4 WWE सुपरस्टार्स जिनका करियर मेन रोस्टर पर आने के बाद पूरी तरह से बर्बाद हो गया

WWE
WWE

WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। WWE में ढेरों सुपरस्टार्स काम करते हैं और हर कोई उम्मीद करता है कि उन्हें बड़ी सफलता मिले। इसके बावजूद हर कोई सफल नहीं हो पता है। कुछ NXT सुपरस्टार्स अपने टैलेंट की वजह से सफलता हासिल कर लेते हैं और WWE के मेन रोस्टर पं टॉप स्टार बन जाते हैं।

Ad
Ad

ये भी पढ़ें:- 3 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ द रॉक कभी मैच नहीं हारे और 2 जिनके खिलाफ कभी नहीं जीते

इसके बावजूद कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स है जिन्हें मेन रोस्टर में आने के बाद सफलता नहीं मिली है। साथ ही उनका WWE करियर मेन रोस्टर पर आने के बाद पूरी तरह से बर्बाद हो गया। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनका करियर मेन रोस्टर पर आने के बाद बर्बाद हो गया।

4- WWE सुपरस्टार शायना बैजलर

Ad

शायना बैजलर को इस समय WWE ने जॉबर बना दिया है। वो आसानी से WWE के विमेंस डिवीजन की सबसे खतरनाक सुपरस्टार बन सकती थीं। इसके बावजूद भी WWE मैनेजमेंट उनका टैलेंड समझ नहीं पाए। NXT में इस सुपरस्टार को रोक पाना मुश्किल था और वो कभी भी आसानी से मैच नहीं हारती थीं। इसके बावजूद मेन रोस्टर पर आने के बाद उनकी किस्मत पूरी तरह बदल गई।

ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें जॉन सीना की वापसी के बाद उनसे मैच लड़कर काफी ज्यादा फायदा होगा

शुरुआत में जरूर ही उन्हें जबरदस्त तरीके से पुश दिया गया। इसके बावजूद बाद में उन्हें टैग टीम में डाल दिया गया। भले ही उन्होंने विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती है और वो इस समय भी चैंपियन है। इसके बावजूद WWE अब उन्हें आसानी से हारने के लिए बुक कर देता है। किसी भी छोटी सुपरस्टार के खिलाफ उन्हें मैच मिल जाता है और वो आसानी से हार जाती हैं। ये देखकर जरूर निराशा होती हैं और उनका करियर अब मेन रोस्टर पर पूरी तरह से खराब हो गया है क्योंकि अब शायद ही वो पहले की तरह मॉन्स्टर बन पाएं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

3- रिकोशे

Ad

रिकोशे को WWE ने टॉप स्टार बनाने का मौका गंवा दिया है। दरअसल, इंडिपेंडेंट सिन में सफलता हासिल करने के बाद NXT में उन्होंने जबरदस्त मैच देकर प्रभावित किया। इसके बाद मेन रोस्टर पर भी उनका शुरुआत करियर जबरदस्त रहा है। खैर, बाद में WWE ने उन्हें पूरी तरह जॉबर बना दिया और वो अब टीवी पर दिखाई नहीं देते।

WWE को काफी समय से एक बेहतर हाईफ्लाइंग सुपरस्टार की जरूरत थी। रिकोशे एक बेहतर विकल्प थे और हमेशा ही उनके मुकाबले रोचक रहते हैं। इसके बावजूद उनका सही तरह से कभी भी उपयोग देखने को नहीं मिला। उनका करियर मेन रोस्टर पर आने के बाद असल में पूरी तरह खराब हो गया।

2- रॉबर्ट रूड

Ad

WWE ने रॉबर्ट रूड के टैलेंट का सही तरह से उपयोग नहीं किया। दरअसल, TNA में रॉबर्ट रूड को सफलता मिली थी और इसके बाद NXT में उन्होंने भी जबरदस्त काम किया। साथ ही उन्होंने चैंपियनशिप भी जीत ली थी। इसके बावजूद जब वो मेन रोस्टर पर आए तो उनकी खराब तरह से बुक किया गया।

वो एक टैग टीम सुपरस्टार बनकर रह गए। उनके पास अच्छा लुक, माइक स्किल्स और रेसलिंग स्किल्स है। इसके बावजूद WWE ने उन्हें टॉप स्टार की तरह बुक करने के बजाय एक जॉबर की तरह उपयोग किया। देखा जाए तो रॉबर्ट रूड का करियर पहले की तरह चर्चित नहीं रहा है और उन्हें अब सही तरह से बुक नहीं किया जाता है।

1- शिंस्के नाकामुरा

Ad

शिंस्के नाकामुरा को जापान का सबसे बड़े सुपरस्टार माना जाता था। उन्होंने वहां रहते हुए पूरी दुनिया में अपना नाम बना लिया था। जब शिंस्के नाकामुरा ने NXT में कदम रखा तो लगा कि उन्हें रोक पाना मुश्किल होगा। कुछ ऐसा ही देखने को मिला और नाकामुरा ने सभी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।

इसके बावजूद जब मेन रोस्टर पर उनकी एंट्री हुई थी काफी उम्मीदें थी। इसके बावजूद नाकामुरा को शुरुआत में अच्छी बुकिंग मिली लेकिन WWE ने उन्हें बाद में हील टर्न के बाद जॉबर बना दिया। उन्होंने भले ही कई चैंपियनशिप जीती हैं लेकिन वो वर्ल्ड चैंपियनशिप के लायक सुपरस्टार है लेकिन उन्हें सही तरह से बुक ही नहीं किया गया।

ये भी पढ़ें:- 4 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने ब्रॉक लैसनर को चीटिंग किये बिना बुरी तरह हराया था

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications