WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। सिर्फ अमेरिका ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में WWE को देखा और पसंद किया जाता है। इस कंपनी में काम करने वाला हर एक सुपरस्टार्स जबरदस्त तरीके से सफलता हासिल करता है। WWE में कई सुपरस्टार्स लगातार काम करते हुए जबरदस्त प्रदर्शन करते हैं।इसके अलावा जिस भी सुपरस्टार को पुश दिया जाता है, फिर पूरी दुनिया में उसका नाम हो जाता है। WWE में काम करने के अलावा फैंस उनके निजी जीवन के बारे में भी जानने की रूचि रखते हैं। इसके लिए सुपरस्टार्स के सोशल मीडिया एकाउंट्स सबसे बेहतर विकल्प है। WWE के अंदर मौजूदा समय में लगभग हर एक सुपरस्टार्स सोशल मीडिया पर मौजूद है। View this post on Instagram A post shared by natbynature (@natbynature)ये भी पढ़ें:- 5 दिग्गज सुपरस्टार्स जिन्हें एक बार फिर WWE चैंपियन बनना चाहिएइस दौरान कई सारी प्रसिद्ध विमेंस सुपरस्टार्स ऐसी भी हैं जिन्हें WWE के साथ ही इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा सफलता मिली हैं। वर्तमान WWE रोस्टर में कई विमेंस मौजूद है और सभी के ढेरों फॉलोअर्स है। खैर, इस आर्टिकल में हम 5 वर्तमान विमेंस सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स है।(नोट: इस आर्टिकल में मौजूद सुपरस्टार्स के फॉलोअर्स लिखते समय तक लिए गए हैं। भविष्य में इनमें बदलाव संभव है।)5- WWE सुपरस्टार नटालिया (4.3 मिलियन फॉलोअर्स) View this post on Instagram A post shared by natbynature (@natbynature)नटालिया WWE की सबसे फेमस विमेंस सुपरस्टार्स में से एक हैं। वो कई सालों से WWE में काम कर रही हैं और उन्हें जबरदस्त सफलता मिली हैं। इस समय नटालिया के पास विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मौजूद है। इसे उन्होंने कुछ समय पहले ही अपनी दोस्त टमीना के साथ मिलकर जीता है।ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने अपने लुक में चौंकाने वाला बदलाव कियानटालिया अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो काफी समय से पोस्ट करती आ रही हैं। खैर, इस समय उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर 4.3 मिलियन फॉलोअर्स है। इसके अलावा वो 3,374 लोगों को फॉलो करती हैं। बड़ी बात ये है कि नटालिया ने अबतक 12,580 पोस्ट डाल दी है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।