4 WWE सुपरस्टार्स जो दोस्त से बड़े दुश्मन बन गए

WWE
WWE

WWE एक प्रोफेशनल रेसलिंग कंपनी है। यहां मैचों के साथ ही स्टोरीलाइन का काफी महत्व है। अक्सर फैंस को दोस्तों के बीच दुश्मनी देखना काफी पसंद आती हैं। कई सारे WWE सुपरस्टार्स जो पहले काफी अच्छे दोस्त थे लेकिन फिर वो दुश्मन भी बने। साथ ही उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ मैच भी लड़े।

ये भी पढ़ें:- 5 सुपरस्टार्स जो Elimination Chamber में WWE चैंपियनशिप जीत चुके हैं

अक्सर WWE में सुपरस्टार्स की दोस्ती सिर्फ ऑन-स्क्रीन रहती हैं। इस दौरान कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स है जो पर्दे के पीछे भी कैफ अच्छे दोस्त थे। कई सारे सुपरस्टार्स ने अपने असली दोस्तों को धोखा दिया है। साथ ही उनके खिलाफ मैच लड़ा है। इस दौरान हम 4 सुपरस्टार्स के खिलाफ बात करने वाले हैं जो दोस्त से दुश्मन बन गए।

4- WWE सुपरस्टार्स केविन ओवेंस और सैमी जेन

WWE में केविन ओवेंस और सैमी जेन की दुश्मनी को हमेशा याद रखा जाएगा। दोनों काफी अच्छे दोस्त थे और सालों से साथ काम कर रहे थे। इसके बावजूद NXT चैंपियनशिप जीतने के बाद सैमी जेन के सेलिब्रेशन में केविन ओवेंस ने उनपर जबरदस्त हमला किया था। ये चौंकाने वाली चीज़ थी क्योंकि किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी।

ये भी पढ़ें;- 5 दिग्गज सुपरस्टार्स जिन्होंने अपने डेब्यू के सालों बाद WWE चैंपियनशिप जीती

इसके बाद वो दोस्त से सीधा बड़े दुश्मन बन गए। किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी लेकिन ऐसा देखने को मिला। केविन ओवेंस और सैमी जेन इसके बाद भी साथ नजर आए और उन्होंने कई बार साथ काम भी किया है। खैर, दोनों की दुश्मनी और दोस्ती दोनों को ही फैंस ने पसंद किया है। सैमी और केविन को आज भी रिंग में साथ देखने में पहले की तरह ही मजा आता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

3- ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स

ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स रेसलिंग इतिहास की सबसे टैग टीम DX का हिस्सा थे। उन्होंने साथ मिलकर कई सारी चैंपियनशिप जीती हैं और WWE को कई यादगार पल दिए हैं। इसके बावजूद ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स के बीच कई बार दुश्मनी भी देखने को मिली हैं। दोनों ने ढेरों रोचक मैच दिए हैं।

ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स जितने अच्छे दोस्त रहे हैं। उतनी ही अच्छी उनकी दुश्मनी भी रही हैं। दोनों के बीच कई सारे मैच फैंस को याद आते हैं। दोनों दिग्गज ने साथ मिलकर कुछ सालों पहले एक टैग टीम मैच में भी काम किया था। इसके अलावा कई बार वो आमने-सामने भी आ चुके हैं।

2- साशा बैंक्स और बेली

साशा बैंक्स और बेली के बीच काफी अच्छी दुश्मनी रही हैं। खैर, वो पहले दोस्त भी रह चुकी हैं। WWE में विमेंस इतिहास में साशा बैंक्स और बेली की दुश्मनी को हमेशा ही याद और पसंद किया जाएगा। दोनों ने काफी समय तक साथ काम किया है। इस दौरान वो दो बार विमेंस टैग टीम चैंपियंस भी बनी हैं।

इसके बावजूद बेली ने काफी समय तक साशा के साथ रहने के बाद आखिर अपनी दोस्त पर हमला किया। इसके बाद उनके बीच एक शानदार स्टोरीलाइन देखने को मिली। दोनों के बीच कई बड़े इवेंट्स में मैच भी हुए। खैर, बैंक्स ने इस दौरान बेली को हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप पर भी कब्जा किया।

1- एडी गुरेरो और रे मिस्टीरियो

एडी और मिस्टीरियो के बीच ढेरों मैच देखने को मिले हैं। दोनों असल जीवन में दोस्त थे और उन्होंने टीवी पर भी अपनी दोस्ती को दिखाया। साथ ही टैग टीम में काम किया। दोनों की दोस्ती काफी अच्छी थी और वो रिंग में काफी अच्छा काम कर रहे थे। इसके बावजूद बाद में गुरेरो ने अपने दोस्त को धोखा दे दिया।

एडी गुरेरो ने बाद में हील टर्न लेते हुए मिस्टीरियो पर हमला किया। इसके बाद उनके बीच कई सारे मैच देखने को मिले और लगभग सभी मैच काफी ज्यादा रोचक रहे थे। हर किसी को उनके बीच हुए मैच पसंद आए थे। खैर, उनकी दुश्मनी और दोस्ती दोनों को ही फैंस आज भी याद और पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें बुरे बर्ताव के कारण घर भेज दिया गया

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
App download animated image Get the free App now