WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। सालों से ढेरों सुपरस्टार्स ने WWE में काम किया है और जबरदस्त सफलता हासिल की हैं। WWE की वजह से कई सुपरस्टार्स को अपनी पहचान मिली है। WWE में हर कोई सुपरस्टार सफल नहीं होता। सालों तक मेहनत करने के बाद रेसलर्स को बड़ा पद मिलता है।WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्होंने सालों तक काम किया है। इसके बावजूद समय आने पर उन्होंने रिटायरमेंट ले ली है। पिछले कुछ सालों में कई सुपरस्टार्स ने WWE को छोड़ा है। इसके साथ ही कुछ सुपरस्टार्स ने रिटायरमेंट भी ली है। पिछले साल द अंडरटेकर की यादगार रिटायरमेंट देखने को मिली थी। 2020 की तरह 2021 में भी कुछ सुपरस्टार्स रिटायर हो सकते हैं। View this post on Instagram A post shared by GOLDBERG (@goldberg95)ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों रोमन रेंस और सिजेरो के बीच Elimination Chamber में यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होना चाहिए2021 साल की अभी शुरुआत ही हुई है। अभी पूरा साल बचा है और कई दिग्गज सुपरस्टार्स इस साल रिटायर होते हुए नजर आ सकते हैं और WWE से ब्रेक ले सकते हैं। इसलिए हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो साल 2021 में रिटायरमेंट लेते हुए दिखाई दे सकते हैं।4- WWE दिग्गज बिग शो View this post on Instagram A post shared by Big Show😍💪 (@fanpage.bigshow_)बिग शो को अब WWE में फुल टाइम रेसलर के रूप में काम नहीं करते हैं। वो लगातार एक्टिंग की मदद से सबको प्रभावित कर रहे हैं। बिग शो ने काफी सालों पहले WWE में डेब्यू किया था और उन्हें काफी अच्छी भी मिली थी। हर एक सुपरस्टार का WWE में दौर रहता है।ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिनका मैच रोमन रेंस के खिलाफ WrestleMania में होना चाहिए थाअब बिग शो सही तरह से लड़ नहीं पाते हैं। ऐसे में उनके लिए रिटायर होना ही एक अच्छा निर्णय रहेगा। 2021 में WWE उन्हें रिटायरमेंट मैच दे सकता है। बिग शो अब WWE और रेसलिंग नहीं बल्कि अन्य चीज़ों पर ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में WWE में उनका ये अंतिम साल रह सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।