प्रो रेसलिंग इतिहास में जब भी सबसे प्रभावशाली लोगों का नाम लिया जाएगा, उनमें हमेशा विंस मैकमैहन का नाम जरूर शामिल होगा। विंस मैकमैहन का बिजनेस करियर बहुत सफल रहा है और WWE को उन्होंने करीब 4 दशक पहले अपने पिता से खरीदा था।
कोई नहीं जानता था कि WWE भविष्य में सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग ब्रांड बनने वाली है, इसका श्रेय विंस की कड़ी मेहनत को ही जाता है। इस आर्टिकल में हम विंस के लंबे सफर को याद करते हुए उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों से आपको अवगत कराने वाले हैं।
ये भी पढ़ें: 3 चौंकाने वाले स्टार्स जो WWE में रोमन रेंस को हरा चुके हैं
WWE नेटवर्क
विंस मैकमैहन ने अपने शानदार करियर में कई बड़ी-बड़ी प्रो रेसलिंग कंपनियों को खरीदा है। उन्होंने रेसलमेनिया 30 से कुछ समय पहले यानी साल 2014 में WWE नेटवर्क की शुरुआत की थी।
डिजिटल माध्यम के जरिए फैंस प्रो रेसलिंग के इतिहास के बारे में कई नई-नई जानकारी मिलती रहती हैं। इस समय लगभग पूरा विश्व डिजिटल मार्ग पर आगे बढ़ रहा है, इसलिए WWE नेटवर्क का डिजिटल माध्यम से फैंस को जानकारी मुहैया कराने का विंस का ये फैसला सही साबित हुआ है।
अगर आप WWE को करीब से फॉलो करते आए हैं तो WWE नेटवर्क को आपको जरूर देखना चाहिए।
ये भी पढ़ें: 5 बड़े WWE सुपरस्टार्स जो बाद में कमेंटेटर बन गए
एटीट्यूड एरा के बदलाव
90 के दशक में WWE का फैनबेस बहुत तेज रफ्तार से नीचे गिरता जा रहा था। कंपनी की अहमियत और ब्रांड वैल्यू लगातार कम होती जा रही थी। जब WCW में nWo का डेब्यू हुआ तो विंस को WWE में एक के बाद एक कई बदलाव करने पड़े।
ये बदलाव WCW से आगे निकलने के लिए बहुत जरूरी थे। विंस ने नई स्टोरीलाइंस तैयार करनी शुरू कर दी थीं, इसी समय एटीट्यूड एरा की शुरुआत हुई। इस दौर में द रॉक और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन जैसे सुपरस्टार्स उभर कर सामने आए।
एटीट्यूड एरा के समय में जिस तरह की स्टोरीलाइंस रची जा रही थीं, उससे WWE की व्यूअरशिप एक बार फिर बढ़ने लगी थी। इसका नतीजा ये निकला कि कुछ साल बाद ही विंस ने WCW को खरीद लिया था।
ये भी पढ़ें: 5 पूर्व WWE सुपरस्टार्स जो कंपनी में वापसी करना चाहते हैं