WWE में अफवाहों का दौर जारी रहता है। कई अफवाहें सही हो जाती है तो कई गलत हो जाती है। WWE का अगला पीपीवी Royal Rumble होगा। इसे लेकर तमाम तरह की अफवाहें अब सामने आ रही है। इस इवेंट के बाद रोड टू रेसलमेनिया(WrestleMania) 37 भी शुरू हो जाएगा। कई सुपरस्टार्स की वापसी इससे पहले देखने को मिल सकती है।
ये भी पढ़ें: WWE दिग्गज ट्रिपल एच का बड़ा खुलासा, क्रिकेट में 'भगवान' बन सकते थे
WWE में सुपरस्टार्स के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर भी तमाम बातें सामने आ रही है। कई सुपरस्टार्स अपने नए कॉन्ट्रैक्ट लेकर नाराज है तो कई सुपरस्टार्स ने अभी तक अपनी इच्छा जाहिर नहीं की है। तो आइए जानते हैं WWE से जुड़ी 4 बड़ी अफवाहें जो सच साबित होनी चाहिए और 3 जो गलत साबित होनी चाहिए।
सच होनी चाहिए- रिकोशे का WWE कॉन्ट्रैक्ट
साल 2019 में मेन रोस्टर में रिकोशे ने कदम रखा था। इसके बाद उन्हें पुश मिला और इसका फायदा उन्होंने उठाया। मेन इवेंट में भी उन्होंने काम किया। लेकिन बाद में उन्हें पुश मिलना बंद हो गया। हाल ही में लगातार उनकी हार हुई है। इससे वो भी काफी नाराज नजर आए थे।
ये भी पढ़ें: रोमन रेंस के WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर बड़ा खतरा मंडराया, सुपरस्टार ने दिया अचानक अटैक करने का बड़ा इशारा
हाल ही में खबरें आ रही थी कि उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है और वो जल्द कंपनी छोड़ने वाले हैं। लेकिन ट्विटर पर उन्होंने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया। डेव मैल्टजर के अनुसार रिकोशे ने पांच साल का कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ साल 2019 में साइन किया था। ये बात सच होनी चाहिए। क्योंकि रिकोशे आने वाले टाइम में बड़े सुपरस्टार WWE के बन सकते हैं।
सच नहीं होनी चाहिए- ड्रू मैकइंटायर के अलावा 3 और सुपरस्टार्स कोरोना पॉजिटिव
हाल ही में ड्रू मैकइंटायर ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही थी। इसके बाद काफी दुखी फैंस नजर आए थे। मैकइंटायर ने भी फैंस को संदेश दिया था। डेव मैल्टजर ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में कहा कि मैकइंटायर के अलावा तीन और सुपरस्टार्स को कोरोना हुआ है।
मैल्टजर ने ये भी कहा है कि इसमें से एक सुपरस्टार SmackDown का है। ये बात सच नहीं होनी चाहिए क्योंकि WWE सुपरस्टार्स के करियर के लिए खतरा बढ़ जाएगा।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं