सैथ रॉलिंस ने WWE रॉ में शानदार काम किया। लेकिन अब वो WWE स्मैकडाउन का हिस्सा हो गए है। WWE ड्राफ्ट में उन्हें स्मैकडाउन का हिस्सा बना गया है। सैथ रॉलिंस के पास ब्लू ब्रांड में बहुत मौके है, यहां वो अपने काम से सभी को प्रभावित कर सकते हैं। वैसे भी WWE रोस्टर में सैथ रॉलिंस का इस समय बहुत बड़ा नाम है।ये भी पढ़ें: 5 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स का NXT में जीत/हार का रिकॉर्ड: रोमन रेंस NXT में कितने मैच हारे हैं?कई साल से सैथ रॉलिंस रॉ का हिस्सा थे। आने वाला स्मैकडाउन के पहले एपिसोड में अब सैथ रॉलिंस नजर आएंगे। सभी के दिमाग में सैथ रॉलिंस की अब स्मैकडाउन में नई फ्यूड शुरू होगी या फिर वो पुरानी फ्यूड में ही वो नजर आएंगे। तो आइए जानते हैं स्मैकडाउऩ में सैथ रॉलिंस के लिए 5 मजेदार फ्यूड्स।WWE स्मैकडाउन में भी मर्फी के साथ सैथ रॉलिंस की फ्यूड जारी रहेगीइस फ्यूड के फिलहाल अभी जारी रहने की ज्यादा उम्मीदें हैें। ड्राफ्ट से पहले सैथ रॉलिंस की रॉ में मर्फी के साथ फ्यूड चल रही थी। मर्फी और सैथ रॉलिंस की राइवलरी को कुछ हफ्ते पहले ही WWE ने सभी के सामने रखा है। रे मिस्टीरियो की पूरी फैमिली भी इस फ्यूड में शामिल हैं। एक बात ध्यान देने वाली बात है कि ये सभी लोग स्मैकडाउन में ड्राफ्ट किए गए है।इस हिसाब से देखा जाए तो सैथ रॉलिंस की ये स्टोरीलाइन अभी जारी रहने वाली है। वैसे रे और डॉमिनिक को इस फ्यूड में आने की जरूरत नहीं है, ये दोनों टैग टीम में काम कर सकते हैं। रे की बेटी अलाया इस फ्यूड में पहले से शामिल हैं। तो मर्फी और सैथ रॉलिंस की फ्यूड में उनका बड़ा रोल रहेगा। अलाया की वजह से ही इन दोनों की राइवलरी शुरू हुई है। मर्फी यहां बेबीफेस के रूप में अच्छा काम कर सकते हैं।बिग ई😮 😮 😮@TrueKofi & @AustinCreedWins go to #WWERaw but @WWEBigE stays on #SmackDown in the final round of Night 1 of the 2020 #WWEDraft. pic.twitter.com/p3Pt2gc1I0— WWE (@WWE) October 10, 2020बिग ई इस समय सबसे बड़े सरप्राइज स्मैकडाउन में बने हुए है। न्यू डे को अलग कर दिया गया है। कोफी किंग्सटन और जेवियर वुड्स रॉ में ड्राफ्ट कर दिए गए है। बिग ई स्मैकडाउन में ही है। ये साफ हो गया है कि बिग ई को अब पुश मिलने वाला है। बिग ई की अगली फ्यूड अब मिस्ट्री है। अब यहां पर सैथ रॉलिंस बड़ा रोल निभा सकते हैं। सभी को पता है कि सैथ रॉलिंस बहुत बड़े सुपरस्टार है। और जिनके साथ उनकी फ्यूड होगी उन्हें जरूर फायदा मिलेगा। रॉलिंस ने मर्फी को भी काफी पुश दिया। अब बिग ई को भी वो मदद कर सकते हैं। शुरूआत में भी अगर सैथ रॉलिंस और बिग ई की फ्यूड होगी तो बिग ई को इससे आगे जाकर बहुत बड़ा फायदा मिलने वाला है।ये भी पढ़ें: विंस मैकमैहन करना चाहते थे बेइज्जती लेकिन WWE दिग्गज ने सिर फोड़ कर दिया था लहूलुहान