इस हफ्ते रॉ (Raw) के एपिसोड में रेट्रीब्यूशन के शानदार प्रोमो से लेकर डॉमिनिक द्वारा Raw को हेडलाइन करने जैसे मोमेंट देखे गए। WWE की रेड ब्रांड की कई बड़ी स्टोरीलाइंस ने भी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफलता पाई है। वहीं अगले हफ्ते के लिए बड़े चैंपियनशिप मैच का ऐलान भी किया गया है।इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम उन 5 चीजों को आपके सामने रख रहे हैं जो इस हफ्ते हमें Raw के जरिए पता चली हैं।ये भी पढ़ें: 3 सुपरस्टार्स जिन्हें सोशल मीडिया के कारण WWE ने निकालाड्रू मैकइंटायर ने Raw में अपना बदला पूरा कियाPayback for @DMcIntyreWWE. #WWERaw pic.twitter.com/koosSnHuUe— WWE (@WWE) September 8, 2020कुछ समय पहले ही रैंडी ऑर्टन ने WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर पर 3 पंट किक्स लगाई थीं जिसके कारण मैकइंटायर को एंबुलेंस में अस्पताल ले जाना पड़ा था। इस हफ्ते मैकइंटायर ने वापसी की और 3 पंट किक्स के बदले 3 क्लेमोर किक्स लगाईं।इस अटैक के कारण द वाइपर को भी उसी तरह एंबुलेंस में बाहर ले जाया गया, जिस तरह से WWE चैंपियन को ले जाया गया था। मैकइंटायर ने अनोखे अंदाज में अपना बदला पूरा किया है।ये भी पढ़ें: 6 WWE सुपरस्टार्स और उनका चौंकाने वाला बीयर्ड लुकरेट्रीब्यूशन का एक खास मैसेजRETRIBUTION has spoken."The darkness of RETRIBUTION will seep into the pores of every Superstar and all of your so-called universe."#WWERaw pic.twitter.com/tUCd79PuFS— WWE (@WWE) September 8, 2020रायट स्क्वाड ने Raw में पहले शायना बैज़लर को हराया और फिर नाया जैक्स भी हार के करीब आ पहुंची थीं। तभी स्क्रीन पर रेट्रीब्यूशन ग्रुप नजर आया। रेट्रीब्यूशन ने WWE टीवी पर पहली बार कोई प्रोमो दिया।इस ग्रुप के मेंबर्स की आवाज सुनकर ये अंदाजा लगाना अब आसान हो गया है कि कौन-कौन से सुपरस्टार्स रेट्रीब्यूशन का हिस्सा हो सकते हैं।Raw अंडरग्राउंड में डेबा काटो के पुश की शुरुआतSTILL. GOING. AT IT.#WWERaw #RAWUnderground @FightOwensFight @WWEAleister pic.twitter.com/LSu1H6U6i6— WWE (@WWE) September 8, 2020WWE Raw में वापसी के बाद एलिस्टर ब्लैक ने केविन ओवेंस को अपना निशाना बनाया हुआ है। इस हफ्ते Raw अंडरग्राउंड में ब्लैक और ओवेंस का मैच हुआ लेकिन डेबा काटो के कारण इसका परिणाम कुछ नहीं निकल पाया।अगर काटो का पुश Raw अंडरग्राउंड के बाहर भी जारी रहता है तो ये शेन मैकमैहन की नई ब्रांड के लिए बड़ी उपलब्धि के समान होगा।ये भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE सुपरस्टार्स ने मैच के दौरान अपना आपा खोया