WWE एक स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट कंपनी है और यहां पर अमूमन स्टोरीलाइंस में ज्यादा ध्यान दिया जाता है। दूसरी कंपनी में रेसलिंग को मुख्य रूप से आगे रखा जाता है, जबकि स्टोरीलाइन उतनी महत्वपूर्ण नहीं मानी जाती। इसी वजह से WWE दूसरी कंपनी से अलग और खास है। पिछले कुछ सालों में WWE ने रेसलिंग पर ध्यान देना शुरू किया है।इसी वजह से आजकल सुपरस्टार्स कई धमाकेदार मैच देने में सफल हो रहे हैं। WWE इतिहास में कई सारे सुपरस्टार्स ने अपने कैरेक्टर और रेसलिंग स्किल्स की वजह से नाम कमाया है। WWE में अगर किसी सुपरस्टार को सफल होना है तो उसे अच्छे और यादगार मैच देने पड़ते हैं। रेसलिंग में फिनिशर्स को सबसे अहम माना जा सकता है।SETH ROLLINS CURB STOMP TO WIN THE GOD DAMN ROYAL RUMBLEBURN IT DOOOOOOOOOOOOOOOOOOOOOOOOOOOOOOOOOOOOOOOOOWN pic.twitter.com/ygND0J1gPb— Big Boss (@LordBalvin) January 28, 2019ये भी पढ़ें:- 2 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE से जाने के बाद जबरदस्त सफलता मिली और 2 जिनका करियर बर्बाद हो गयाअगर किसी सुपरस्टार का फिनिशर उतना आकर्षक नहीं है तो उसे सफलता हासिल करने में मुश्किलें आती हैं। WWE में आने के बाद कई सारे ऐसे सुपरस्टार्स भी रहे हैं जिन्होंने अपने फिनिशर में बदलाव किया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 दिग्गज सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने अपने फिनिशर में बदलाव किया।5- WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंसI keep getting asked....Seth Rollins explain why the Curb Stomp was bannedhttps://t.co/1qNm83ubit #raw pic.twitter.com/rxy0BgprkF— WrestlingNewsSource.com (@WNSource) October 20, 2015सैथ रॉलिंस मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक माने जाते हैं। उन्होंने WWE में रहते हुए जबरदस्त सफलता हासिल की है। इस दिग्गज को कई बार अपने फिनिशर्स में बदलाव करना पड़ा है। वो पहले अपने फिनिशर के रूप में कर्ब स्टॉम्प का उपयोग करते थे लेकिन फिर WWE ने इसे बैन कर दिया।ये भी पढ़ें:- जॉन सीना की पत्नी शे शारियटज़देह के बारे में 5 बातें जो शायद आपको पता नहीं होगीइसके बाद उन्होंने ट्रिपल एच के फिनिशर पेडिग्री का उपयोग किया। बाद में उन्होंने कुछ समय तक रिपकोर्ड नी का उपयोग किया। उन्होंने फिर अपने फिनिशर स्टॉम्प को वापस लाने का निर्णय लिया। इसके बाद से दिग्गज सुपरस्टार लगातार इसी फिनिशर को उपयोग कर रहे हैं।