4 WWE सुपरस्टार्स जो 3 शादियां कर चुके हैं

WWE सुपरस्टार्स ने की कई शादियां
WWE सुपरस्टार्स ने की कई शादियां

एक WWE सुपरस्टार या किसी अन्य प्रो रेसलर के लिए साल के बेहद व्यस्त कार्यक्रम से होकर गुजरना बहुत मुश्किल काम होता है। मात्र फैंस के मनोरंजन के कारण उन्हें कई-कई हफ्ते अपने परिवार से दूर रहना पड़ता है। इस दूरी के कारण अक्सर कपल्स के बीच संबंधों में खटास भी पड़ने लगती है।

Ad

ऐसा आम लोगों के जीवन में भी होता है जब पति-पत्नी के बीच दूरियां इतनी बढ़ती चली जाती हैं कि वो दूरियां आगे चलकर तलाक का रूप ले लेती हैं। WWE सुपरस्टार्स भी आम लोग ही होते हैं, बस फर्क इतना होता है कि उन्हें टीवी पर परफॉर्म करने के चलते ज्यादा लोकप्रियता हासिल हो चुकी होती है।

मगर उनके जीवन में भी पारिवारिक संबंधों में उतार-चढ़ाव होते रहे हैं, कई बार शादी टूटी भी हैं। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए डालते हैं एक नजर उन 4 सुपरस्टार्स पर जो 3 या उससे ज्यादा शादियां कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जो WWE में चैंपियन बनने के हकदार नहीं थे

पूर्व WWE सुपरस्टार बतिस्ता

बतिस्ता अपनी पूर्व पत्नी साराह जेड के साथ
बतिस्ता अपनी पूर्व पत्नी साराह जेड के साथ

बतिस्ता उन चुनिंदा WWE सुपरस्टार्स में से एक हैं, जिन्हें प्रो रेसलिंग के अलावा फिल्मी दुनिया में भी आपार सफलता प्राप्त हुई है। प्रोफेशन के मामले में चाहे उनका जीवन सुखद रहा हो, लेकिन निजी जीवन में में उन्हें ज्यादा खुशियां प्राप्त नहीं हो सकी हैं।

Ad

उन्होंने पहली शादी साल 1990 में ग्लेंडा बतिस्ता से की थी, लेकिन 7 साल बाद दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया। उनकी दूसरी पत्नी एंजी बतिस्ता रहीं, जिनसे पूर्व WWE सुपरस्टार ने साल 1998 में शादी रचाई थी, लेकिन एंजी से उनका रिश्ता 8 साल से ज्यादा नहीं चल पाया।

ये भी पढ़ें: 10 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE ने दूसरे देश का नागरिक बना दिया

बतिस्ता ने अपनी तीसरी शादी साल 2015 में साराह जेड से की, उनकी तीसरी शादी ने भी साल 2019 में तलाक का रूप लिया। बतिस्ता से जुड़ी एक दिलचस्प बात ये है कि 40 की उम्र को पार करने से पहले ही वो 2 बच्चों के दादा बन चुके थे।

ये भी पढ़ें: 6 बड़े सुपरस्टार्स जिन्हें WWE छोड़ने के बाद ज्यादा सफलता मिली

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

सेबल

ब्रॉक लैसनर और सेबल
ब्रॉक लैसनर और सेबल

WWE के एटीट्यूड एरा में सेबल का कैरेक्टर बेहद दिलचस्प हुआ करता था, इसके अलावा उन्होंने एक बार यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए WWE पर 110 मिलियन यूएस डॉलर्स के मुकदमे के कारण भी पहचान मिली। सेबल ने पहली शादी साल 1986 में वेन रिचर्डसन से की थी, दुर्भाग्यवश 1991 में रिचर्डसन स्वर्ग सिधार चले।

Ad

1994 में उन्होंने मार्क मेरो से शादी की। असल में मार्क ही सेबल को WWE में लाए थे, लेकिन दुर्भाग्यवश 2004 में दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया। उन्होंने तीसरी शादी 2006 में ब्रॉक लैसनर से की और तभी से दोनों साथ हैं और खुशी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

ऐज

ऐज और बेथ फ़ीनिक्स
ऐज और बेथ फ़ीनिक्स

ऐज WWE इतिहास के कई ऐतिहासिक लम्हों का हिस्सा रहे हैं, उनका लिटा के साथ मैट हार्डी के साथ चीटिंग स्कैंडल आज भी WWE के सबसे बहुचर्चित विषयों में से एक है। ऐज ने पहली शादी एलेनाह मोर्ली से साल 2000 में की थी, लेकिन 2004 में दोनों के बीच तलाक हो गया।

Ad

WWE में ऐज और लिटा का लव एंगल बहुचर्चित विषय बन चुका था और दोनों ने 2004 में असली में शादी की, लेकिन एक साल बाद ही उनकी शादी टूट गई। कई साल बाद 2016 में उन्होंने तीसरी शादी साथी WWE रेसलर बेथ फ़ीनिक्स से शादी की और आज भी दोनों साथ में हैं।

द अंडरटेकर

अंडरटेकर और मिशेल मैककूल
अंडरटेकर और मिशेल मैककूल

1980 और 90 के दशक में जन्मे बच्चे सोचा करते थे कि अंडरटेकर वाकई में मर कर जिंदा वापस आ सकते हैं, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि अंडरटेकर भी एक आम मनुष्य हैं। द डेड मैन ने पहली शादी 1989 में जोडी लिन से हुई, लेकिन 10 साल साथ रहने के बाद उन्होंने तलाक ले लिया।

उन्होंने साल 2000 में सारा से शादी की, इस नाम का अंडरटेकर के गले पर टैटू भी हुआ करता था जिसे उन्होंने अब दूसरे टैटू से ढक दिया है। उनकी शादी का अंत 7 साल बाद हुआ, वहीं 2010 में उन्होंने साथी WWE सुपरस्टार मिशेल मैककूल से शादी की और आज भी दोनों साथ में हैं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications