5 खतरनाक दिखने वाले फिनिशर्स जिनसे WWE सुपरस्टार्स को काफी कम चोट पहुंचती है

WWE
WWE

WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। इस कंपनी में ढेरों सुपरस्टार्स काम करते हैं। हर एक रेसलर खुदको अन्य सुपरस्टार्स से बेहतर दिखाने की कोशिश करता है। इस दौरान कई बार सुपरस्टार्स अपने रेसलिंग स्टाइल में परिवर्तन करते हैं। WWE में सभी सुपरस्टार्स का रेसलिंग स्टाइल काफी अलग है। सभी सुपरस्टार्स अलग-अलग मूव्स का उपयोग करते हैं।

ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ जॉन सीना का WrestleMania में मैच होना चाहिए

हर एक रेसलर का अपना एक मुख्य मूव रहता है, जिसके साथ वो मैच को खत्म करते हैं। कुछ ऐसे सुपरस्टार्स है जिनका फिनिशर देखने में काफी खतरनाक होता है। इसके बावजूद असल में उस मूव में उतनी ताकत नहीं होती हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनके फिनिशर काफी घातक दिखाई देते हैं, इसके बावजूद असल में वो मूव्स काफी कम चोट पहुंचाते हैं।

5- WWE सुपरस्टार द मिज़ का स्कल क्रशिंग फिनाले

द मिज़ WWE में अपने शानदार कैरेक्टर वर्क के लिए फेमस है। वो कभी भी एक टॉप क्लास रेसलर नहीं रहे हैं। इसके बावजूद वो अपने सीमित मूव्स की वजह से ही शानदार मैच देने में सक्षम रहे हैं। उनके पास मैच में अच्छी स्टोरीटेलिंग दिखाने का टैलेंट है। इसके चलते ही वो सफल है। इसके बावजूद द मिज़ का मुख्य फिनिशर हमेशा ही चर्चा में रहता है।

ये भी पढ़ें:- WWE WrestleMania इतिहास के 5 सबसे खराब मेन इवेंट्स जिन्हें फैंस भूलना चाहेंगे

द मिज़ अपने फिनिशर के रूप में स्कल क्रशिंग फिनाले का उपयोग करते हैं। मिज़ का ये फिनिशर देखने में काफी धमाकेदार लगता है। साथ ही इस मूव के दौरान सुपरस्टार का चेहरे पर बुरी तरह हमला होता है। इसके चलते ही ये खतरनाक लगता है। इसके असल में WWE अपने कैमरा एंगल्स और मिज़ खुद भी फिनिशर के साथ नीचे आकर इसे बेहतर दिखाते हैं। असल में ये WWE के सबसे सेफ फिनिशर्स में से एक है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- बिग शो का KO पंच

बिग शो WWE के सबसे ताकतवर सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। बिग शो ने काफी ज्यादा नाम कमाया है। वो अपने साइज के लिए मुख्य रूप से फेमस है। बिग शो का WWE में मुख्य फिनिशर KO पंच और चोकस्लैम रहा है। उनका KO पंच देखने में काफी खतरनाक और ताकतवर लगता है।

उनके सिर्फ एक पंच में ही सुपरस्टार आसानी से धराशाई हो जाता है। देखकर लगता है कि उनका ये मूव काफी ज्यादा खतरनाक है। इसके बावजूद ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल, उनका KO पंच असल में एक साधारण पंच ही रहता है। इसके बावजूद विरोधी सुपरस्टार उसे जानबूझकर बेहतर दिखाता है। इसके चलते ही उनका मूव देखने पर प्रभावशाली लगता है।

3- एजे स्टाइल्स का फिनोमिनल फोरआर्म

एजे स्टाइल्स इस समय WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। उन्होंने WWE में रहते हुए शानदार काम किया है। दरअसल, इस सुपरस्टार का मुख्य फिनिशर स्टाइल्स क्लैश था। इसके बावजूद WWE में आने के बाद उन्होंने फिनोमिनल फोरआर्म को अपना मुख्य मूव बनाया। उनका मूव देखने में काफी शानदार लगता है।

एजे स्टाइल्स रिंग पर से कूदकर सुपरस्टार पर पंच लगाते हैं। देखकर लगता है कि उनका ये पंच काफी खतरनाक होगा। इसके बावजूद स्टाइल्स का ये मूव उतना खतरनाक भी नहीं है। वो अपने फिनिशर को इस तरीके से उपयोग करते हैं जिससे लगता है कि वो अपने विरोधी पर बुरी तरह हमला कर रहे हैं।

2- ब्रॉक लैसनर का F5 मूव

ब्रॉक लैसनर हमेशा ही अपनी खतरनाक मूव्स के लिए फेमस है। ब्रॉक लैसनर अपने मुकाबलों में मुख्य रूप से जर्मन सुप्लेक्स और F5 का उपयोग करते हैं। उनका F5 मूव देखने में काफी खतरनाक लगता है। इसके बावजूद इस मूव से ज्यादा डैमेज नहीं होता है। दरअसल, उनका मूव सुपरस्टार्स के लिए सेफ रहता है।

वो सुपरस्टार्स को अपने कंधों पर उठाकर पटकने के दौरान उन्हें ऊपर से नीचे तक लेकर आते हैं। इसके चलते सुपरस्टार्स को ज्यादा डैमेज नहीं होता है और लगता है कि मूव काफी खतरनाक है। ब्रॉक लैसनर के इस मूव पर अबतक काफी कम सुपरस्टार्स ही किकआउट करने में सफल रहे हैं।

1- जॉन सीना का एटीट्यूड एडजस्टमेंट

जॉन सीना WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने WWE में रहते हुए काफी ज्यादा नाम कमाया है। उनके करोड़ो फैंस रहे हैं। जॉन सीना हमेशा ही अपने फैंस द्वारा पसंद किये गए हैं। इस दिग्गज ने WWE में कई शानदार मैच दिए हैं। सीना अपने शानदार मूव्स और रेसलिंग स्टाइल के लिए फेमस है।

जॉन सीना का मुख्य फिनिशर एटीट्यूड एडजस्टमेंट है। वो इस मूव में सुपरस्टार्स को कंधों पर उठाते हैं और उन्हें जमीन पर पटक देते हैं। उनके मूव को देखकर लगता है कि विरोधी सुपरस्टार को काफी ज्यादा चोट आई होगी। इसके बावजूद उनका ये मूव इतना खतरनाक नहीं है बल्कि इसमें सुपरस्टार्स को काफी कम डैमेज होता है क्योंकि वो अपने साथ सुपरस्टार को नीचे लाते हैं।

ये भी पढ़ें:- 5 टैलेंटेड सुपरस्टार्स जो कभी भी WWE चैंपियन नहीं बन पाए

Quick Links