WWE में हर एक सुपरस्टार चाहता है कि वो चैंपियन बने। इसके बावजूद हर एक सुपरस्टार का सपना पूरा नहीं हो पाता है। कंपनी की टॉप चैंपियनशिप जीतने के लिए सुपरस्टार्स को अपनी स्किल्स में सुधार करने के साथ ही फैंस का ध्यान खींचना भी काफी जरुरी रहता है। WWE में काफी बार सुपरस्टार्स को शानदार तरीके से पुश मिलता है।"You took away my opportunity, I take away your family heirloom!"@JinderMahal has possession of @DMcIntyreWWE's sword! #WWERaw pic.twitter.com/Ru1mkkVfHB— WWE (@WWE) July 6, 2021ये भी पढ़ें:- 2 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE से जाने के बाद जबरदस्त सफलता मिली और 2 जिनका करियर बर्बाद हो गयाइसके बाद वो कंपनी का अहम हिस्सा बन जाते हैं। इसके बावजूद कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स रहे है जिनका करियर चैंपियनशिप हारने के बाद और भी ज्यादा खराब हो गया। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें चैंपियनशिप हारने के बाद WWE द्वारा पुश नहीं मिला।4- WWE Raw विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिसON THIS DAY: @AlexaBliss_WWE made HER-Story! The Goddess of @WWE became Ms. #MITB…and the NEW #WWERaw Women’s Champion at WWE Money in the Bank in 2018! pic.twitter.com/qvn1uquKky— WWE India (@WWEIndia) June 17, 2020एलेक्सा ब्लिस को मेन रोस्टर पर डेब्यू के बाद आते ही जबरदस्त तरीके से पुश मिला। उन्होंने SmackDown में रहते हुए दो बार विमेंस चैंपियनशिप जीती। इसके बाद Raw में 13 से 15 महीनों तक काम करने के दौरान उन्होंने तीन बार Raw विमेंस चैंपियनशिप जीत ली थी। लग रहा था कि अगर वो इस गति से चलेंगी तो जल्द ही कई सारे बड़े कीर्तिमान तोड़ देंगी।ये भी पढ़ें:- जॉन सीना की पत्नी शे शारियटज़देह के बारे में 5 बातें जो शायद आपको पता नहीं होगी इसके बावजूद अचानक से उनका पुश खत्म हो गया। इसके बाद वो जरूर विमेंस टैग टीम टाइटल्स जीती लेकिन कभी भी दोबारा विमेंस चैपियनशिप जीतने में सफल नहीं हुई। देखा जाए तो एलेक्सा ब्लिस ने अपने कैरेक्टर पर ज्यादा ध्यान देना शुरू किया। खैर, उन्होंने अंतिम बार 2018 में विमेंस टाइटल जीता था। इसके बाद से लगभग 3 साल हो चुके हैं लेकिन वो दोबारा विमेंस चैंपियनशिप नहीं जीत सकी हैं। अब उम्मीद रहेगी कि वो नए कैरेक्टर के साथ विमेंस टाइटल जीत जाएं।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!