WWE से जुड़ी 4 अफवाहें जो सच साबित होनी चाहिए और 3 जो गलत साबित होनी चाहिए

गोल्डबर्ग, ड्रू मैकइंटायर और ब्रॉक लैसनर
गोल्डबर्ग, ड्रू मैकइंटायर और ब्रॉक लैसनर

WWE में अफवाहों का दौर जारी रहता है। कई अफवाहें सही हो जाती है तो कई गलत हो जाती है। WWE का अगला पीपीवी Royal Rumble होगा। इसे लेकर तमाम तरह की अफवाहें अब सामने आ रही है। इस इवेंट के बाद रोड टू रेसलमेनिया(WrestleMania) 37 भी शुरू हो जाएगा। कई सुपरस्टार्स की वापसी इससे पहले देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: WWE दिग्गज ट्रिपल एच का बड़ा खुलासा, क्रिकेट में 'भगवान' बन सकते थे

WWE में सुपरस्टार्स के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर भी तमाम बातें सामने आ रही है। कई सुपरस्टार्स अपने नए कॉन्ट्रैक्ट लेकर नाराज है तो कई सुपरस्टार्स ने अभी तक अपनी इच्छा जाहिर नहीं की है। तो आइए जानते हैं WWE से जुड़ी 4 बड़ी अफवाहें जो सच साबित होनी चाहिए और 3 जो गलत साबित होनी चाहिए।

सच होनी चाहिए- रिकोशे का WWE कॉन्ट्रैक्ट

रिकोशे
रिकोशे

साल 2019 में मेन रोस्टर में रिकोशे ने कदम रखा था। इसके बाद उन्हें पुश मिला और इसका फायदा उन्होंने उठाया। मेन इवेंट में भी उन्होंने काम किया। लेकिन बाद में उन्हें पुश मिलना बंद हो गया। हाल ही में लगातार उनकी हार हुई है। इससे वो भी काफी नाराज नजर आए थे।

ये भी पढ़ें: रोमन रेंस के WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर बड़ा खतरा मंडराया, सुपरस्टार ने दिया अचानक अटैक करने का बड़ा इशारा

हाल ही में खबरें आ रही थी कि उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है और वो जल्द कंपनी छोड़ने वाले हैं। लेकिन ट्विटर पर उन्होंने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया। डेव मैल्टजर के अनुसार रिकोशे ने पांच साल का कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ साल 2019 में साइन किया था। ये बात सच होनी चाहिए। क्योंकि रिकोशे आने वाले टाइम में बड़े सुपरस्टार WWE के बन सकते हैं।

सच नहीं होनी चाहिए- ड्रू मैकइंटायर के अलावा 3 और सुपरस्टार्स कोरोना पॉजिटिव

ड्रू मैकइंटायर
ड्रू मैकइंटायर

हाल ही में ड्रू मैकइंटायर ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही थी। इसके बाद काफी दुखी फैंस नजर आए थे। मैकइंटायर ने भी फैंस को संदेश दिया था। डेव मैल्टजर ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में कहा कि मैकइंटायर के अलावा तीन और सुपरस्टार्स को कोरोना हुआ है।

मैल्टजर ने ये भी कहा है कि इसमें से एक सुपरस्टार SmackDown का है। ये बात सच नहीं होनी चाहिए क्योंकि WWE सुपरस्टार्स के करियर के लिए खतरा बढ़ जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं

सच होना चाहिए-WrestleMania 37 में WWE का बड़ा बदलाव

WrestleMania
WrestleMania

पिछले साल मार्च में पूरी दुनिया में लॉकडाउन लग गया था लेकिन WWE ने अपने शोज परफॉर्मेंस सेंटर से कराने जारी रखे थे। इसके लिए पूरी दुनिया ने कंपनी की तारीफ की। अभी तक हालांकि फैंस की वापसी नहीं हुई है। WrestleMania 37 अब नजदीक आ गया है। रेमंड जेम्स स्टेडियम में इसका आयोजन होगा। WWE ने इस बात का ऐलान कर दिया है।

ये बात सच होनी चाहिए। WWE के पास अभी इस प्लान में काम करने के लिए बहुत समय है। एक बात और सामने आई है कि इस इवेंट में फैंस की वापसी हो जाएगी। ये काफी अच्छी बात है। क्योंकि इस चीज का इंतजार पूरा यूनिवर्स कर रहा है।

