द फीन्ड ने समरस्लैम में जब एंट्री की थी तो उसे काफी पसंद किया गया था। उन्होंने फिन बैलर को कुछ पलों में ही हरा दिया था। उसके बाद से उनकी लड़ाई सैथ रॉलिंस के साथ चल रही थी और हैल इन ए सैल में सबको इस बात की उम्मीद थी कि वो ही अगले चैंपियन बन जाएंगे। ऐसा नहीं हुआ और जिस तरह से वो मैच खत्म हुआ उसने इनके किरदार को थोड़ा नुकसान जरूर पहुँचाया लेकिन कोई खास नुकसान नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें: किस तरह से बनाए गए WWE के कुछ खास प्रोमो, सैगमेंट और ऐड?
अब चूँकि फीन्ड स्मैकडाउन का हिस्सा हैं तो ये मुमकिन है कि वो कुछ अन्य रेसलर्स के साथ लड़ाई करेंगे। इनमें से कुछ कंपनी के साथ हैं तो वहीं कुछ अभी डेवलपमेंटल ब्रांड का हिस्सा हैं। ऐसा नहीं है कि वो सिर्फ स्मैकडाउन के ही रेसलर्स से लड़ेंगे, इसलिए आइए नजर डालते हैं उन 5 रेसलर्स के बारे में जिनसे वो लड़ सकते हैं:
#5 द फीन्ड बनाम फिन बैलर
![द फà¥à¤¨à¥à¤¡ बनाम डà¥à¤®à¤¨ फिन बà¥à¤²à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/71c05-15714029120019-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/71c05-15714029120019-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/71c05-15714029120019-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/71c05-15714029120019-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/71c05-15714029120019-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/71c05-15714029120019-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/71c05-15714029120019-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/71c05-15714029120019-800.jpg 1920w)
फिन बैलर ने समरस्लैम में नार्मल लुक के साथ काम किया था। यहीं वजह थी कि ब्रे वायट उन्हें हराने में सफल रहे थे। अब चूँकि ब्रे वापसी कर रहे थे तो उनका जीतना लाजमी था। फीन्ड का किरदार फैंस के बीच लोकप्रिय है और फिन अबतक डीमन किंग वाले किरदार में हारे नहीं हैं। फिन इस समय NXT का हिस्सा हैं, अगर वो वापसी करके ब्रे के साथ लड़ाई करेंगे तो उससे रोमांच ही बेहतर होगा।
कंपनी ने कई रेसलर्स को पुश दिया है, ऐसे में इनके बीच मैच एक अच्छा सुझाव होगा। अब ये रॉयल रंबल के बाद होता है या फिर रेसलमेनिया में ये देखना होगा।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 द फीन्ड बनाम केन
![द फà¥à¤¨à¥à¤¡ बनाम à¤à¥à¤¨](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/3900a-15689928175736-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/3900a-15689928175736-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/3900a-15689928175736-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/3900a-15689928175736-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/3900a-15689928175736-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/3900a-15689928175736-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/3900a-15689928175736-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/3900a-15689928175736-800.jpg 1920w)
रॉ में केन ने जब कुछ वक्त पहले एंट्री की थी तो उनपर द फीन्ड ने अटैक किया था। अब चूँकि केन एक ऐसी उम्र में हैं जहाँ वो नए और बेहतरीन रेसलर्स को आगे करने से नहीं कतराएंगे तो ये एक अच्छा मैच साबित हो सकता है। हम सब जानते हैं कि उन्होंने अपने करियर में कई रेसलर्स को आगे बढ़ाया है, और द फीन्ड उसमें अगला नाम हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Crown Jewel में सैथ रॉलिंस बनाम द फीन्ड मैंच में एक नई और बड़ी शर्त जोड़ी गई
#3 द फीन्ड बनाम स्टिंग
![द फà¥à¤¨à¥à¤¡ बनाम सà¥à¤à¤¿à¤à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/b45b1-15714021781077-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/b45b1-15714021781077-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/b45b1-15714021781077-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/b45b1-15714021781077-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/b45b1-15714021781077-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/b45b1-15714021781077-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/b45b1-15714021781077-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/b45b1-15714021781077-800.jpg 1920w)
स्टिंग और अंडरटेकर के बीच एक मैच की उम्मीद ना सिर्फ फैंस को थी बल्कि ये दोनों रेसलर्स भी लड़ना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब चूँकि सैथ रॉलिंस के हाथों 2015 में चोटिल होने के बाद स्टिंग ने रिंग में एंट्री नहीं की है, तो इन दो रेसलर्स के बीच एक मैच इस लैजेंड के लिए अच्छा होगा।
#2 द फीन्ड बनाम विलो (जैफ हार्डी)
![द फà¥à¤¨à¥à¤¡ बनाम विलà¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/0c702-15714024894351-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/0c702-15714024894351-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/0c702-15714024894351-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/0c702-15714024894351-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/0c702-15714024894351-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/0c702-15714024894351-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/0c702-15714024894351-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/0c702-15714024894351-800.jpg 1920w)
जैफ हार्डी के लिए ये साल कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। उन्हें अप्रैल में चोट लग गई और उसकी वजह से उन्हें और उनके भाई को स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियनशिप छोड़नी पड़ी थी। दो महीने पहले उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वो अब वापसी की तैयारी में हैं, और अगर विलो के किरदार में उनकी वापसी होती है तो ये इन दोनों के लिए अच्छा होगा। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उन्होंने हाल में इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ा हुआ एक वीडियो साझा किया था।
ये भी पढ़ें: एरिक बिशफ के द्वारा SmackDown छोड़ने के पीछे की संभावित वजह सामने आई
#1 द फीन्ड बनाम द अंडरटेकर
![द फà¥à¤¨à¥à¤¡ बनाम द à¤
à¤à¤¡à¤°à¤à¥à¤à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/3a374-15714035447358-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/3a374-15714035447358-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/3a374-15714035447358-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/3a374-15714035447358-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/3a374-15714035447358-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/3a374-15714035447358-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/3a374-15714035447358-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/3a374-15714035447358-800.jpg 1920w)
जब आपने तीन दशकों तक बिजनस पर राज किया हो तो आपका इस लिस्ट में होना लाजमी है। एक रेसलर के तौर पर भी ये काफी पसंद किए जाते हैं और एक ऐसा किरदार जो लोगों के मन में भय पैदा कर दे, ये दोनों ही कारण फीन्ड से लड़ने के लिए अच्छे हैं। अब इनके बीच मैच होगा या नहीं ये देखना होगा।