5 WWE Superstars जिन्हें Roman Reigns ने Money in the Bank में हराया है और एक जिनके खिलाफ उन्हें हार मिली है

WWE के इस इवेंट में रोमन रेंस ने शानदार प्रदर्शन किया है
WWE के इस इवेंट में रोमन रेंस ने शानदार प्रदर्शन किया है

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) को WWE इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिना जाता है। उन्होंने WWE में रहते हुए काफी ज्यादा नाम कमाया है। इस सुपरस्टार का करियर एक फैक्शन के सदस्य के रूप में शुरू हुआ था लेकिन बाद में उन्होंने अपने दम पर काफी नाम कमाया। वो अब तक WWE में कई सारे दिग्गजों को पराजित कर चुके हैं।

इस सुपरस्टार ने ढेरों शोज़ में मेन इवेंट किया है। WWE के लिए Money in the Bank सबसे अहम इवेंट्स में से एक है। इस इवेंट में कई जबरदस्त मैचों का आयोजन देखने को मिलता है। रोमन रेंस ने भी इस इवेंट में शानदार मैच लड़े हैं। इस दौरान उनका रिकॉर्ड शो में अच्छा रहा है।

इस इवेंट में रोमन ने कुछ मैच लड़े हैं। इस दौरान काफी मौकों पर उन्हें जीत मिली वहीं एक ऐसा भी मैच था जिसमें उनकी हार देखने को मिली। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें रोमन रेंस ने Money in the Bank इवेंट में हराया है और एक जिनसे उन्हें हार मिली है।

5- रोमन रेंस ने हराया: ऐज (WWE Money in the Bank 2021)

youtube-cover

रोमन रेंस और ऐज के बीच पिछले साल Money in the Bank में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। यह उनके बीच पहला सिंगल्स मैच था और दोनों ही सुपरस्टार्स ने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता। इस मैच में एक समय ऐसा आया जब ऐज जीत के करीब थे। हालांकि, सैथ की इंटरफेरेंस के कारण नतीजा बदल गया।

इस मैच में रोमन रेंस ने बड़ी जीत दर्ज की और अपने टाइटल रिटेन किया। ऐज जैसे दिग्गज सुपरस्टार को हराना सही मायने में काफी बड़ी चीज़ थी। इससे रेंस को SummerSlam 2021 से पहले ताकतवर दिखाने में आसानी हुई। ऐज और रोमन के इस मैच को आसानी से भूल पाना मुश्किल है।

4&3- रोमन रेंस ने हराया: द उसोज़ (WWE Money in the Bank 2013)

Money in the Bank 2013 में एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला था। रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस मिलकर अपने टैग टीम टाइटल्स को द उसोज़ के खिलाफ डिफेंड कर रहे थे। इस मुकाबले को WWE ने प्री-शो में बुक किया था। रेंस और रॉलिंस उस समय द शील्ड में साथ काम करते थे।

द उसोज़ ने रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस को कड़ी टक्कर दी। उनका यह मुकाबला लगभग 14 मिनट तक चला। अंत में रोमन रेंस ने अपना दबदबा दिखाया। उन्होंने अपना फिनिशर स्पीयर जिमी उसो पर लगाया और उन्हें पिन करते हुए एक अहम जीत अपने नाम की। साथ ही टैग टीम टाइटल्स भी रिटेन किए।

1- रोमन रेंस की हार हुई: सैथ रॉलिंस (Money in the Bank 2016)

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने साथ मिलकर Money in the Bank में अपने टैग टीम टाइटल्स रिटेन किए हैं लेकिन दोनों पूर्व साथी इसी इवेंट में आमने-सामने भी आए हैं। रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच Money in the Bank 2016 में एक धमाकेदार मैच का आयोजन देखने को मिला।

यह मुकाबला WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए हुआ था। उन्होंने 26 मिनट तक मैच लड़ा और उनके इस मुकाबले ने सभी का ध्यान खींचा। अंत में सैथ रॉलिंस ने पेडिग्री की मदद से रोमन रेंस को पराजित किया और नए चैंपियन बन गए। खैर, इसी मुकाबले में डीन एम्ब्रोज़ ने अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करके चैंपियनशिप जीत ली थी।

2- रोमन रेंस ने हराया: जिंदर महल (Money in the Bank 2018)

रोमन रेंस और जिंदर महल के बीच Money in the Bank 2018 में मैच देखने को मिला था। उनके बीच दुश्मनी अच्छी रही थी और महल के लिए रेंस जैसे बड़े सुपरस्टार का सामना करने का मौका मिलना काफी बड़ी बात थी। उनका मैच काफी अच्छा रहा। दोनों ने हार्ड-हीटिंग मूव्स का उपयोग किया।

इस मुकाबले में जिंदर महल को सुनील सिंह से काफी मदद मिली। एक ऐसा भी मौका आया, जब लगा कि रोमन रेंस की हार हो जाएगी। इसके बावजूद रोमन ने स्पीयर लगाकर जिंदर महल को ढेर किया और मैच में जीत अपने नाम की। इस मैच में उनकी जीत लगभग तय थी लेकिन महल ने दिग्गज को कड़ी टक्कर दी।

1- रोमन रेंस ने हराया: इलायस (Money in the Bank 2019)

रोमन रेंस ने इलायस को Money in the Bank 2019 में बुरी तरह पराजित कर दिया था। मैच के पहले ही बैकस्टेज इलायस ने अपने गिटार से रोमन पर बुरी तरह हमला कर दिया था। इसके बाद वो रिंग में आए और एक गाना गाया। उन्होंने इस दौरान फैंस की बेइज्जती की और फिर जाने लगे।

वो स्टेज एरिया पर आ गए और रोमन का थीम सांग सॉन्ग बजा। उन्होंने आकर इलायस पर बुरी तरह हमला किया। इसके बाद दिग्गज ने उन्हें रिंग में भेजा और बेल बज गई। मैच शुरू हुआ और रोमन रेंस ने सिर्फ एक स्पीयर लगाया। साथ ही इलायस को पिन करते हुए मैच जीता। दरअसल,यह मैच सिर्फ 8 सेकंड्स तक चला था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links