5 बड़े बदलाव जो शेन मैकमैहन के WWE Raw के हेड बनने के बाद हो सकते हैं

अंडरटेकर और शेन मैकमैहन
अंडरटेकर और शेन मैकमैहन

अगस्त 2020 में Sportskeeda की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि शेन मैकमैहन WWE रॉ के नए हेड बनने वाले हैं। इससे ब्रूस प्रिचार्ड अपना पूरा फोकस ब्लू ब्रांड पर लगा सकेंगे। पॉल हेमन से लेकर एरिक बिशफ को भी रॉ और स्मैकडाउन का एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया था लेकिन अब उन दोनों को ही हटा दिया गया है।

Ad

इन बड़े बदलावों का ही नतीजा है कि पिछले कुछ महीनों में नए सुपरस्टार्स उभर कर सामने आए हैं और उन्हें बड़ा पुश भी दिया गया। खैर इस आर्टिकल में हम ऐसी 5 चीजें आपके सामने रखने वाले हैं जो शेन मैकमैहन के रॉ का हेड बनने के बाद WWE में हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: WWE इतिहास में 5 सबसे कम उम्र के चैंपियन

अंडरटेकर को WWE में वापस ला सकते हैं

youtube-cover
Ad

शेन मैकमैहन और अंडरटेकर के असल जिंदगी में संबंध काफी अच्छे हैं और दोनों रेसलमेनिया में भी एक-दूसरे का सामना कर चुके हैं। जून 2020 में WWE नेटवर्क पर प्रदर्शित होने वाले Last Ride: Post Mortem में शेन ने अंडरटेकर को हैल इन ए सैल मैच के लिए चैलेंज किया था।

शेन का ये बयान द डेड मैन द्वारा रिटायरमेंट की घोषणा से एक हफ्ते पहले ही आया था। शेन ये भी कह चुके हैं कि अगर किसी स्थिति में WWE को अंडरटेकर की जरूरत पड़ती है तो वो लैजेंड सुपरस्टार्स को रिंग में जरूर वापस लाएंगे।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ रोमन रेंस कभी नहीं हारे

अथॉरिटी के रूप में ऑन-स्क्रीन नजर आ सकते हैं

शेन मैकमैहन
शेन मैकमैहन

2016-2019 तक जब शेन मैकमैहन अथॉरिटी फिगर के रूप में ऑन-स्क्रीन नजर आते थे तो काफी संख्या में फैंस के मन में उनके इस किरदार को देख ऊब की भावना पैदा होने लगी थी। लेकिन ये भी सच्चाई है कि मौजूदा समय में WWE को जनरल मैनेजर या कोई और अथॉरिटी फिगर की सख्त जरूरत है।

Ad

जिस तरह द मिज़ ने Talking Smack में मैंडी रोज़ के रॉ में आने की पुष्टि की थी, उसी तरह शेन भी ऑन-स्क्रीन आकर दिलचस्प और बड़े फैसले ले सकते हैं। वैसे भी एडम पीयर्स का किरदार इन दिनों फैंस को काफी पसंद आ रहा है, तो शेन को भला इससे दूर क्यों रखा जाए। कम से कम शेन की लोकप्रियता पीयर्स से तो ज्यादा ही है।

Raw अंडरग्राउंड के ज्यादा सैगमेंट्स देखने को मिल सकेंगे

शेन मैकमैहन रॉ अंडरग्राउंड
शेन मैकमैहन रॉ अंडरग्राउंड

चाहे शेन मैकमैहन के Raw अंडरग्राउंड को आलोचनाओं में घिरे रहना पड़ा हो लेकिन ये भी एक बड़ा सच है कि शेन मैकमैहन का नया शो काफी हद तक सफल साबित हुआ है। रॉ अंडरग्राउंड के मैच अभी तक किसी स्टोरीलाइन पर आधारित नहीं रहे हैं।

Ad

लेकिन डेबा काटो जैसे सुपरस्टार्स जो पिछले एक साल से एक अच्छा अवसर मिलने का इंतज़ार कर रहे थे, कम से कम अब उन्हें ऑन-स्क्रीन टाइम मिल पा रहा है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए रॉ अंडरग्राउंड को ज्यादा से ज्यादा समय दिया जा सकेगा।

बॉबी लैश्ले को बड़ा पुश मिल सकता है

youtube-cover
Ad

2015 में Sports Illustrated को दिए एक इंटरव्यू में बॉबी लैश्ले ने कहा था कि शेन मैकमैहन रियल लाइफ में उनके काफी अच्छे दोस्त हैं।

इसका जीता जागता उदाहरण पिछले करीब 2 महीनों में द हर्ट बिजनेस द्वारा रॉ अंडरग्राउंड में तबाही मचाना रहा है। द हर्ट बिजनेस को रॉ से लेकर रॉ अंडरग्राउंड में भी ताकतवर दिखाया गया है और अब अगर शेन रॉ के नए हेड बनते हैं तो संभव ही लैश्ले को और भी बड़ा पुश मिलने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।

ब्रूस प्रिचार्ड के पॉडकास्ट को फायदा मिल सकता है

ब्रूस प्रिचार्ड
ब्रूस प्रिचार्ड

शेन मैकमैहन द्वारा रॉ का कार्यभार संभालने से केवल शेन को ही नहीं बल्कि अन्य लोगों को भी काफी फायदा पहुंच सकता है। उन्हीं में से एक नाम ब्रूस प्रिचार्ड का हो सकता है।

Ad

आपको बता दें कि साल 2016 से लगातार प्रिचार्ड Something To Wrestle With पॉडकास्ट पर वो WWE से जुड़ी कई नई नई कहानियां फैंस के साथ साझा करते आ रहे हैं। जो लोग उन्हें लंबे समय से फॉलो कर रहे हैं वो जानते हैं कि प्रिचार्ड इस पॉडकास्ट को काफी अधिक तवज्जो देते आए हैं।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जिनकी बेटियां WWE में सफल नहीं हुईं

लेकिन WWE में व्यस्त शेड्यूल के कारण प्रिचार्ड ने अपने पॉडकास्ट की समयसीमा को काफी हद तक घटा दिया है। इसकी सबसे बड़ी वजह यही रही है कि उन्हें WWE में पहले से कहीं अधिक जिम्मेदारियां दे दी गई हैं।

लेकिन जैसे ही शेन मैकमैहन WWE रॉ का कार्यभार संभालेंगे, उससे प्रिचार्ड को भी अपने पॉडकास्ट के लिए ज्यादा समय मिल सकेगा।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications