5 ऑन-स्क्रीन कपल्स जो असल जीवन में भी साथ है

ट्रिपल एच और स्टेफनी मैकमैहन सालों से WWE में साथ नजर आ रहे हैं
ट्रिपल एच और स्टेफनी मैकमैहन सालों से WWE में साथ नजर आ रहे हैं

प्रोफेशनल रेसलिंग में अक्सर जोड़ियां नजर आती है। WWE प्रोफेशनल रेसलिंग बिजनेस की सबसे बड़ी कंपनी है और पिछले कुछ दशकों में कई सारे कपल्स टीवी पर नजर आए हैं। इस दौरान कुछ सुपरस्टार्स की जोड़ियां असल जीवन में साथ थी वहीं कुछ मेल और फीमेल स्टार्स को WWE ने टीवी पर साथ बुक किया था।

Ad

इस समय भी WWE में कुछ कपल्स नजर आ रहे हैं जिनमें लाना और बॉबी लैश्ले, बियांका ब्लेयर और मोटेज़ फोर्ड, ओटिस और मैंडी रोज़, जॉनी गर्गानो और कैंडिस लेरे आदि का नाम शामिल है। इसमें कुछ असल जीवन में कपल है वहीं कुछ ऑन-स्क्रीन कपल है।

ये भी पढ़ें:- WWE इतिहास के 3 सबसे अच्छे Money In The Bank लैडर मैच

इसके अलावा भी वर्तमान में कुछ असल कपल्स साथ नजर आ चुके हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 ऑन-स्क्रीन कपल्स के बारे में असल जीवन में भी साथ है।

#5 ट्रिपल एच और स्टेफनी मैकमैहन

youtube-cover
Ad

ट्रिपल एच और स्टेफनी मैकमैहन WWE के सबसे प्रसिद्ध कपल्स में से एक है। दोनों एटीट्यूड एरा से अबतक साथ है और कई मौकों पर वे दोनों टेलीविजन पर भी साथ नजर आ चुके हैं। दोनों ने 2003 में शादी की थी और अब सालों बाद भी दोनों बैकस्टेज WWE के लिए काम करते हैं।

#4 सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच

youtube-cover
Ad

सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच ने लगभग 1 साल पहले अपने रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। इसके बाद वो दोनों टीवी पर भी साथ नजर आए और दोनों ने साथ मिलकर एक मैच भी लड़ा। इस समय ये असल जीवन के कपल्स अलग-अलग स्टोरीलाइन में है जहां सैथ हील और बैकी बेबीफेस है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

#3 द मिज़ और मरिस

youtube-cover
Ad

द मिज़ और मरिस इस समय WWE के सबसे लोकप्रिय कपल्स में से एक है। दोनों का टीवी शो भी है जिसका नाम "मिज़ एंड मिसेज" है। दोनों ने 2014 में शादी की थी।इसके दो सालों बाद वो टीवी पर वे साथ नजर आने लगे।

इसने मिज़ के कैरेक्टर को और ज्यादा अच्छा बनाया जहां वे हील के रूप में चीटिंग से जीत दर्ज कर रहे थे।

#2 नेओमी और जिमी उसो

youtube-cover
Ad

जिमी और नेओमी सालों से ऑन-स्क्रीन और ऑफ- स्क्रीन साथ है। दोनों ने 2014 में शादी की थी और WWE ने कुछ मौकों पर दोनों को साथ बुक किया है। नेओमी WWE की सबसे प्रसिद्ध फीमेल स्टार्स में से एक है वहीं जिमी एक सफल टैग टीम स्टार है।

#1 ऐज और बेथ फीनिक्स

youtube-cover
Ad

ऐज और बेथ फीनिक्स की जोड़ी को WWE ने कुछ समय पहले साथ में दर्शाने की कोशिश की थी। ऐज और रैंडी ऑर्टन की दुश्मनी में बेथ भी नजर आयी थी। ये बात साफ नहीं है कि दोनों कब से साथ है लेकिन 2013 में उनके बच्चे ने जन्म लिया था वहीं 2016 में उनकी दूसरी बेटी हुई थी। साथ ही दोनों ने 2016 में शादी की थी।

ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिन्होंने सबसे कम समय तक Money In The Bank ब्रीफकेस को अपने पास रखा

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications