7 फुट या उससे लंबे 4 खतरनाक सुपरस्टार्स जो WWE चैंपियन रहे हैं

WWE इतिहास के सबसे लंबे चैंपियंस
WWE इतिहास के सबसे लंबे चैंपियंस

WWE एक ऐसी जगह है जहां लोगों को हर साइज़ के रेसलर्स रिंग में परफॉर्म करते हुए दिख जाएंगे। हालांकि छोटे कद के सुपरस्टार्स के लिए दुनिया के सबसे बड़े प्रो रेसलिंग प्रोमोशन में सफलता प्राप्त करना आसान नहीं है, लेकिन रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) और डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) जैसे छोटे कद के सुपरस्टार्स ने इन मान्यताओं को गलत भी साबित किया है।

हल्क होगन (Hulk Hogan), जॉन सीना (John Cena) और रोमन रेंस (Roman Reigns) अपने-अपने दौर में WWE के मुख्य सुपरस्टार्स रहे। वहीं इनके अलावा WWE में लगभग हर दौर में कुछ सबसे लंबे सुपरस्टार्स भी रहे हैं, जो हमेशा अन्य रेसलर्स की पीट-पीटकर बुरी हालत करते आए हैं।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें ब्रॉक लैसनर कभी नहीं हरा पाए और 3 जिनके खिलाफ हमेशा जीत मिली

द ग्रेट खाली (The Great Khali), केन (Kane) और आंद्रे द जायंट (Andre the Giant) की गिनती WWE इतिहास के सबसे लंबे सुपरस्टार्स में की जाती है। लंबे रेसलर्स को ध्यान में रखते हुए आइए डालते हैं 7 फुट से लंबे 4 खतरनाक रेसलर्स के बारे में जो WWE चैंपियन रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें: 10 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE ने दूसरे देश का नागरिक बना दिया

WWE दिग्गज बिग शो - 7 फुट लंबे

WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बिग शो
WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बिग शो

बिग शो ने साल 1999 में अपने WWE करियर की शुरुआत की थी। 7 फुट लंबे और करीब 500 पाउंड वजन के कारण उन्हें एक मॉन्स्टर सुपरस्टार के रूप में प्रदर्शित किया गया। अक्सर इतने भारी रेसलर्स मैचों के दौरान तेजी से मूवमेंट नहीं कर पाते हैं, लेकिन बिग शो पिछले काफी समय से इन धारणाओं को गलत साबित करते आए हैं।

बिग शो ने WWE में अपना पहला वर्ल्ड टाइटल डेब्यू के साल यानी 1999 में ही जीत लिया था। उसके अलावा वो 3 अन्य मौकों पर भी वर्ल्ड चैंपियन बने। उनकी बेहतरीन एथलेटिक एबिलिटी के कारण ही उन्हें WWE में 'World's Largest Athlete' के नाम से भी जाना जाता था, लेकिन अब वो WWE को छोड़ AEW के साथ जुड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जो WWE में कभी वापस नहीं आएंगे

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

केन - 7 फुट लंबे

WWE चैंपियन केन
WWE चैंपियन केन

केन पिछले ढ़ाई दशक के समय से WWE से जुड़े रहे हैं और इस लंबे सफर में कई बड़ी उपलब्धियां भी अपने नाम की हैं। उनके 'द बिग रेड मशीन' किरदार को WWE के सबसे आइकॉनिक कैरेक्टर्स में से एक माना जाता है।

7 फुट लंबे होने के बाद भी खुद से कहीं अधिक फिट रेसलर्स को मात देते आए हैं। अपने WWE करियर में वो 3 बार वर्ल्ड चैंपियन बने और उनकी पहली वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत King of the Ring 1998 पीपीवी में आई थी। हालांकि उस समय वो केवल 24 घंटे तक ही चैंपियन बने रह सके, क्योंकि उससे अगले ही Raw एपिसोड में स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन उन्हें हराकर नए चैंपियन बन गए थे।

द ग्रेट खली - 7 फुट 1 इंच लंबे

WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन द ग्रेट खली
WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन द ग्रेट खली

द ग्रेट खली ने साल 2007 में सबसे पहला भारतीय WWE वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रचा था। असल में उनकी चैंपियनशिप जीत से भारत में प्रो रेसलिंग को काफी बढ़ावा मिला। उसी का नतीजा है कि वीर, शैंकी, सुनील और समीर सिंह जैसे युवा स्टार्स WWE में जगह बनाने में सफल रहे और अपने करियर में भी अच्छा कर रहे हैं।

WWE डेब्यू के तुरंत बाद खली की दुश्मनी द अंडरटेकर से शुरू हुई थी। द डेड मैन ने भारतीय रेसलर को बड़ा हील सुपरस्टार बनने में काफी मदद की थी। इसी पुश का नतीजा था कि 17 जुलाई, 2007 के SmackDown एपिसोड में 20-मैन बैटल रॉयल में जीत दर्ज कर खली पहली बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने थे।

आंद्रे द जायंट - 7 फुट 4 इंच लंबे

WWE चैंपियन आंद्रे द जायंट
WWE चैंपियन आंद्रे द जायंट

आंद्रे द जायंट WWE इतिहास के सबसे लंबे सुपरस्टार तो नहीं, लेकिन प्रोमोशन के इतिहास के सबसे लंबे वर्ल्ड चैंपियन जरूर हैं। हालांकि उनकी एथलेटिक एबिलिटी आज के मॉन्स्टर सुपरस्टार्स जितनी अच्छी नहीं रही, लेकिन उनका कैरेक्टर उन्हें सबसे खास सुपरस्टार्स में से एक बनाता था।

आंद्रे द जायंट 7 फुट 4 इंच लंबे रहे और अपने करियर में केवल एक ही बार वर्ल्ड चैंपियन बने। उनकी ये चैंपियनशिप जीत फरवरी 1988 में हल्क होगन के खिलाफ आई थी, खास बात ये रही कि आंद्रे की इस जीत से होगन के 1474 दिनों से चले आ रहे ऐतिहासिक चैंपियनशिप सफर का अंत हुआ था।

Quick Links