WWE की विमेंस डिवीजन में वर्तमान समय में पहले की तुलना में बेहतरीन रेसलर मौजूद हैं। WWE की विमेंस डिवीजन में मजबूती से Raw और SmackDown की लोकप्रियता में इजाफा देखने को मिला है। इसके अलावा विमेंस रेसलर्स को टीवी पर ज्यादा समय मिलता है।यह भी पढ़ें: 5 चीजें जो शायद आप WWE सुपरस्टार ब्रे वायट के बारे में भूल चुके हैंWWE में वर्तमान में हर विमेंस रेसलर का मेन रोस्टर में एक अलग सफर रहा है। कुछ विमेंस रेसलर बहुत लंबे समय से कंपनी के लिए काम कर रही हैं। ऐसी कई विमेंस रेसलर हैं जो मेन रोस्टर में मौजूदा रेसलर्स की तुलना में काफी बड़ी लगती हैं, और कुछ जो बहुत छोटी लगती हैं।आज हम जानेंगे WWE की 5 विमेंस रेसलर्स के बारे में जो या तो अपनी उम्र से बड़ी दिखती है या फिर छोटी। यह भी पढ़ें: 7 WWE सुपरस्टार्स जिनके WWE छोड़ने के बाद जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला#5. पूर्व WWE विमेंस चैंपियन असुका- 39 साल View this post on Instagram A post shared by WWEAsuka (@wwe_asuka)असुका पिछले 6 सालों से WWE के लिए काम कर रही हैं। असुका ने साल 2004 में मात्र 23 साल की उम्र में अपना रेसलिंग डेब्यू किया। वह जापान में रेसलिंग करती थीं। साल 2016 में उन्हें WWE ने साइन किया।असुका अन्य विमेंस रेसलर जैसे सोन्या डेविल, लिव मॉर्गन, रिया रिप्ली की तुलना में WWE से बहुत बाद में जुड़ी इसीलिए वह इनसे उम्र में काफी बड़ी हैं। वह इस साल सितंबर में 40 साल की हो जाएंगी, वह रेसलिंग बिजनेस के अलावा मां भी हैं। View this post on Instagram A post shared by WWEAsuka (@wwe_asuka)कई फैंस के लिए यह विश्वास करना मुश्किल है कि असुका कंपनी की सबसे उम्रदराज विमेंस रेसलर्स में से एक हैं क्योंकि वह अभी भी 30 साल से अधिक बड़ी नहीं दिखती हैं। इस उम्र में भी उनमें फुर्ती और रेसलिंग के लिए जोश की कोई कमी नहीं है और वह आगे भी कई सालों तक रेसलिंग करते हुए दिख सकती हैं।यह भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो इस साल Money In the Bank मैच को जीत सकते हैंWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाए।