द ग्रेट खली (The Great Khali) WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने WWE में रहते हुए भारत का काफी ज्यादा नाम बनाया है। साथ ही खली की वजह से कई सारे लोगों ने WWE देखना शुरू किया। भारत में इस दिग्गज ने WWE की वजह से ढेरों फैंस बनाए हैं। द ग्रेट खली अपनी हाइट और जबरदस्त बॉडी के लिए जाने जाते थे।
उन्हें नीचे गिरा पाना किसी के लिए आसान नहीं रहता था। उन्होंने अपने WWE करियर में काफी ज्यादा सफलता हासिल की है। द ग्रेट खली को कई सारे दिग्गजों पर जीत मिली हैं। साथ ही वो वर्ल्ड चैंपियन भी बन चुके हैं। देखा जाए तो उन्होंने हर एक भारतीय को WWE देखने पर मजबूर किया है।
ये भी पढ़ें:- 5 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने जॉन सीना के खिलाफ मैच लड़ा है लेकिन उनका कभी ब्रॉक लैसनर से मैच नहीं हो पाया
2014 के बाद से ही द ग्रेट खली ने WWE में दिखाई देना बंद कर दिया है। इसके बावजूद वो कुछ मौकों पर नजर आए हैं। काफी कम लोगों को द ग्रेट खली के WWE में 5 अंतिम मैचों के बारे में पता होगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम द ग्रेट खली के WWE में 5 अंतिम मुकाबलों पर नजर डालने वाले हैं।
5- WWE दिग्गज द ग्रेट खली ने डेमियन सैंडो को पराजित किया था
द ग्रेट खली और डेमियन सैंडो के बीच जून 2014 में Raw के एक एपिसोड में मैच देखने को मिला था। इस मैच में काफी मजेदार चीज़ें देखने को मिली। WWE ने इस मैच को फिलर की तरह बुक किया था। मैच में द ग्रेट खली की जीत के चांस सबसे ज्यादा थे और कुछ ऐसा ही मुकाबले में देखने को मिला।
ये भी पढ़ें:- 5 मौके जब WWE दिग्गज जॉन सीना ने अपनी ताकत का जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सभी को शॉक कर दिया
द ग्रेट खली ने इस मुकाबले में जीत दर्ज की। साथ ही डेमियन सैंडो को एक बड़ी हार मिली। खैर, उन्हें इस दिग्गज सुपरस्टार के साथ मैच लड़ने का बड़ा मौका मिला था। इस मुकाबले के बाद से खली ने टीवी टेपिंग्स पर काफी कम मुकाबले लड़े थे। डेमियन सैंडो उनके लिए जरूर यादगार विरोधी रहेंगे।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।
4- बो डैलस
बो डैलस और द ग्रेट खली के साइज में काफी फर्क है। इसके बावजूद दोनों के बीच WWE ने एक सिंगल्स मैच तय किया। दरअसल, जुलाई 2014 में Raw के एक एपिसोड में दोनों सुपरस्टार्स का मुकाबला हुआ। इस सिंगल्स मुकाबले में द ग्रेट खली की जीत के चांस काफी ज्यादा दिखाई दे रहे थे।
बो डैलस और द ग्रेट खली का ये मैच ज्यादा समय नहीं चला। चौंकाने वाली बात तो ये रही थी कि द ग्रेट खली को इस मैच में हार मिली। दरअसल, बो डैलस ने खली की कमजोरी का फायदा उठाया और उन्हें रिंग के बाहर रखा। इसके चलते खली 10 काउंट तक रिंग के अंदर नहीं आ पाए और उनकी हार हुई।
3- इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए बैटल रॉयल मैच

द ग्रेट खली ने WWE के Battleground 2014 पीपीवी में हिस्सा लिया था। दरअसल, WWE ने एक बैटल रॉयल मैच आयोजित किया था और असल में ये आईसी चैंपियनशिप के लिए देखने को मिला था। इस मुकाबले में ढेरों सुपरस्टार्स मौजूद थे। इस दौरान द ग्रेट खली भी मुकाबले का हिस्सा रहे थे।
उन्होंने मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद वो जीत नहीं दर्ज कर पाए। इस मैच में द मिज़ ने जीत दर्ज की थी। साथ ही वो WWE के नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन गए थे। खली को रिंग के बाहर करना उतना आसान नहीं था लेकिन फिर भी वो एलिमिनेट हो गए। उनका ये मैच यादगार था।
2- रुसेव
द ग्रेट खली के दो अंतिम सिंगल्स मैच रुसेव के खिलाफ देखने को मिले थे। दरअसल, 21 जुलाई 2014 को Raw के एपिसोड में द ग्रेट खली और रुसेव के बीच सिंगल्स मैच हुआ था। इस मैच में रुसेव को सबमिशन की मदद से जीत मिली थी। इसके बावजूद दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच एक बार फिर मैच हुआ था।
अक्टूबर 2014 में SmackDown के एक एपिसोड में खली और रुसेव फिर आमने-सामने आए थे। इस दौरान भी रुसेव का पलड़ा भारी रहा था और उन्हें पिनफॉल की वजह से हार मिली थी। असल में ये खली के WWE करियर का अंतिम सिंगल्स मैच रहा था और इसके बाद वो कभी सिंगल्स मैच में दिखाई नहीं दिए थे।
1- Greatest Royal Rumble मैच
अप्रैल 2018 में WWE ने सऊदी अरब में अपना पहला इवेंट आयोजित किया था। इस दौरान 50 सुपरस्टार्स का Royal Rumble मैच देखने को मिला था। इस दौरान जीत हासिल करने वाले सुपरस्टार को एक ट्रॉफी मिलती। इस मैच में कई सारे दिग्गज सुपरस्टार दिखाई दिए थे और यहां खली की वापसी हुई थी।
वो लगबगज 4 सालों के बाद WWE की रिंग में दिखाई दिए थे। खैर, उनका मैच के अंदर काफी छोटा किरदार रहा था और वो जल्दी एलिमिनेट हो गए थे। इसके बाद से खली ने कोई भी मैच नहीं लड़ा है। हाल ही में उन्हें हॉल ऑफ फेमर बनाया गया है और अब उनकी रिंग में वापसी के चांस लगभग खत्म हो गए हैं।
ये भी पढ़ें:- WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर के बारे में 5 बड़ी बातें जो शायद ही फैंस को पता होगी