4 WWE Superstars जिनके खिलाफ Brock Lesnar का Crown Jewel 2022 में मैच हो सकता है

Ujjaval
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर साउदी अरब के शोज़ में जरूर नजर आएंगे
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर साउदी अरब के शोज़ में जरूर नजर आएंगे

Brock Lesnar: WWE का हर साल सऊदी अरब में बड़ा इवेंट होता है। इस शो में कई बड़े सुपरस्टार्स नजर आते हैं और कुछ महीनों बाद WWE का वहां फिर क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) इवेंट होने वाला है। ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) अमूमन इस शो में नजर आते हैं और समरस्लैम (SummerSlam) में हार के बाद द बीस्ट जरूर अब सीधा सऊदी अरब के शो के लिए आ सकते हैं।

Ad

कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनके खिलाफ ब्रॉक लैसनर वहां मैच लड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनका सामना ब्रॉक लैसनर वापसी के बाद सऊदी अरब के Crown Jewel 2022 इवेंट में करते हुए नजर आ सकते हैं।

4- WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बॉबी लैश्ले

Ad

बॉबी लैश्ले के पास इस समय यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप है और उन्हें WWE काफी शानदार तरीके से बुक करता है। Royal Rumble 2022 में ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के बीच मैच हुआ था और इस मैच में पूर्व TNA सुपरस्टार का पलड़ा भारी रहा था। लैसनर को हार का बदला लेने का मौका नहीं मिला है।

इसी कारण ब्रॉक लैसनर वापसी करके Crown Jewel के लिए बॉबी लैश्ले के खिलाफ दुश्मनी शुरू कर सकते हैं। लैश्ले और लैसनर के बीच अंतिम मैच से फैंस खुश नहीं थे और इसी कारण अब WWE दोनों दिग्गजों के मुकाबले को सही तरह से बुक करके स्टोरीलाइन को खत्म करना चाहेगा।

3- गुंथर

Ad

गुंथर को WWE अपना अगला टॉप स्टार बना सकता है। गुंथर के पास वर्ल्ड चैंपियन बनने के सारे ही गुण हैं और अब ट्रिपल एच के रहते हुए उनके असफल होने के चांस कम हो गए हैं। उन्हें अब सिर्फ दिग्गज सुपरस्टार्स के खिलाफ काम करने की जरूरत है और इसके बाद उनकी किस्मत बदल सकती है।

गुंथर एक बड़े साइज के सुपरस्टार हैं और वो अपने ताकतवर मूव्स के लिए जाने जाते हैं। इसी कारण गुंथर और ब्रॉक लैसनर को आमने-सामने देखना शानदार रहेगा। दोनों अपने मैच को जबरदस्त बनाकर फैंस को खुश कर सकते हैं। यह मैच WWE लैसनर की वापसी पर Crown Jewel में बुक कर सकता है।

2- ऐज

Ad

ऐज और ब्रॉक लैसनर के बीच कभी भी एक सिंगल्स मैच देखने को नहीं मिला है। फैंस सालों से दोनों को आमने-सामने देखना चाहेंगे। सऊदी अरब के शोज़ में पहले भी कई सारे ड्रीम मैच देखने को मिले हैं। इसी कारण ब्रॉक और ऐज के बीच ड्रीम मैच वहां बुक किया जा सकता है।

ब्रॉक लैसनर अब संभावित रूप से नॉन-टाइटल की स्टोरीलाइंस में ही नजर आएंगे और इसी कारण उन्हें बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ लड़ने की जरूरत है। ऐज के खिलाफ ब्रॉक को देखना रोचक रहेगा क्योंकि दोनों ने ही WWE में अपना बड़ा नाम बनाया है और मैच से साबित हो जाएगा कि उनमें से बेहतर कौन है।

1- ड्रू मैकइंटायर

Ad

ड्रू मैकइंटायर और ब्रॉक लैसनर के बीच बड़ा इतिहास रहा है। लैसनर को हराकर ही मैकइंटायर ने WWE चैंपियनशिप जीती थी। SmackDown के अंतिम एपिसोड में ब्रॉक लैसनर ने थ्योरी पर हमला किया था और फिर ड्रू मैकइंटायर ने आकर भी थ्योरी पर अटैक किया था। यहां ड्रू के खिलाफ लैसनर का मैच टीज़ हो गया था।

मैकइंटायर अभी रोमन रेंस के साथ दुश्मनी में हैं। अगर यहां से वो चैंपियन बन जाते हैं या असफल होते हैं, तो भी दोनों के बीच मैच बुक करने का मौका रहेगा। मैकइंटायर और लैसनर बड़े साइज के सुपरस्टार्स हैं और इसी कारण दोनों के बीच मैच जरूर शानदार रह सकता है। Crown Jewel जैसे अहम इवेंट में ही WWE उन्हें आमने-सामने लाना चाहेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications