में जॉन सीना का अंतिम रहने वाला है। इसके बाद वो एक्शन में नज़र नहीं आएंगे। बहुत जल्द उनका रिटायरमेंट टूर शुरू होगा। पिछले साल Money in the Bank में उन्होंने बड़ा ऐलान कर सभी को चौंका दिया था। सीना 16 बार वर्ल्ड टाइटल हासिल कर चुके हैं। उन्हें भी WWE में अंतिम बार चैंपियनशिप जीते हुए करीब एक दशक का समय हो गया है। 2025 में सीना को भी चैंपियन बनना चाहिए। ऐसा हुआ तो फिर उनके फैंस खुश हो जाएंगे।