जॉन सीना WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। उन्होंने WWE में अपने प्रदर्शन से काफी ज्यादा नाम कमाया है और वो हमेशा से ही फैन फेवरेट रहे हैं। सीना ने आते ही काफी कम समय में फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। इसके बाद उन्हें WWE के कई सारे बड़े सुपरस्टार्स पर जीत मिली।जॉन सीना ने 15 से ज्यादा सालों तक WWE में काम किया है। अब वो फिल्मों की ओर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। जॉन सीना इसके बावजूद WWE में समय-समय पर नजर आते रहते हैं। डेब्यू के बाद कुछ ही सालों में वो कंपनी का मुख्य चेहरा बन गए थे। इसके साथ ही WWE मैनेजमेंट को उनपर काफी भरोसा था।My first Wrestlemania I ever went to was at MetLife stadium in 2013 and the best way to finish that night was watching the conclusion to one of my favorite rivalries. @JohnCena @TheRock pic.twitter.com/fBM3n4UtJs— (•クリス• ) (@YeetusMyFetus06) September 22, 2020ये भी पढ़ें:- 5 बड़े सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE से जाने के बाद विंस मैकमैहन और कंपनी की जमकर तारीफ कीइस वजह से कई मौकों पर जॉन सीना के पास अपने विचार रखने और उन्हें उपयोग करने का मौका रहता था। उन्होंने अपने लंबे WWE करियर में कई बार स्टोरीलाइन आईडिया दिए हैं। कुछ मौकों पर उनके विचारों का उपयोग नहीं किया गया तो कई बार WWE ने स्टोरीलाइन में उनके आईडिया का उपयोग किया। इसलिए हम बात करने वाले हैं जॉन सीना के 5 आईडिया के बारे में जिनका WWE ने प्रयोग किया।5- WWE ने जॉन सीना के कुछ आईडिया फायरफ्लाई फन हाउस में उपयोग कियेWatching John Cena talk about how the Firefly Fun House Match was one of the most creative things he has had a chance to do and how much he loved it is pretty awesome. Still one of my favorite WWE moments since I’ve started watching again. #WWE24 pic.twitter.com/3atdVegy7Z— Larry McAllister II (@LARRYTRON) August 23, 2020रेसलमेनिया 36 में जॉन सीना और द फीन्ड के बीच फायरफ्लाई फन हाउस मैच देखने को मिला था। इस मैच ने हर एक फैन को प्रभावित किया था। कोरी ग्रेव्स के पोडकास्ट पर शेन मैकमैहन ने इस बारे में बात की। उन्होंने बताया था कि जॉन सीना इस मैच को खास बनाना चाहते थे।वो न सिर्फ अपने लिए बल्कि अपने विरोधी के लिए भी मैच को यादगार बनाना चाहते थे। इस दौरान सीना ने भी अपना योगदान दिया और अपने विचार रखे, जिन्हें WWE ने उपयोग किया। इस वजह से ही ये बड़ा मैच खास बना।ये भी पढ़ें:- 5 बातें जो आपको WWE के नए ग्रुप रेट्रीब्यूशन के मेम्बर्स के बारे में जरूर जाननी चाहिए