4 बड़े WWE सुपरस्टार्स और उन्हें अंडरटेकर के खिलाफ पहली जीत कब मिली थी

अंडरटेकर, रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर
अंडरटेकर, रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर

द अंडरटेकर (The Undertaker) का नाम प्रो रेसलिंग वर्ल्ड और खासतौर पर WWE में हमेशा के लिए अमर रहेगा। उन्होंने WWE में ऐसी बड़ी-बड़ी उपलब्धियां और रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, जिन्हें तोड़ पाना लगभग असंभव सा प्रतीत होता है। इस ऐतिहासिक सफर की शुरुआत सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series) 1990 से हुई थी।

Ad

आखिरकार साल 2020 में उन्होंने अपने इन रिंग करियर को हमेशा के लिए अलविदा कहने का निर्णय लिया था। इस 30 साल लंबे सफर में उन्होंने द अमेरिकन बैडएस, द फिनोम और द डेडमैन समेत अन्य कैरेक्टर्स में अपार सफलता प्राप्त की है।

ये भी पढ़ें: 5 रियल लाइफ कपल्स जो WWE में चैंपियन रह चुके हैं

इस दौरान उन्होंने हल्क होगन (Hulk Hogan), स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन (Stone Cold Steve Austin) और मैनकाइंड (Mankind) जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स के साथ रिंग साझा की है। इस आर्टिकल में हम अंडरटेकर के ऐतिहासिक सफर को याद करते हुए उन 4 बड़े सुपरस्टार्स और उनकी अंडरटेकर के खिलाफ WWE में पहली सिंगल्स मैच में जीत के बारे में बताएंगे।

ये भी पढ़ें: 10 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE ने दूसरे देश का नागरिक बना दिया

जॉन सीना को 2003 में WWE में अंडरटेकर पर पहली जीत मिली

अंडरटेकर vs जॉन सीना
अंडरटेकर vs जॉन सीना

जॉन सीना ने साल 2002 में डॉक्टर ऑफ ठगनॉमिक्स के कैरेक्टर में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया था। WWE WrestleMania 19 के बाद एक SmackDown एपिसोड में जॉन सीना और अंडरटेकर की भिड़ंत हुई, ये ऐसा पहला मौका भी रहा जब सीना और अंडरटेकर किसी सिंगल्स मैच में WWE रिंग में एक-दूसरे के खिलाफ उतरे थे।

Ad

मैच के दौरान अंडरटेकर गलती से रेफरी को क्षति पहुंचा बैठे थे। इसका फायदा उठाते हुए The FBI (The Full Blooded Italians) ने अंडरटेकर पर तब तक अटैक करना जारी रखा, जब तक रेफरी को वापस होश नहीं आ गया। इसके बाद सीना को केवल द डेड मैन को पिन करने के लिए उनके ऊपर हाथ रखने की जरूरत पड़ी थी।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो 50 की उम्र के बाद भी फिट नजर आते हैं

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

सीएम पंक - WWE Breaking Point 2009

अंडरटेकर vs सीएम पंक
अंडरटेकर vs सीएम पंक

साल 2009 के सितंबर महीने के समय सीएम पंक WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन हुआ करते थे। पंक लगातार अपने टाइटल को बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ डिफेंड कर रहे थे, इस दौरान WWE Breaking Point पीपीवी में उन्हें अंडरटेकर के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप बेल्ट का बचाव करना था।

Ad

शर्त के अनुसार इस मैच को केवल सबमिशन से ही जीता जा सकता था। एक समय पर हैल्स गेट लगाकर अंडरटेकर जीत भी गए थे, लेकिन तभी जनरल मैनेजर टेडी बाहर आए और उन्होंने कहा कि विकी गुरेरो हैल्स गेट मूव पर बैन लगा चुकी हैं। इसलिए दोबारा मैच को शुरू किया गया और अंत में पंक ने एनाकोंडा वाइस मूव लगाकर जीत अपने नाम की थी।

रोमन रेंस - WWE WrestleMania 33

youtube-cover
Ad

WWE Fastlane 2017 से अगले Raw एपिसोड में अंडरटेकर ने रोमन रेंस पर अटैक कर दिया था। ये अटैक ही बाद में दोनों सुपरस्टार्स के बीच WWE WrestleMania 33 में नो होल्ड्स बार्ड मैच के बुक होने का कारण बना। इससे 3 साल पहले यानी 2014 में ब्रॉक लैसनर, अंडरटेकर की स्ट्रीक का अंत कर चुके थे।

दोनों के बीच मैच में चोकस्लैम, स्पीयर, टॉम्बस्टोन पाइलडाइवर, सुपरमैन पंच और हैल्स गेट सबमिशन मूव भी लगा, लेकिन दोनों हार मानने को तैयार नहीं थे। अंत में रेंस को लगातार 3 स्पीयर लगाने के बाद अंडरटेकर पर जीत मिली थी। ऐसा करते ही वो WrestleMania में अंडरटेकर को हराने वाले केवल दूसरे रेसलर बने।

ब्रॉक लैसनर - WWE No Mercy 2002

अंडरटेकर vs ब्रॉक लैसनर
अंडरटेकर vs ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर ने साल 2002 के मार्च महीने में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया था, उसके कुछ समय बाद ही उन्हें बड़े सुपरस्टार के रूप में प्रदर्शित किया जाने लगा। उसी साल Summerslam में द रॉक को हराकर WWE अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बने।

इस दौरान उन्हें WWE Unforgiven 2002 में अंडरटेकर के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना था, लेकिन ये मैच डबल डिसक्वालीफ़िकेशन से समाप्त हुआ। इसलिए No Mercy 2002 में एक बार फिर उनका मैच बुक हुआ। इस हैल इन ए सैल मैच में दोनों खून से लथपथ हो गए थे, लेकिन अंत में लैसनर अपने टाइटल को डिफेंड करने में सफल रहे।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications