WWE सुपरस्टार सोन्या डेविल (Sonya Deville) को पिछले कुछ महीनों से बहुत ज्यादा पुश दिया जा रहा है और इन्होंने अभी तक मैंडी रोज़ के साथ मिलकर बहुत अच्छा काम किया है। सोन्या डेविल एवं मैंडी रोज़ पहले एक ही टैग टीम शामिल थी और बहुत अच्छी दोस्त भी थी। कुछ महीनों पहले मैंडी रोज़ और ओटिस की स्टोरीलाइन को सभी प्रो रेसलिंग फैंस बहुत पसंद कर रहे थे।
यह बात सोन्या डेविल को पसंद नहीं आई और उन्होंने डॉल्फ जिगलर के साथ मिलकर इन दोनों रेसलर्स को अलग करने की काफी कोशिश की लेकिन स्मैकडाउन ब्रांड के रहस्यमय हैकर ने ऐसा होने नहीं दिया। इसके बाद रेसलमेनिया 36 में ओटिस और जिगलर के बीच मैच भी देखने को मिला था। इस मैच में ओटिस ने जीत हासिल की थी। इस स्टोरीलाइन में सोन्या डेविल ने बहुत अच्छा काम किया और उनकी प्रोमो स्किल भी सभी फैंस को बहुत पसंद आई।
इस आर्टिकल में हम सोन्या डेविल से सम्बंधित उन 5 बड़े फैक्ट्स के बारे में बात करेंगे जिनके बारे में प्रो रेसलिंग फैंस को कोई जानकारी नहीं है।
5- सोन्या डेविल और उनकी मां के एकसमान टैटू बने हुए हैं
WWE सुपरस्टार सोन्या डेविल और उनकी माँ बहुत करीब हैं। इन दोनों विमेंस को अक्सर कंपनी के रियलिटी टीवी शो टोटल डीवाज़ पर एक साथ देखा जाता है। डेविल और उनकी माँ दोनों ही के शरीर पर एकसमान टैटू बने हुए है। एक इंटरव्यू में इन्होंने बताया था इनके शरीर पर बने टैटू का अर्थ समानता है।
ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराकर नए यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैं
4- WWE सुपरस्टार डेविल और नेशनल टीवी
सोन्या डेविल कभी भी समलैंगिकता के बारे में बात करने से नहीं डरती है और इसके साथ ही यह WWE सुपरस्टार दूसरे लोगों के लिए रोल मॉडल है। सोन्या डेविल को शुरुआत में इस बारे में बात करने से बहुत डर लगता था। जब 2015 में सोन्या पहली बार WWE में आई थी तब उन्होंने इस बारे में ट्रिपल एच से बात की थी और इसके साथ ही उन्होंने नेशनल टीवी पर भी इस बारे में खुलकर बात की।
ये भी पढ़ें: 9 बातें जो WWE ने इस हफ्ते Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताई