5 बड़ी गलतियां जो WWE को Hell in a Cell 2021 में किसी भी हाल में नहीं करनी चाहिए 

एलेक्सा ब्लिस और ब्रॉक लैसनर
एलेक्सा ब्लिस और ब्रॉक लैसनर

इस वक्त WWE का सारा ध्यान अगले पीपीवी हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) 2021 पर टिका हुआ है और इस पीपीवी के शुरू होने में कुछ ही घंटे रह गए हैं। वर्तमान समय में WWE के शोज फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आ रहे हैं और WWE के शोज की लगातार कम हो रही व्यूअरशिप इस बात की पुष्टि करती है। WWE शोज के गिरते रेटिंग्स की वजह काफी हद तक कंपनी द्वारा लिये गए गलत फैसले रहे हैं।

ये भी पढ़ें: WWE Hell in a Cell 2021 को लेकर 5 सबसे बड़ी भविष्यवाणियां

Hell in a Cell 2021 का मैच कार्ड इतना भी बेहतरीन नहीं है कि फैंस इस पीपीवी के लिए उत्साहित हो सके। हालांकि, WWE इस पीपीवी में कोई गलत फैसला न करके इसे देखने लायक शो बना सकती है। इस आर्टिकल में हम 5 ऐसी बड़ी गलतियों का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE को Hell in a Cell 2021 में बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए।

5- Hell in a Cell 2021 में एलेक्सा ब्लिस की हार नहीं होनी चाहिए

शायना बैजलर एक डोमिनेंट WWE सुपरस्टार रही हैं, हालांकि, एलेक्सा ब्लिस भी सुपरनैचुरल गिमिक में आने के बाद से ही काफी ताकतवर हो गई हैं। यही कारण है कि Hell in a Cell 2021 में होने जा रहे मैच में एलेक्सा ब्लिस द्वारा शायना बैजलर को हराया जाना चाहिए। अगर WWE इस मैच में बैजलर को कमजोर नहीं दिखाना चाहती है तो रेजिनाल्ड की मदद से एलेक्सा ब्लिस की जीत होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: 3 हील और 2 फेस टर्न जो WWE Hell in a Cell 2021 में देखने को मिल सकते हैं

इस वक्त एलेक्सा ब्लिस हारना डिजर्व नहीं करती हैं क्योंकि एक हार से उनका सारा मोमेंटम समाप्त हो सकता है। वहीं, शायना बैजलर को हाल ही के समय में कई मैचों में हार का सामना करना पड़ा है इसलिए इस मैच में हार से शायना बैजलर को ज्यादा नुकसान नहीं होगा।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

4- बेली को Hell in a Cell 2021 में WWE SmackDown विमेंस चैंपियन नहीं बनना चाहिए

Hell in a Cell 2021 में SmackDown विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर स्टील स्ट्रक्चर के अंदर बेली के खिलाफ मैच में अपना टाइटल डिफेंड करने जा रही हैं। WrestleMania 37 में SmackDown विमेंस चैंपियन बनने के बाद से ही बियांका ने ब्लू ब्रांड में अपना दबदबा स्थापित किया है।

यही कारण है कि अगर Hell in a Cell 2021 में बेली नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनती हैं तो इससे बियांका ब्लेयर का सारा मोमेंटम समाप्त हो सकता है। यह बात तो पक्की है कि Hell in a Cell मैच में इन दोनों ही सुपरस्टार्स से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिलेगा और बियांका को यह मैच जीतकर अपना टाइटल रिटेन करना चाहिए।

3- ड्रू मैकइंटायर को WWE चैंपियन नहीं बनना चाहिए

ड्रू मैकइंटायर कंपनी में दो मौकों पर WWE चैंपियन बन चुके हैं लेकिन दोनों बार ही उनकी जीत का जश्न मनाने के लिए फैंस एरीना में मौजूद नहीं थे। ड्रू मैकइंटायर Hell in a Cell 2021 में एक बार फिर बॉबी लैश्ले के खिलाफ WWE चैंपियनशिप मैच में कम्पीट करने जा रहे हैं।

हालांकि, इस मैच में बॉबी लैश्ले द्वारा ड्रू मैकइंटायर को हराकर उन्हें WWE चैंपियनशिप पिक्चर से बाहर कर देना चाहिए। वैसे भी, यह फ्यूड लंबे वक्त से जारी है और फैंस को इस फ्यूड में ज्यादा रूचि नहीं रह गई है।

2- Hell in a Cell 2021 में Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच में निकी क्रॉस का दखल न देना

Hell in a Cell 2021 में Raw विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली, शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ मैच में अपना टाइटल डिफेंड करने जा रही हैं। आपको बता दें, इस फ्यूड के दौरान निकी ने रिया और शार्लेट को काफी परेशान किया था। यही नहीं, इस दौरान निकी, शार्लेट और रिया रिप्ली को हराने में भी कामयाब रही थी।

Hell in a Cell 2021 में निकी क्रॉस द्वारा खुद को इस मैच में किसी-न-किसी तरह जरूर शामिल किया जाना चाहिए। निकी क्रॉस के इस मैच के दौरान मौजूद न होने की स्थिति में फैंस को शायद ही यह मैच देखने में मजा आएगा।

1- ब्रॉक लैसनर को WWE Hell in a Cell 2021 में वापसी नहीं करनी चाहिए

ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ फ्यूड खत्म होने के बाद बॉबी लैश्ले का ब्रॉक लैसनर के खिलाफ फ्यूड कराना सही रहेगा। हालांकि, ब्रॉक लैसनर की Hell in a Cell 2021 में वापसी नहीं होनी चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि Hell in a Cell 2021 में लाइव ऑडियंस मौजूद नहीं होंगे।

बिना लाइव ऑडियंस के लैसनर की वापसी होते हुए देखना काफी अजीब होगा। इसलिए एरीना में फैंस की वापसी के बाद ही लैसनर की WWE में वापसी करानी चाहिए। अगर लैसनर लाइव ऑडियंस के सामने वापसी करते हैं तो उन्हें काफी जबरदस्त रिएक्शन मिलेगा और इस वजह से उनकी वापसी यादगार बन जाएगी।