4 बड़े सुपरस्टार्स जो कभी WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन नहीं बन पाए

अंडरटेकर और द ग्रेट खली
अंडरटेकर और द ग्रेट खली

WWE का इतिहास बहुत पुराना रहा है, उसी तरह इसके पीपीवी और चैंपियनशिप बेल्ट्स का इतिहास भी बहुत पुराना रहा है। WWE वर्ल्ड चैंपियनशिप से लेकर यूएस टाइटल, इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल और टैग टीम चैंपियनशिप्स तक, ये सभी बेल्ट्स कई दशकों से WWE का अभिन्न हिस्सा बनी रही हैं।

इस आर्टिकल में हम इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के बारे में बात करेंगे, जिसका WWE में अनावरण साल 1979 में हुआ था और इतिहास के सबसे पहले WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन पैट पैटरसन बने। इस चैंपियनशिप बेल्ट का महत्व इतना है कि WWE ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने के लिए किसी सुपरस्टार द्वारा इस टाइटल को जीतना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स जो शादी से पहले ही माता-पिता बन गए

ऐसे कई सुपरस्टार्स रहे, जिन्होंने इस चैंपियनशिप को कई मौकों पर जीता है, लेकिन ऐसे भी कई बड़े नाम रहे हैं जो आज तक इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन नहीं बन पाए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 4 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स के बारे में जो अपने करियर में कभी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन नहीं बन पाए।

ये भी पढ़ें: WWE में अंडरटेकर के 5 सबसे यादगार अनस्क्रिपटेड मोमेंट्स

16 बार के WWE चैंपियन जॉन सीना

जॉन सीना
जॉन सीना

जॉन सीना प्रो रेसलिंग यूनिवर्स ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे जानी-मानी हस्तियों में शुमार हैं। वो सबसे ज्यादा बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के मामले में 16 टाइटल्स के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। 16 वर्ल्ड चैंपियनशिप्स के अलावा वो 5 बार यूएस चैंपियन और 4 बार टैग टीम चैंपियन भी बन चुके हैं।

कई अन्य बड़ी उपलब्धियां भी सीना ने अपने नाम की हैं, दुर्भाग्यवश आज तक वो WWE ग्रैंड स्लैम चैंपियंस की लिस्ट में अपना नाम शामिल नहीं करवा पाए हैं। वो कई बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप स्टोरीलाइंस में शामिल रहे हैं और आखिरी बार 2017 में वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच का हिस्सा रहे, जहां उन्होंने रोमन रेंस को चैलेंज किया था।

ये भी पढ़ें: 4 बड़े WWE सुपरस्टार्स और उन्हें अंडरटेकर के खिलाफ पहली जीत कब मिली

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

द ग्रेट खली

द ग्रेट खली
द ग्रेट खली

द ग्रेट खली ने साल 2006 में WWE में आते ही टॉप सुपरस्टार्स की नाक में दम कर दिया था, उनके एक बड़े दुश्मन अंडरटेकर भी बने। द डेड मैन के खिलाफ फ्यूड ने खली को बड़े मॉन्स्टर हील सुपरस्टार के रूप में सफलता दिलाने में मदद की थी। 2007 में वो अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बने।

ये वर्ल्ड टाइटल उनके द्वारा WWE में जीती गई अकेली चैंपियनशिप बेल्ट रही। 2021 में ही उन्हें WWE हॉल ऑफ फेम से सम्मानित किया गया था। अपने WWE करियर के आखिरी कुछ सालों में उन्हें मिड-कार्ड सुपरस्टार के रूप में दिखाया गया, उस समय WWE उन्हें आसानी से इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप फ्यूड में शामिल कर सकती थी।

ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

साल 2002 में WWE डेब्यू करने के तुरंत बाद ही ब्रॉक लैसनर एक बड़े सुपरस्टार के रूप में उभरे, कुछ ही समय बाद वो WWE चैंपियन भी बने। उनका द बीस्ट कैरेक्टर ऐसा था कि उन्हें हरा पाना बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के लिए भी बहुत मुश्किल काम प्रतीत हो रहा था।

उन्होंने 2004 में WWE छोड़ी और 2012 में वापसी की, तब तो वो दुनिया की सबसे जानी मानी हस्तियों में से एक बन चुके थे। उनकी स्टार पावर हमेशा से ही ऐसी रही कि WWE उन्हें मिड-कार्ड चैंपियनशिप स्टोरीलाइंस में शामिल करने से कतराती आई है। उनके इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन ना बन पाने का ये भी एक बड़ा कारण है।

द अंडरटेकर

अंडरटेकर
अंडरटेकर

इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि अंडरटेकर WWE के प्रति सबसे निष्ठावान व्यक्तियों में से एक रहे हैं। विंस मैकमैहन को जब भी उनकी जरूरत पड़ी, तब-तब वो वापसी करते रहे। वो एक ऐसे सुपरस्टार्स रहे हैं, जिनकी महानता को दर्शाने के लिए किसी चैंपियनशिप की जरूरत नहीं।

जैसे ब्रॉक लैसनर हमेशा से WWE में टॉप सुपरस्टार्स में से एक बने रहे, उसी तरह द डेड मैन भी अपने करियर में अधिकांश समय पर टॉप पर बने रहे। वो कई बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतने के करीब आए, लेकिन इस उपलब्धि को अपने नाम नहीं कर सके।