5 पूर्व वर्ल्ड चैंपियंस जिन्हें WWE से एक से ज्यादा बार निकाला गया

डेनियल ब्रायन और रॉब वैन डैम
डेनियल ब्रायन और रॉब वैन डैम

डब्लू डब्लू ई (WWE) एक ऐसी जगह है जहाँ अगर किसी सुपरस्टार को अधिकारियों का साथ मिलता है तो उसके करियर को चमकने में देर नहीं लगती। कुछ सुपरस्टार्स अपने करियर में शुरू से लेकर अंत तक WWE के साथ बने रहे लेकिन कुछ को कंपनी ने कई बार रिलीज़ भी किया था।

Ad

इसी बात को ध्यान में रखते हुए यहाँ हम ऐसे पूर्व चैंपियंस से आपको अवगत कराने वाले हैं जिन्हें WWE ने एक से अधिक बार रिलीज़ किया और दोबारा साइन भी किया है।

ये भी पढ़ें: 7 सुपरस्टार्स जिन्हें अजीब कारणों से WWE से निकाला गया

जैफ हार्डी दूसरी बार 2017 में WWE में वापस आए

Ad

जैफ हार्डी (Jeff Hardy) ने साल 1994 में पहली बार WWE में कदम रखा था। लेकिन करीब 10 साल तक WWE में बिताने के बाद 2004 में उन्होंने कंपनी छोड़ने का फैसला लिया। उसके बाद 2006 और 2008 में उन्होंने वापसी की और इस बार वर्ल्ड चैंपियन भी बने।

लेकिन सीएम पंक के खिलाफ धमाकेदार फ्यूड के बाद एक बार फिर उन्हें रिलीज़ कर दिया गया। इस बीच उन्होंने कई अन्य रेसलिंग कंपनियों में काम किया और साल 2017 में दोबारा WWE में वापस आए थे।

अल्बर्टो डेल रियो

Ad

अल्बर्टो डेल रियो (Alberto Del Rio) एक समय WWE के सबसे बड़े हील सुपरस्टार्स में से एक हुआ करते थे लेकिन अधिकारियों के साथ उनके संबंध कभी अच्छे नहीं रहे। साल 2009 में उन्होंने WWE में पहली बार कदम रखा, इस दौरान वो वर्ल्ड चैंपियन और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी बने।

स्टाफ़ मेंबर्स के साथ झगड़े के कारण 2014 में उन्हें कंपनी से रिलीज़ कर दिया गया। 2015 में उनकी फिर वापसी हुई लेकिन इस बार उन्हें कुछ खास सफलता प्राप्त नहीं हो पाई और एक साल बाद ही उन्होंने कंपनी छोड़ने का निर्णय ले लिया था।

ये भी पढ़ें: WWE के 5 नियम जो किसी किताब में नहीं लिखे हैं

गेल किम को WWE से बाहर काफी सफलता मिली

Ad

गेल किम उन चुनिंदा सुपरस्टार्स में से एक रही हैं जिन्हें WWE से बाहर ज्यादा सफलता प्राप्त हुई है। पहली बार वो 2002 में WWE में आईं और विमेंस चैंपियन भी बनीं लेकिन 2004 में कंपनी ने उन्हें सभी को चौंकाते हुए रिलीज़ कर दिया था।

2008 तक उन्होंने इंडिपेंडेंट सर्किट में काम किया और इसी साल WWE में वापसी की लेकिन वापसी के बाद उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिल सकी। इसके करीब 3 साल बाद कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने पर उन्हें एक बार फिर निकाल दिया गया था।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनसे बैकस्टेज में अधिकारी नाराज हैं

रॉब वैन डैम

Ad

साल 2001 में WWE में आने के थोड़े ही समय बाद वो अपने रेसलिंग स्टाइल के चलते फैन फेवरेट बन चुके थे। 2006 में वो WWE चैंपियन भी बने लेकिन इसके करीब एक साल बाद उन्हें कंपनी से रिलीज़ कर दिया गया।

2013 में एक बार फिर उन्होंने वापसी की और इस बार भी फैंस का उन्हें जबरदस्त समर्थन प्राप्त हो रहा था। लेकिन बड़ी स्टोरीलाइंस में शामिल होने के बाद भी वो सफल साबित नहीं हो पा रहे थे इसलिए एक साल बाद ही उन्हें दोबारा निकाल दिया गया था।

डेनियल ब्रायन को कई बार WWE से निकाला गया

Ad

मौजूदा समय के सबसे बड़े WWE सुपरस्टार्स में डेनियल ब्रायन का नाम शामिल किया जाता है। साल 2000 और 2003 में उन्हें मौके मिले लेकिन उस समय खुद को साबित नहीं कर पाए थे। उसके बाद अगस्त 2009 में उन्होंने एक बार फिर WWE ज्वाइन की जब वो NXT में नेक्सस का हिस्सा हुआ करते थे।

उन्हें लोकप्रियता मिलने लगी थी लेकिन 2010 में एक बार फिर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। लेकिन उसी साल उनकी एक बार फिर वापसी हुई और इस बार वो सबसे बड़े सुपरस्टार बनने की ओर अग्रसर हो चले। हालांकि इस बीच उन्हें चोट के कारण रिटायर भी होना पड़ा लेकिन 2018 में धमाकेदार वापसी कर उन्होंने सभी को चौंका दिया था।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो रिंग में मरते-मरते बचे

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications