रोमन रेंस (Roman Reigns) पिछले कई सालों से WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक बने रहे हैं। उनकी फैन फॉलोइंग ही इतनी है कि मर्चेंडाइज़ की बिक्री से भी वो कंपनी के लिए बड़े फायदे का सौदा साबित होते आए हैं। इस समय वो स्मैकडाउन (SmackDown) के फेस सुपरस्टार हैं।
करीब 9 महीने तक यूनिवर्सल चैंपियन बने रहना और इस दौरान अपने कैरेक्टर को फैंस के लिए दिलचस्प बनाए रखना एक बेहद कठिन काम है। साथ ही वो कंपनी के सबसे बड़े हील सुपरस्टार्स में से एक हैं और SmackDown को WWE का नंबर-1 शो बनाने में उनके ट्राइबल चीफ किरदार ने भी अहम योगदान दिया है।
ये भी पढ़ें: 4 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जो शायद कभी बेबीफेस रेसलर नहीं बन पाएंगे
उनका यूनिवर्सल चैंपियनशिप सफर और हील किरदार अभी चरम पर है, इसलिए उनके साथ की गई एक छोटी सी गलती भी WWE पर भारी पड़ सकती है। इसलिए आइए जानते हैं उन 5 बड़ी गलतियों के बारे में जो WWE को रोमन रेंस के साथ बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: रोमन रेंस के WWE में 3 मैच जो उन्हें नहीं लड़ने चाहिए थे
WWE को रोमन रेंस को बेबीफेस टर्न देने में जल्दबाजी
![बेबीफेस रोमन रेंस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/44901-16221740497643-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/44901-16221740497643-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/44901-16221740497643-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/44901-16221740497643-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/44901-16221740497643-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/44901-16221740497643-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/44901-16221740497643-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/44901-16221740497643-800.jpg 1920w)
WWE साल 2020 तक रोमन रेंस को कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में देखती आई थी। शुरुआत में उन्हें कुछ अच्छा रिस्पांस जरूर मिला, लेकिन समय बीतने के साथ लोग उनके कैरेक्टर से ऊबने लगे थे। स्थिति इतनी खराब हो चली थी कि बड़े हील सुपरस्टार्स के खिलाफ मैचों में भी बेबीफेस रोमन को बू किया जा रहा था।
WWE को उन्हें हील टर्न देने में 6 साल लगे, लेकिन 2020 में आए इसी हील टर्न ने उनके करियर को जैसे नई उड़ान दी है। इस बात में भी कोई संदेह नहीं कि एक ऐसा समय जरूर आएगा जब क्राउड उन्हें हील कैरेक्टर में भी चीयर करेगा। उस समय WWE को उन्हें दोबारा बेबीफेस बनाने के फैसले के प्रति जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए।
ये भी पढ़ें: 7 फुट या उससे लंबे 4 खतरनाक सुपरस्टार्स जो WWE चैंपियन बने
कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!
रोमन रेंस को Raw में भेजना
![रोमन रेंस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/f37b4-16221746600034-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/f37b4-16221746600034-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/f37b4-16221746600034-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/f37b4-16221746600034-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/f37b4-16221746600034-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/f37b4-16221746600034-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/f37b4-16221746600034-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/f37b4-16221746600034-800.jpg 1920w)
रोमन रेंस साल 2019 के अक्टूबर महीने से ही SmackDown रोस्टर का हिस्सा बने हुए हैं। FOX ने WWE की ब्लू ब्रांड से निरंतर अच्छी रेटिंग्स की मांग की थी। हालांकि SmackDown के शोज़ उनकी मांग के अनुसार रेटिंग्स नहीं बटोर पा रहे हैं, लेकिन रेटिंग्स को स्थिर रखने में रोमन रेंस बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
चूंकि SmackDown को WWE अपने नंबर-1 शो के रूप में देखती है, इसलिए रेंस को उससे बाहर भेजने का सवाल ही नहीं उठता। रेंस को Raw में भेजने का सीधा असर व्यूअरशिप पर पड़ेगा, इसलिए ये फैसला कंपनी को बड़े नुकसान की ओर धकेल सकता है।
WWE द्वारा उन्हें अगला जॉन सीना बनाने की कोशिश करना
![जॉन सीना और रोमन रेंस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/600ba-16221750013925-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/600ba-16221750013925-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/600ba-16221750013925-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/600ba-16221750013925-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/600ba-16221750013925-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/600ba-16221750013925-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/600ba-16221750013925-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/600ba-16221750013925-800.jpg 1920w)
साल 2015 से 2018 के दौरान WWE ने रोमन रेंस को सबसे बड़ा बेबीफेस सुपरस्टार बनाने की जिद पकड़ी हुई थी। इसी सफर के दौरान उन्होंने लगातार 4 WrestleMania इवेंट्स को हेडलाइन भी किया, जिनमें उन्हें 2 में हार और 2 में जीत मिली।
विंस मैकमैहन उन्हें WWE का अगला जॉन सीना बनाने का हर संभव प्रयास कर रहे थे, जिसका असर रेंस के प्रोमो, सैगमेंट्स और मैचों पर भी पड़ने लगा था। साफ नजर आने लगा था कि उनका आत्मविश्वास गिर रहा है, लेकिन अब नए कैरेक्टर ने जैसे उन्हें एक फ्रेश स्टार्ट दिया है।
द रॉक vs रोमन रेंस मैच को सही समय पर बुक ना करना
![द रॉक और रोमन रेंस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/3fbeb-16221756171440-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/3fbeb-16221756171440-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/3fbeb-16221756171440-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/3fbeb-16221756171440-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/3fbeb-16221756171440-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/3fbeb-16221756171440-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/3fbeb-16221756171440-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/3fbeb-16221756171440-800.jpg 1920w)
द रॉक की वापसी पिछले कई सालों से बड़ा विषय बनी हुई है। वहीं समय बीतने के साथ WWE में रोमन रेंस vs द रॉक मैच की मांग भी तेज होती जा रही है। फिलहाल WrestleMania 38 में भी दिग्गज सुपरस्टार की वापसी की संभावनाएं बहुत कम हैं, लेकिन उसके एक साल बाद उनकी वापसी के लिए सबसे सही समय होगा।
ऐसा इसलिए क्योंकि WrestleMania 39 को 'WrestleMania Hollywood' के रूप में प्रोमोट किया जा रहा है। रॉक भी हॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं और SoFi Stadium में हजारों की भीड़ भी इस मुकाबले को यादगार बना रही होगी।
पॉल हेमन और रोमन रेंस को अलग करने में जल्दबाजी
![रोमन रेंस और पॉल हेमन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/13c58-16221760967693-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/13c58-16221760967693-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/13c58-16221760967693-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/13c58-16221760967693-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/13c58-16221760967693-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/13c58-16221760967693-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/13c58-16221760967693-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/13c58-16221760967693-800.jpg 1920w)
मौजूदा स्थिति एक बड़ा सवाल खड़ा करती है कि WWE आखिर कितने समय तक रोमन रेंस और पॉल हेमन को साथ रखने वाली है। हेमन द्वारा हाल ही में ब्रॉक लैसनर की वापसी के संकेत मिलने से ये भी सवाल खड़ा हो चला है कि क्या फैंस को इसी साल हील रोमन रेंस का सामना लैसनर से देखने को मिलेगा।
जाहिर तौर पर द बीस्ट और रेंस की स्टोरीलाइन का एक अहम पहलू हेमन भी होंगे। ट्राइबल चीफ को हेमन से अलग करने के लिए WWE को कुछ बड़े और दिलचस्प प्लान तैयार करने होंगे। जल्दबाजी करते हुए दोनों को अलग करना एक बड़ी गलती साबित होगी।