4 WWE Superstars जिनकी Fastlane 2023 के बाद Seth Rollins के खिलाफ दुश्मनी की शुरुआत हो सकती है

..
मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन हैं सैथ रॉलिंस
मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन हैं सैथ रॉलिंस

Seth Rollins: WWE फास्टलेन (Fastlane 2023) में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने सफलतापूर्वक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रिटेन किया था। ऐसा लग रहा है कि उनकी और शिंस्के नाकामुरा (Shinsuke Nakamura) की दुश्मनी खत्म हो चुकी है।

सैथ रॉलिंस को वर्ल्ड चैंपियन बने काफी समय हो चुका है। इस दौरान उन्होंने कई टॉप स्टार्स के खिलाफ अपने टाइटल को रिटेन किया है। निश्चित ही अब उन्हें नए काबिल प्रतिद्वंदी की जरूरत होगी। इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे जिनकी WWE Fastlane 2023 के बाद सैथ रॉलिंस के खिलाफ दुश्मनी की शुरुआत हो सकती है।

4- पूर्व WWE चैंपियन Drew McIntyre और Seth Rollins की भिड़ंत खास रहेगी

पिछले कुछ समय से ड्रू मैकइंटायर बहुत ही विचित्र कैरेक्टर में दिख रहे हैं। उनका डार्क रूप फिर से उनपर हावी होता हुआ दिख रहा है। हाल ही में उन्होंने जे उसो के Raw में आने पर गुस्से को जाहिर किया था। उन्होंने जजमेंट डे के खिलाफ कोडी रोड्स की मदद भी नहीं की थी।

ड्रू मैकइंटायर ने हाल ही में सैथ रॉलिंस की वर्ल्ड चैंपियनशिप को जीतने की बात कही थी। ऐसा लग रहा है कि स्कॉटिश वॉरियर जल्द ही हील टर्न ले सकते हैं। WWE Fastlane 2023 के बाद होने वाले Raw में ड्रू मैकइंटायर, सैथ रॉलिंस पर हमला करके नई स्टोरीलाइन की शुरुआत कर सकते हैं, जिसके बाद दोनों के बीच Crown Jewel 2023 में बड़ा मुकाबला देखने मिल सकता है।

3- कोडी रोड्स

कोडी रोड्स ने जब से WWE में वापसी की है, तब से वो टॉप बेबीफेस रहे हैं। उन्होंने WrestleMania 38 में सैथ के खिलाफ ही वापसी की थी, जिसके बाद उन्होंने कई मौकों पर द विजिनरी को मात दी थी। इस साल WrestleMania 39 में कोडी रोड्स, रोमन को हराने में नाकाम रहे थे।

WWE Fastlane 2023 में कोडी रोड्स और जे उसो ने टैग टाइटल्स को अपने नाम किया है। कोडी ने WWE में आने के बाद यह साफ कर दिया था कि वो यहां वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए आए हैं। यह संभव है कि कोडी फिर से सैथ के साथ अपनी स्टोरीलाइन की शुरुआत करे और उनकी वर्ल्ड चैंपियनशिप को जीतने का प्रयास करें।

2- गुंथर

मौजूदा आईसी चैंपियन गुंथर को कंपनी का अगला मेगास्टार माना जा रहा है। वो इतिहास के सबसे लंबे समय तक बने रहने वाले आईसी चैंपियन हैं। वहीं, मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस लगातार Raw के मेन इवेंट में बने हुए हैं। गुंथर ने कुछ पूर्व वर्ल्ड चैंपियंस समेत कई टॉप स्टार्स को मात देकर यह साफ कर दिया है कि अब वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को चुनौती देने के लिए तैयार हैं।

हाल ही में गुंथर और सैथ रॉलिंस के बीच SmackDown के ऑफ एयर होने के बाद मुकाबला हुआ था। कंपनी Fastlane 2023 के बाद सऊदी अरब में Crown Jewel 2023 PLE होस्ट करने वाली है। यह संभव है कि WWE फैंस को सऊदी इवेंट में चैंपियन vs चैंपियन मैच देखने मिले।

1- सीएम पंक

फिलहाल रेसलिंग इंडस्ट्री में सीएम पंक की वापसी की चर्चा सभी तरफ हो रही है। माना जा रहा है कि वो Survivor Series PLE में वापसी कर सकते हैं। पंक इसके पहले भी वापस आ सकते हैं। अब सभी फैंस जानना चाहते हैं कि पूर्व AEW स्टार वापसी के बाद किसके खिलाफ स्टोरीलाइन की शुरुआत करेंगे।

सीएम पंक के WWE में आने के बाद सैथ रॉलिंस उनके लिए उपयुक्त प्रतिद्वंदी हो सकते हैं। रॉलिंस कई बार यह कह चुके हैं कि वो पंक को पसंद नहीं करते हैं। कंपनी इसका फायदा उठाकर दोनों के बीच स्टोरीलाइन को बुक कर सकती है।

Quick Links