4 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने ब्रॉक लैसनर को चीटिंग किये बिना बुरी तरह हराया था

WWE
WWE

ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। WWE में रहते हुए इस दिग्गज ने काफी ज्यादा नाम कमाया है। इस सुपरस्टार को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है और उनके हर मुकाबले रोचक रहते हैं। WWE में द बीस्ट को पराजित करना काफी ज्यादा मुश्किल रहा है। वो आसानी से नहीं हारते हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने सेलिब्रिटी से शादी की और 2 जिन्होंने नॉन-सेलिब्रिटी से शादी की

WWE में कुछ ही ऐसे सुपरस्टार रहे हैं जिन्होंने ब्रॉक लैसनर को हराया है। इस दौरान कई स्टार्स ने लैसनर को चीटिंग से हराया है। खैर, द बीस्ट ने कुछ मौके बिना चीटिंग के भी हारे हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने ब्रॉक लैसनर को बिना चीटिंग के हराया है।

4- WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने ब्रॉक लैसनर को बिना चीटिंग के हराया है

ब्रॉक लैसनर अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस के खिलाफ SummerSlam 2019 में डिफेंड कर रहे थे। दरअसल, सैथ ने WrestleMania 35 में यूनिवर्सल टाइटल पर कब्जा किया था लेकिन ब्रॉक लैसनर ने Extreme Rules 2019 में अपना मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करते हुए यूनिवर्सल टाइटल को फिर जीत लिया था।

ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों रोमन रेंस को डेनियल ब्रायन के खिलाफ WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप हार जाना चाहिए

सैथ इस दौरान टॉप फेस थे और कोई उन्हें चीटिंग करते हुए नहीं देखना चाहता था। ऐसे में सैथ रॉलिंस ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और ब्रॉक लैसनर की बुरी हालत कर दी थी। अंत में उन्होंने दिग्गज पर स्टॉम्प लगाकर बड़ी जीत दर्ज की। साथ ही एक बार फिर यूनिवर्सल चैंपियन बन गए थे। ब्रॉक लैसनर को इस बार सैथ रॉलिंस ने चीटिंग किये बिना पराजित कर दिया था। WrestleMania 35 में सैथ ने लैसनर को लौ-ब्लो लगाया था। इसके बावजूद उन्होंने SummerSlam में कोई चीटिंग नहीं की थी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

3- जॉन सीना

जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर के बीच Extreme Rules 2012 में मैच देखने को मिला था। लैसनर ने लंबे समय के बाद अपनी वापसी की थी। इस दौरान वो WWE के सबसे बड़े बेबीफेस जॉन सीना के खिलाफ दिखाई दे रहे थे। ब्रॉक लैसनर ने लगभग 8 सालों के अंतराल के बाद WWE में अपनी वापसी की थी।

ऐसे में उनका जॉन सीना के खिलाफ मैच देखने लायक था। सभी को लग रहा था कि ब्रॉक लैसनर को जीत मिल जाएगी। इसके बावजूद जबरदस्त एक्शन के बाद अंत में फैन फेवरेट जॉन सीना को जीत मिल गई थी। उन्हें द बीस्ट को पराजित करने के लिए किसी भी चीटिंग की जरूरत नहीं लगी थी।

2- गोल्डबर्ग

Survivor Series 2016 में गोल्डबर्ग का ऐतिहासिक रिटर्न देखने को मिला। इस दिग्गज ने 12 सालों बाद वापसी की थी और वो अपने अंतिम विरोधी ब्रॉक लैसनर का फिर सामना कर रहे थे। दोनों के बीच मुकाबला जबरदस्त साबित हुआ और इस दौरान गोल्डबर्ग ने सभी फैंस चौंका दिया था।

सभी को लग रहा था कि दोनों के बीच एक लंबा मैच देखने को मिलेगा और अंत में ब्रॉक लैसनर को दिग्गज पर जीत मिलेगी। इसके बावजूद गोल्डबर्ग ने काफी आसानी से कुछ ही देर में ब्रॉक लैसनर को धराशाई कर दिया था। साथ ही पिन करते हुए आसानी से जीत हासिल कर ली थी। ब्रॉक की इस हार को कोई नहीं भूलेगा।

1- ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर और ब्रॉक लैसनर के बीच WrestleMania 36 में मैच देखने को मिला था। दरअसल, उनके बीच WWE टाइटल के लिए मुकाबला हुआ था। इस मुकाबले के लिए स्टोरीलाइन काफी जबरदस्त थी और हर एक फैन ड्रू को चैंपियन बनते हुए देखना चाहता था। कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

WrestleMania 36 की नाईट 2 के मेन इवेंट में ड्रू मैकइंटायर ने द बीस्ट का सामना किया था। दोनों के बीच मुकाबला ज्यादा लंबा नहीं चला। ड्रू मैकइंटायर ने अंत में एक जबरदस्त क्लेमोर किक लगाई और WWE चैंपियन को पिन करते हुए जीत दर्ज की। साथ ही वो अपने WWE करियर में पहली बार चैंपियन बन गए।

ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर के WWE करियर की 4 सबसे विवादित जीत जिन्हें फैंस भूलना चाहेंगे

Quick Links