WWE और अन्य रेसलिंग कंपनी में मैनेजर के महत्व को नकारा नहीं जा सकता है। मैनेजर उन सुपरस्टार्स के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं जिन्हें प्रोमो कट करना नहीं आता है। कोई भी मैनेजर किसी रेसलर का करियर बना भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है। पॉल हेमन ने अभी तक ब्रॉक लैसनर के मैनेजर की भूमिका को बहुत अच्छे से निभाया है और इस वजह पॉल हेमन भी फैंस के बीच बहुत लोकप्रिय है।
यह भी पढ़े: पूर्व WWE सुपरस्टार ड्रू गुलक से जुड़ी 5 बातें जिसके बारे में फैंस नहीं जानतेे
इस आर्टिकल में हम वर्तमान WWE में मौजूद उन 5 बड़े रेसलर्स के बारे में बात करेंगे जो आने वाले समय में बहुत अच्छे मैनेजर बन सकते हैं।
WWE सुपरस्टार आर ट्रुथ
वर्तमान समय में आर ट्रुथ (R-Truth) अपने सैगेमेंट और प्रोमो की मदद से प्रो रेसलिंग फैंस का बहुत मनोरंजन करते हैं। इस दिग्गज सुपरस्टार ने कार्मेला और ड्रेक मैवरिक के साथ मिलकर बहुत अच्छा काम किया था, जब यह तीनों रेसलर्स 24/7 टाइटल की स्टोरीलाइन में शामिल थे।
यह भी पढ़े: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनके मैनेजर पॉल हेमन बन सकते हैं
इन्होंने अपने रेसलिंग करियर में बेबीफेस, हील और कॉमेडी करने वाले गिमिक को बहुत अच्छे से निभाया है। WWE सुपरस्टार आर ट्रुथ प्रोमो कट करने में बहुत माहिर है और आने वाले समय में यह मैनेजर की भूमिका को बहुत अच्छे से निभा सकते हैं।
द मिज़
द मिज़ ने WWE में अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत 2004 में आयोजित शो ''टफ इनफ'' से की थी। द मिज़ की माइक स्किल बहुत अच्छी है और इस वजह से बहुत से फैंस इन्हें हील गिमिक में भी बहुत पसंद करते हैं। इन्होंने अपने डेब्यू के सात साल बाद रेसलमेनिया 27 के मेन इवेंट मैच में जॉन सीना को हराया था। WWE द्वारा आयोजित यह मैच सभी फैंस को बहुत पसंद आया था।
ये भी पढ़ें- WWE दिग्गज ट्रिपल एच से जुड़ी 5 बैकस्टेज कहानियां जिन पर फैंस को विश्वास नहीं होगा
इसके साथ ही यह दिग्गज सुपरस्टार ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी है। NXT ब्रांड के शुरुआत के दो सीजन में द मिज़ ने मैनेजर की भूमिका को बहुत अच्छे से निभाया था और इस वजह से यह आने वाले समय में भी एक हील मैनेजर की भूमिका को निभा सकते हैं।