5 चीजें जो SmackDown के फॉक्स नेटवर्क में जाने के बाद जरूर होनी चाहिए

बीस्ट जैसी एंट्री होनी चाहिए
बीस्ट जैसी एंट्री होनी चाहिए

डब्लू डब्लू ई (WWE) ने कुछ वक्त पहले ये घोषणा की थी कि स्मैकडाउन फॉक्स का हिस्सा होने वाला है। ये घोषणा काफी बड़ी थी क्योंकि कंपनी के दोनों मेजर शो यूएसए नेटवर्क का हिस्सा थे, लेकिन 4 अक्टूबर से स्मैकडाउन फॉक्स पर आएगा। इसकी वजह से ही कंपनी ने रोमन रेंस को उस शो का हिस्सा बनाया।

Ad

एक तरफ जहाँ रॉ के लिए कुछ चीजें काफी महत्वपूर्ण हैं, वहीं ऐसी कई चीजें हैं जो सिर्फ स्मैकडाउन का हिस्सा हैं। इन सबके बीच हर रेसलिंग फैन ये जानना चाहता है कि कंपनी के इस बदलाव की वजह से प्रोडक्ट पर क्या असर पड़ेगा। क्या शो का समय बढ़ाया जाएगा, या फिर कुछ लेजेंड्स की एंट्री होगी या फिर एक रॉ रियूनियन की तरह ही एक स्मैकडाउन रियूनियन होगा?

ये भी पढ़ें: 5 कारण जिनके आधार पर ब्रे वायट एक नई वायट फैमिली बना रहे हैं

वैसे तो ऐसी कई चीजें हैं जो शो का हिस्सा होंगी। हम आपको बताते हैं उन 5 चीज़ों के बारे में जो सिर्फ स्मैकडाउन का ही हिस्सा रही हैं और उन्हें वापस आना चाहिए:

#5 स्मैकडाउन सिक्स

ऐज और रे मिस्टीरियो
ऐज और रे मिस्टीरियो

2002 में स्मैकडाउन काफी बुरे दौर में था। ऐसी स्थिति बन गई थी कि कंपनी के टीवी शो और कॉन्ट्रैक्ट को खत्म कर दिया जाता। उसी समय पॉल हेमन ने अपने जीनियस दिमाग से स्मैकडाउन सिक्स की शुरुआत की जिसने शो की दिशा बदल दी।

Ad

इसका हिस्सा थे ऐज, रे मिस्टीरियो, कर्ट एंगल, क्रिस बैन्वा, एडी और चावो गुरेरो। इन छह रेसलर्स के ज़बरदस्त प्रदर्शन से शो की रेटिंग्स अच्छी हुई और वो कैंसल होने से बच गया। आज भी कंपनी इसका फायदा उठाकर अपने शो की रेटिंग्स को अच्छा कर सकती है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 स्मैकडाउन फिस्ट

फिस्ट ऑफ हैपीनेस
फिस्ट ऑफ हैपीनेस

अपने शुरुआत के दिनों से लेकर 2000 तक स्मैकडाउन के एंट्रेंस रैंप पर एक हाथ का निशान होता था। ये निशान कुछ इस तरह से दिखता था जैसे किसी ने दीवार में तेजी से हाथ मारकर उसे तोड़ दिया हो। उस निशान को स्मैकडाउन का सिग्नेचर माना जाता था। अब चूँकि कंपनी के प्रोमो में ओल्ड स्कूल वाला लुक दिख रहा है तो क्या ये मुमकिन है कि फिस्ट वापस आ जाए?

Ad

ये भी पढ़ें: WWE के फेमस सुपरस्टार्स ने पहली बार अपना फिनिशर कब, कहां और किस पर लगाया?

#3 रेसलिंग शो

ज्यादा रेसलिंग, ज्यादा फायदा
ज्यादा रेसलिंग, ज्यादा फायदा

एक दौर हुआ करता था जब इन रिंग एक्शन के लिए फैंस स्मैकडाउन को देखा करते थे। ये एक वजह है जिसने स्मैकडाउन को अब भी फैंस का फेवरिट शो बनाया हुआ है। अगर कंपनी इसको ध्यान में रखे तो वो एक्शन पर ध्यान देगी जिससे कई रेसलर्स का करियर बेहतर हो जाएगा।

Ad

#2 ब्रॉक लैसनर स्मैकडाउन लाइव के एक्सक्लूसिव रेसलर बन जाएं

एक्शन और धमाल एक साथ
एक्शन और धमाल एक साथ

2002 में समरस्लैम के बाद स्टैफनी मैकमैहन ने ब्रॉक को स्मैकडाउन के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया था। इसकी वजह से वो सिर्फ उस शो पर ही नजर आते थे। ऐसी खबरें हैं कि फॉक्स ब्रॉक लैसनर को फिर से स्मैकडाउन का हिस्सा बनाना चाहता है। ये बात सच है कि वो उस तरह से काम नहीं करेंगे जैसा अपने पहले रन में करते थे, लेकिन फिर भी वो एक बहुत बड़ा नाम हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 बातें जो इस हफ्ते फायरफ्लाई फन हाउस में सामने आई

#1 टॉकिंग स्मैक

बेस्ट शो
बेस्ट शो

अगर आज के दौर में किसी शो की बात करें जिसने मात्र ग्यारह महीनों में सबको इम्प्रेस किया हो, तो वो टॉकिंग स्मैक है। ये शो शुरू हुआ था 2 अगस्त 2016 को और 11 जुलाई 2017 को खत्म हुआ। इसके आखिरी शो में रेने यंग और शेन मैकमैहन नजर आए थे। फैंस इस शो में मिज़ के प्रोमो को सबसे बेहतरीन मानते हैं। इस शो को वापस आना ही चाहिए।

Quick Links

Edited by Ankit Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications