वर्तमान समय में WWE के पास कई बड़े सुपरस्टार्स हैं और इन सुपरस्टार्स द्वारा अच्छा काम भी किया जा रहा है। लेकिन रेसलिंग फैंस जिस सुपरस्टार को रिंग में देखना चाहते हैं, उनमें सीएम पंक का नाम सबसे आगे है क्योंकि इनकी रिंग स्किल और प्रोमो करने की क्षमता लाजवाब है।
सीएम पंक की वापसी को लेकर हाल ही में बहुत सी खबरें आ रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी को पंक की वापसी से कोई प्रोब्लम नहीं है लेकिन पंक रेसलिंग में वापसी करना चाहते हैं तो उन्हें WWE से बात करनी होगी। हाल में ट्रिपल एच ने एक इंटरव्यू दिया और उसमे कहा था कि कंपनी के दरवाजे हर सुपरस्टार के लिए खुले हुए हैं।
यह भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जो Crown Jewel 2019 में विलन बनकर फैंस को चौंका सकते हैं
आपको बता दें सीएम पंक आखिरी बार 2014 रॉयल रंबल मैच में लड़ते हुए दिखाई दिए थे, जिसके बाद उन्होंने WWE छोड़ दी थी। इन्होंने WWE छोड़ने के बाद से लेकर अब तक किसी भी रेसलिंग कंपनी के लिए कोई मैच नहीं लड़ा है।
अगर पंक WWE वापसी करते हैं तो इन 5 बड़े रेसलर्स के साथ मैच लड़ सकते हैं।
#1 केविन ओवेंस
![à¤à¥à¤µà¤¿à¤¨](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/68783-15722203745622-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/68783-15722203745622-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/68783-15722203745622-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/68783-15722203745622-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/68783-15722203745622-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/68783-15722203745622-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/68783-15722203745622-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/68783-15722203745622-800.jpg 1920w)
पंक की अगर WWE में वापसी होती है तो केविन ओवेंस के साथ उनका मैच सभी रेसलिंग फैंस को बहुत पसंद आएगा क्योंकि इन दोनों रेसलर्स के पास रिंग में मैच लड़ने की क्षमता और प्रोमो कट करने की तकनीक लाजवाब है।
यह भी पढ़ें: ट्रेनिंग सेंटर में ब्रॉन स्ट्रोमैन द्वारा टायसन फ्यूरी पर अटैक करने के बड़े 5 कारण
हाल ही में शेन मैकमैहन के साथ स्टोरीलाइन में केविन ओवेंस ने अपने प्रोमो में बैकस्टेज मौजूद मेन रोस्टर टैलेंटड रेसलर्स को कंपनी द्वारा मौका नहीं दिए जाने पर WWE पर तंज कसा था और ऐसा कुछ पंक ने भी कंपनी छोड़ने से पहले किया था।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#2 डेनियल ब्रायन
![पà¤à¤ बनाम बà¥à¤°à¤¾à¤¯à¤¨](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/e3c5c-15722210364876-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/e3c5c-15722210364876-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/e3c5c-15722210364876-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/e3c5c-15722210364876-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/e3c5c-15722210364876-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/e3c5c-15722210364876-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/e3c5c-15722210364876-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/e3c5c-15722210364876-800.jpg 1920w)
इन रेसलर्स का रेसलिंग में करियर एक जैसा रहा है क्योंकि इन दोनों ने अपने करियर की शुरुआत इंडिपेंडेंट सर्किट से की है। यहाँ नाम बनाने के बाद दोनों ने WWE के साथ काम किया और कुछ ही समय बाद मेन रोस्टर के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक बन गए।
यह भी पढ़े: WWE के 5 बड़े सुपरस्टार्स जो Crown Jewel के लिए सऊदी अरब नहीं जा रहे हैं
इन रेसलर्स के बीच कई बार मैच हो चुके लेकिन पंक की वापसी के बाद इनके बीच मैच होता है तो यह मैच फैंस को बहुत पसंद आएगा।
#3 सैथ रॉलिंस
![शà¥à¤²à¥à¤¡](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/bbabd-15722215090404-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/bbabd-15722215090404-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/bbabd-15722215090404-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/bbabd-15722215090404-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/bbabd-15722215090404-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/bbabd-15722215090404-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/bbabd-15722215090404-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/bbabd-15722215090404-800.jpg 1920w)
इस समय शील्ड खत्म हो चुकी है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कंपनी मेन रोस्टर में मौजूद इन दो सुपरस्टार के लिए एक बढ़िया स्टोरीलाइन तैयार न कर पाए। सीएम पंक की वापसी पर, सैथ रॉलिंस और पंक के बीच मैच का आइडिया कंपनी को जरुर पसंद आएगा।
शील्ड के सभी सदस्यों ने अपने डेब्यू के बाद बहुत नाम कमाया और कई बार सैथ अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर WWE की तारीफ कर चुके है।
#4 एजे स्टाइल्स
![à¤à¤à¥ सà¥à¤à¤¾à¤à¤²à¥à¤¸](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/75f8f-15722219673911-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/75f8f-15722219673911-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/75f8f-15722219673911-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/75f8f-15722219673911-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/75f8f-15722219673911-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/75f8f-15722219673911-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/75f8f-15722219673911-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/75f8f-15722219673911-800.jpg 1920w)
यह बहुत दुख की बात है कि पंक के WWE छोड़ने के दो साल बाद एजे स्टाइल्स ने इस कंपनी में अपना डेब्यू किया। इन दोनों रेसलर्स का पहले भी आमना-सामना हो चुका है लेकिन आखिरी बार इनका मैच 15 साल पहले एक IWC इवेंट में हुआ था।
एजे स्टाइल्स वर्तमान में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन हैं और अगर पंक कंपनी में वापसी करते हैं तो उनका इस टाइटल के लिए मैच फैंस को बहुत पसंद आएगा।
#5 ट्रिपल एच
![à¤à¥à¤°à¤¿à¤ªà¤² à¤à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/8986e-15722224428915-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/8986e-15722224428915-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/8986e-15722224428915-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/8986e-15722224428915-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/8986e-15722224428915-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/8986e-15722224428915-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/8986e-15722224428915-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/8986e-15722224428915-800.jpg 1920w)
यह बात हर कोई जानता है कि ये दोनों रेसलर्स एक दूसरे को पसंद नहीं करते। रेसलमेनिया 30 में इनका मैच होना तय था लेकिन पंक के कंपनी छोड़ने की वजह कभी नहीं हुआ। रॉयल रंबल पीपीवी के बाद सीएम पंक ने कंपनी में मौजूद बड़े अधिकारियों से क्रिएटिव मतभेद होने की वजह से कंपनी छोड़ दी थी। इसके बाद ट्रिपल एच का सामना उस साल रेसलमेनिया में डेनियल ब्रायन से हुआ था। इन रेसलर्स के बीच मैच होता है तो कंपनी के बिजनेस के लिए बहुत ही अच्छा होगा।