WWE के एटीट्यूड एरा और रूथलेस एग्रेशन एरा में सुपरस्टार्स के बीच ऑन-स्क्रीन रिलेशनशिप काफी संख्या में देखे जाते थे। वहीं 2008 में पीजी एरा की शुरुआत के बाद WWE ने फैमिली कंटेन्ट पर ज्यादा फोकस करना शुरू किया, जिससे सुपरस्टार्स के बीच रिलेशनशिप की स्टोरीलाइंस में भी भारी कमी आई।इसके बावजूद WWE में समय-समय पर इस तरह की स्टोरीलाइंस फैंस का खूब मनोरंजन करती रही हैं। कई मौकों पर इन स्टोरीलाइंस का अंत प्रोपोज़ल सैगमेंट्स से होता है, जिन्हें क्राउड से भी हमेशा काफी अच्छा रिस्पांस मिलता आया है। मेंस के साथ विमेंस सुपरस्टार्स भी WWE टीवी पर हजारों फैंस के सामने अपने पार्टनर्स को प्रोपोज़ कर चुके हैं।ये भी पढ़ें: 5 रियल लाइफ कपल्स जो WWE में चैंपियन रह चुके हैंजॉन सीना (John Cena) से लेकर पेज (Paige) जैसे बड़े नाम भी WWE टीवी पर लाइव साथी रेसलर्स से अपने प्यार का इज़हार कर चुके हैं। इसलिए आइए जानते हैं उन कुछ WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने हजारों फैंस के सामने अपने प्यार का इज़हार किया था।ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनकी बॉडी 50 की उम्र के बाद भी पूरी तरह फिट नजर आती हैपेज ने WWE के एक शो में अल्बर्टो डेल रियो से प्यार का इज़हार कियाBREAKING: Alberto Del Rio just accepted Paige's marriage proposal! Read more: https://t.co/fF935MaJoe #wwe pic.twitter.com/9twqXwMTrF— WrestlingNewsSource.com ⚡ (@WNSource) October 17, 2016साल 2016 में पेज और अल्बर्टो डेल रियो के बीच रिलेशनशिप की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ था। बात धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी और एक ऐसा भी समय आया जब पेज ने डेल रियो को प्रोपोज़ करना ही ठीक समझा। एक रेसलिंग शो के दौरान पेज ने अपने घुटनों पर बैठकर डेल रियो को प्रपोज़ किया।बाद में मेक्सिकन सुपरस्टार ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि पेज द्वारा किया गया इज़हार किसी स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं था। लेकिन समय बीतने के साथ दोनों के संबंधों में खटास पड़ने लगी और कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए। डेल रियो को उस समय ऑर्लैंडो में पेज के साथ या फिर अपने निवास स्थान पर जाकर बच्चों में से किसी एक को चुनना था। पूर्व WWE चैंपियन ने अपने बच्चों का साथ चुनना ठीक समझा।ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जो WWE में चैंपियन बनने के हकदार नहीं थेकृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!