5 कारण क्यों WWE SummerSlam 2021 में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होना चाहिए

WWE
WWE

रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय यूनिवर्सल चैंपियन है और WWE के स्मैकडाउन (SmackDown) ब्रांड पर जबरदस्त काम कर रहे हैं। इस दिग्गज ने पिछले साल समरस्लैम (SummerSlam) में चौंकाने वाली वापसी की थी। उन्होंने ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman) और द फीन्ड (The Fiend) पर जबरदस्त तरीके से हमला किया था। इसके एक हफ्ते बाद ही पेबैक (Payback) 2020 में रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीत ली थी।

इसके बाद से ही रोमन रेंस के पास यूनिवर्सल चैंपियनशिप मौजूद है। हील के रूप में इस सुपरस्टार के कैरेक्टर में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। इस दिग्गज के साथ पॉल हेमन दिखाई देते हैं। द ट्राइबल चीफ ने अपने निकनेम, कैचफेस, थीम सॉन्ग, इन-रिंग गियर समेत ढेरों चीज़ों में बदलाव किया हुआ है। रोमन रेंस ने अबतक कई सारे सुपरस्टार्स के खिलाफ चैंपियनशिप डिफेंड की है।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने अपने लुक में चौंकाने वाला बदलाव किया

इसके बावजूद कोई भी उन्हें पराजित नहीं कर पाया है। सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस पहले काफी अच्छे दोस्त थे। दोनों ने रिंग में एक-दूसरे के खिलाफ भी जबरदस्त काम किया हुआ है। हर कोई उन्हें फिर आमने-सामने देखना चाहेगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनकी वजह से WWE को रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच SummerSlam में टाइटल मैच बुक करना चाहिए।

5- रोमन रेंस के लिए WWE SmackDown में विकल्प खत्म होते जा रहे हैं

रोमन रेंस ने पिछले एक साल में कई सारे बड़े सुपरस्टार्स को हरा दिया है। रेंस ने जे उसो, केविन ओवेंस, ड्रू मैकइंटायर, डेनियल ब्रायन, ऐज और सिजेरो जैसे बड़े सुपरस्टार्स का सामना किया है। इसके बावजूद कोई भी उन्हें रोक नहीं पा रहा है। देखा जाए तो अब SmackDown में बेहतर सुपरस्टार्स की कमी है।

ये भी पढ़ें:- 5 दिग्गज सुपरस्टार्स जिन्हें एक बार फिर WWE चैंपियन बनना चाहिए

इस दिग्गज ने लगभग सभी सुपरस्टार्स का सामना कर लिया है। SummerSlam में रोमन के विरोधी के रूप में बिग ई, शिंस्के नाकामुरा और सैथ रॉलिंस के रूप में विकल्प मौजूद है। इस दौरान देखा जाए तो SummerSlam के कद के अनुसार SmackDown में सैथ रॉलिंस सबसे बेहतर विकल्प रहेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- दोनो मिलकर एक यादगार मैच दे सकते हैं

WWE में अब काफी कम मौकों पर वर्तमान WWE सुपरस्टार्स आमने-सामने आते हैं। देखा जाए तो रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस, ड्रू मैकइंटायर, रैंडी ऑर्टन और बॉबी लैश्ले के रूप में मुख्य सुपरस्टार्स है। ये सभी सुपरस्टार्स जब आमने-सामने आते हैं तो मैच हमेशा ही फैंस के द्वारा जरूर याद रखे जाते हैं।

रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर दोनों अपने-अपने ब्रांड के टॉप स्टार थे। Survivor Series में जब उनका मैच हुआ था तो हर एक फैन इससे खुश था। दोनों के मैच से काफी उम्मीद थी। उन्होंने कद के अनुसार जबरदस्त काम किया था। अब SummerSlam में WWE के पास SmackDown ब्रांड से रोमन और सेथ को आमने-सामने लाने का मौका है।

3- टिकट सेलिंग में मदद होगी

WWE ने घोषणा करते हुए बता दिया है कि जल्द ही फैंस की वापसी देखने को मिलने वाली हैं। ऐसे में एक बार फिर क्राउड दिखाई देगा। WWE जरूर ही लंबे समय बाद फैंस की हमेशा के लिए वापसी को ध्यान रखते हुए बेहतर मैच बुक करना चाहेगा। इससे उन्हें टिकट सेलिंग में फायदा होगा।

रोमन रेंस अगर उनके कद के सुपरस्टार का सामना SummerSlam जैसे बड़े इवेंट में नहीं करेंगे तो WWE को टिकट सेलिंग या ऑनलाइन व्यूअरशिप पर नुकसान होगा। ऐसे में WWE के पास अपनी टिकट सेलिंग को बढ़ाने का एक बेहतर मौका होगा। वो दो दिग्गजों को आमने-सामने ला सकते हैं।

2- सैथ रॉलिंस को टाइटल पिक्चर में दोबारा लाने के लिए

सैथ रॉलिंस काफी समय से चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन में दिखाई नहीं दिए हैं। दरअसल, वो अंतिम बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच Crown Jewel 2019 में लड़े थे और इस दौरान उनकी हार देखने को मिली थी। इसके साथ ही उनका अंतिम WWE चैंपियनशिप मैच मई 2020 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ आया था।

देखा जाए तो सैथ रॉलिंस को वर्ल्ड टाइटल की स्टोरीलाइन से दूर रहते हुए लंबा समय हो गया है। इस कारण से SummerSlam में WWE रोमन रेंस और और सैथ रॉलिंस के बीच मैच बुक कर सकता है। इससे लंबे समय बाद सैथ रॉलिंस को टाइटल स्टोरीलाइन के अंदर लाया जा सकता है। सैथ को एक बार फिर चैंपियनशिप के लिए देखना रोचक रहेगा।

1- SummerSlam के मेन इवेंट के लिए सबसे बेहतर विकल्प

पिछले एक साल में WWE में काफी कम मौकों पर पार्ट-टाइम सुपरस्टार्स का उपयोग किया है। WWE अब अपने कार्ड को बेहतर बनाने के लिए वर्तमान सुपरस्टार्स पर ध्यान देता है। इससे कई हद तक सुपरस्टार्स का फायदा हुआ है। साथ ही फैंस भी बड़े मैचों में पार्ट-टाइम सुपरस्टार्स को देखकर खुश नहीं होते हैं।

इसके चलते अगर WWE रोमन रेंस को मेन इवेंट में बुक करना चाहता है तो उन्हें विरोधी के रूप में बड़े सुपरस्टार्स की जरूरत होगी। SmackDown में इस समय रोमन रेंस के बाद सैथ रॉलिंस को सबसे फेमस सुपरस्टार कहा जा सकता है। ऐसे में अगर उनके बीच मैच तय हो जाता है तो WWE को SummerSlam के मेन इवेंट के बारे में सोचने में दिक्कत नहीं आएगी।

ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों रोमन रेंस WWE इतिहास के सबसे अच्छे यूनिवर्सल चैंपियन हैं