सच नहीं होनी चाहिए- रोमांटिक एंगल का प्लान

रिक फ्लेयर और लेसी इवांस
रिक फ्लेयर और लेसी इवांस

WWE हमेशा से रोमांटिक एंगल शोज में दिखाते आ रहा है। साल 2019 के अंत में लैश्ले, रूसेव और लाना का रोमांटिक एंगल काफी चर्चा में रहा था। रिक फ्लेयर और लेसी इवांस के बीच RAW में अब स्टोरीलाइन शुरू हो गई है। रिक फ्लेयर ने लेसी इवांस की मदद कर अपनी बेटी शार्लेट फ्लेयर को हराया था।

Grilling JR पॉडकास्ट में जिम रॉस ने कहा है कि WWE अब इनके बीच रोमांटिक एंगल शुरू करने का प्लान कर रहा है। हमारे हिसाब से ये सच नहीं होना चाहिए क्योंकि ये एंगल फ्लॉप हो जाएगा। जब तक कोई बड़ा सुपरस्टार इस स्टोरीलाइन में शामिल नहीं होगा तब तक इसमें मजा ऩहीं आएगा।

सच होना चाहिए-WWE Royal Rumble 2021 के लिए ड्रू मैकइंटायर का स्टेटस

गोल्डबर्ग और ड्रू मैकइंटायर
गोल्डबर्ग और ड्रू मैकइंटायर

RAW लैजेंड नाइट में गोल्डबर्ग ने वापसी कर ड्रू मैकइंटायर को WWE चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। पिछले हफ्ते ड्रू मैकइंटायर ने इस चुनौती को स्वीकार कर लिया था। Royal Rumble 2021 में अब इन दोनों के बीच मैच तय हो गया है। हालांकि ड्रू मैकइंटायर को इस समय कोरोना हुआ है। वो रिंग में मौजूद नहीं है।

अगर ड्रू मैकइंटायर दोबारा पॉजिटिव आते हैं तो फिर चीजों में बदलाव हो सकता है। हालांकि अभी तक के हिसाब से सब कुछ सही चल रहा है। सभी चाहते हैं कि ये चीज सही हो क्योंकि Royal Rumble 2021 में बिना ड्रू मैकइंटायर को मजा नहीं आएगा।

सच नहीं होना चाहिए- ब्रॉक लैसनर से लड़ने की इच्छा को पॉल हेमन द्वारा ठुकराना

ब्रॉक लैसन
ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर के साथ हर कोई सुपरस्टार्स काम करना चाहता है। WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर हैं। टॉकिंग स्मैक में केविन ओवेंंस ने इस बात का खुलासा कि उन्होंने ब्रॉक लैसनर से लड़ने की इच्छा जताई थी। लेकिन पॉल हेमन ने मना कर दिया था। केविन ओवेंस ने ये भी कहा कि उन्होंने बहुत बार ये चीज पॉल हेमन को कही थी।

ये बात सच नहीं होनी चाहिए क्योंकि केविन ओवेंस और ब्रॉक लैसनर का ड्रीम मैच किसी बड़े पीपीवी में हर कोई देखना चाहता है।

सच होना चाहिए- रिडल का WWE कॉन्ट्रैक्ट

रिडल
रिडल

पिछले कुछ समय से रिडल के WWE कॉन्ट्रैक्ट को लेकर कई बातें चल रही है। शुरूआती रिपोर्ट में ये कहा गया कि रिडल ने नई डील साइन कर ली है। लेकिन बाद में कहा गया कि ये सच नहीं है। रिडल के कॉन्ट्रैक्ट के बारे में अभी भी क्लियर कुछ पता नहीं है।

कोरोना महामारी के कारण WWE को बहुत नुकसान हुआ है। कंपनी ने कई सुपरस्टार्स के कॉन्ट्रैक्ट में भी बदलाव किया है। रे मिस्टीरियो को बस अच्छी डील दी गई है। रेसलिंग ऑब्जवर्र के ब्रायन अल्वारेज ने कहा कि अभी रिडल ने कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। ये बात सच होनी चाहिए। क्योंकि रिडल के लिए इससे आगे जाकर फायदा होगा।