5 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जो जॉन सीना से उम्र में काफी बड़े हैं

WWE
WWE

जॉन सीना (John Cena) WWE के सबसे सफल सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। इस दिग्गज ने WWE में रहते हुए जबरदस्त सफलता हासिल की थी। अभी वो अपने एक्टिंग करियर को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। जॉन सीना की उम्र अभी 44 साल है। मौजूदा WWE रोस्टर पर काफी ऐसे भी सुपरस्टार्स काम कर रहे हैं जो सीना से भी उम्र में बड़े हैं।

Ad

जॉन सीना की वापसी की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन फैंस की वापसी के बाद WWE के अंदर दिखाई दे सकते हैं। अगर जॉन सीना की वापसी होगी तो ये पहला मौका होगा जब वो WrestleMania 36 के बाद WWE में अंदर दिखाई देंगे। सीना को WWE में काम करते हुए ढेरों साल हो चुके हैं।

Ad

ये भी पढ़ें:- 3 फेमस कपल्स जो WWE में सालों तक साथ दिखाई दिए और 2 जिन्होंने कभी साथ काम नहीं किया

उन्होंने 2002 में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वो लगातार सभी का ध्यान खींचने में सफल रहे थे और उन्होंने कई सारे टाइटल्स पर कब्जा किया। खैर, उम्र के मामले में इस समय कई ऐसे सुपरस्टार्स WWE में काम कर रहे हैं जो जॉन सीना से बड़े हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 वर्तमान WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो जॉन सीना से उम्र में बड़े हैं।

5- WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले

Ad

जॉन सीना ने सालों तक WWE में काम किया है। बॉबी लैश्ले WWE के अंदर ज्यादा समय तक काम नहीं कर पाए हैं। इसके बावजूद उम्र के मामले में लैश्ले बड़े हैं। वर्तमान WWE चैंपियन का जन्म जुलाई 1976 में हुआ था और वो कुछ समय के बाद 45 साल के हो जाएंगे। वो इस समय सबसे बड़े WWE सुपरस्टार्स में से एक माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें:- 5 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE से रिलीज होने के बावजूद दूसरी कंपनी में जबरदस्त सफलता मिल सकती है

लैश्ले और सीना कई बार रिंग में दिखाई दे चुके हैं। उन्होंने काफी सालों पहले एक-दूसरे का सामना WWE चैंपियनशिप के लिए किया था। इसके अलावा दोनों दिग्गजों ने साथ मिलकर टैग टीम मैचों में किया था। लैश्ले को WWE में काफी सालों के बाद सफलता मिली जबकि जॉन सीना अपने डेब्यू के कुछ समय बाद ही सफलता हासिल कर चुके थे।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

4- शेल्टन बेंजामिन

शेल्टन और सीना
शेल्टन और सीना

शेल्टन बेंजामिन इस समय Raw ब्रांड का अहम हिस्सा बने हुए हैं। वो कुछ ही समय में 46 साल के होने वाले हैं। इस दिग्गज का जन्म जुलाई 1975 में हुआ था और वो सीना से दो साल पहले पैदा हुए थे। बेंजामिन और सीना OVW में काम करते थे और दोनों ने ही SmackDown में 2002 के दौरान डेब्यू किया था।

Ad

सीना और बेंजामिन के बीच मुख्य शोज़ पर सिर्फ दो बार सिंगल्स मैच हुआ था। बेंजामिन ने कभी भी सीना को सिंगल्स मैच में नहीं हराया है। इस समय शेल्टन बेंजामिन Raw में सेड्रिक एलेक्जेंडर के साथ स्टोरीलाइन में काम कर रहे हैं। सीना ने WWE में बेंजामिन के मुकाबले ज्यादा सफलता हासिल की।

3- रे मिस्टीरियो

Ad

रे मिस्टीरियो मौजूदा रोस्टर में सबसे अनुभवी सुपरस्टार्स में से एक माने जाते हैं। उनकी उम्र 46 साल है और वो इस समय SmackDown टैग टीम चैंपियन बने हुए हैं। सीना असल में रे मिस्टीरियो से दो साल छोटे हैं। दोनों ने 2002 में अपना WWE डेब्यू किया था। मिस्टीरियो ने ECW और WCW में सालों तक काम करने के बाद WWE में कदम रखा था।

उन्होंने कई बार टैग टीम मैचों में जॉन सीना के साथ काम किया है। इसके बावजूद सिंगल्स मैच में दोनों दिग्गज सिर्फ दो बार आमने-सामने आए हैं। शेल्टन की तरह ही रे मिस्टीरियो भी अपने WWE करियर में कभी जॉन सीना को पराजित नहीं कर पाए। उनके बीच 2011 के दौरान हुआ WWE टाइटल मैच जरूर हर एक फैन को याद होगा।

2- ऐज

Ad

ऐज ने रिटायरमेंट से बाहर आकर जबरदस्त तरीके से वापसी की थी। ऐज असल में 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन से लगभग तीन साल बड़े हैं। अक्टूबर के महीने में ऐज 48 साल के हो जाएंगे। दोनों दिग्गजों के बीच काफी बड़ा इतिहास रहा है। दोनों ही सुपरस्टार्स की दुश्मनी से हर एक फैन परिचित होगा।

वापसी के बाद ऐज ने रैंडी ऑर्टन को WrestleMania 36 में पराजित किया था। इसके अलावा वो WrestleMania 37 के मेन इवेंट में भी दिखाई दिए थे। वो अभी दिखाई नहीं दे रहे हैं लेकिन उम्मीद है कि फैंस की वापसी के बाद इस दिग्गज की भी वापसी होगी। हर कोई सीना और ऐज की दुश्मनी एक बार फिर देखना चाहेगा।

1- आर-ट्रुथ

Ad

आर-ट्रुथ मौजूदा समय में WWE रोस्टर के अंदर उम्र में सबसे बड़े सुपरस्टार है। कुछ महीने पहले ही वो 49 साल के हुए और वो जॉन सीना से 5 साल बड़े हैं। आर-ट्रुथ ने 1999 में WWE के अंदर डेब्यू किया था। कुछ समय तक काम करने के बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया था।

2008 में उनकी वापसी हुई और इसके बाद से वो WWE के रोस्टर का हिस्सा बने हुए हैं। दोनों सुपरस्टार्स के बीच अबतक 5 सिंगल्स मैच देखने को मिल चुके हैं। आर-ट्रुथ ने एक मौके पर सीना को पराजित भी किया हुआ है। इसके अलावा अन्य मुकाबले DQ में खत्म हुए या फिर सीना के पक्ष में नतीजा निकला।

ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों ब्रॉन स्ट्रोमैन को WWE से निकालना एक गलत निर्णय था

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications