ब्रॉक लैसनर डब्लू डब्लू ई (WWE) के सबसे खतरनाक सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्होंने अपने पूरे प्रो-रेसलिंग करियर में सिर्फ अपने प्रतिद्वंदी की धुनाई करने का काम किया है। यह साल द बीस्ट के लिए खराब रहा है क्योंकि वह दो बार सैथ रॉलिंस के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप हार चुके हैं।
इसके बावजूद भी यह पूर्व WWE चैंपियन कंपनी के लिए काफी बड़ा मोहरा है। अगर WWE उन्हें मैच के लिए बड़ी डील ऑफर करता है तो हमें वह कभी भी वापसी करते हए दिखाई दे सकते हैं। WWE जल्द ही सऊदी अरब में वापसी करने वाला है और हमें वहां हुए पिछले सभी पीपीवी में बड़े स्टार्स देखने को मिले हैं।
ये भी पढ़ें:- Clash of Champions 2019: 5 चौंकाने वाली चीजें जो रोमन रेंस Vs एरिक रोवन के मैच में हो सकती हैं
ब्रॉक लैसनर भी तीनों ही शोज़ का हिस्सा बने हैं और उम्मीद लगाई जा रही है कि वह अगले शो में भी आने वाले हैं। द बीस्ट को बड़े पीपीवी के लिए सिर्फ एक प्रतिद्वंदी की जरूरत नहीं बल्कि एक टॉप स्टार की तलाश है जो उनके मैच को महत्वपूर्ण बना दे। इस चीज़ को ध्यान रखते हुए हम बात करने वाले हैं 5 सुपरस्टार्स के बारे में जो ब्रॉक लैसनर की वापसी के बाद उनके साथ मैच लड़ सकते हैं।
#5 बॉबी लैश्ले
![लà¥à¤¶à¥à¤²à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/5fc5f-15677345390472-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/5fc5f-15677345390472-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/5fc5f-15677345390472-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/5fc5f-15677345390472-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/5fc5f-15677345390472-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/5fc5f-15677345390472-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/5fc5f-15677345390472-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/5fc5f-15677345390472-800.jpg 1920w)
बॉबी लैश्ले और ब्रॉक लैसनर के बीच कभी भी WWE की रिंग में मैच नहीं हुआ है। हर एक रेसलिंग फैन दोनों को एक ना एक बार रिंग में लड़ते हुए देखना चाहता है। लैश्ले और लैसनर में कई सारी समानता है, दोनों ने WWE छोड़कर MMA में कदम रखा था और सफल भी रहे।
इसके अलावा दोनों साइज़ में भी लगभग समान है। बॉबी लैश्ले का भी मानना है कि उन्हें और द बीस्ट को रिंग में आमने-सामने जरूर आना चाहिए। लैश्ले फिलहाल इंजरी के चलते WWE के एक्शन से दूर हैं और जल्द ही वापसी कर सकते हैं। अगर WWE दोनों सुपरस्टार्स की जबरदस्त वापसी करवाना चाहता है तो वह इन्हें एक मैच में डाल सकता है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 द फीन्ड
![वायà¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b49e5-15677341107191-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b49e5-15677341107191-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b49e5-15677341107191-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b49e5-15677341107191-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b49e5-15677341107191-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b49e5-15677341107191-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b49e5-15677341107191-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b49e5-15677341107191-800.jpg 1920w)
द फीन्ड बहुत कम समय में काफी ज्यादा प्रसिद्ध हो गए हैं। रेसलमेनिया 35 के बाद ब्रे वायट ने अपने नए कैरेक्टर के साथ WWE में वापसी की थी और समरस्लैम में उन्होंने एक जबरदस्त मैच लड़ा था।
WWE द फीन्ड को बहुत बढ़िया तरह से बुक कर रहा है। अगर कंपनी उनके लिए कुछ बड़ा प्लान करने के बारे में सोच रही है तो हमें द बीस्ट की वापसी ब्रे वायट के खिलाफ देखने को मिल सकती है।
#3 मैट रिडल
![मà¥à¤ रिडल](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e07e1-15677340882336-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e07e1-15677340882336-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e07e1-15677340882336-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e07e1-15677340882336-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e07e1-15677340882336-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e07e1-15677340882336-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e07e1-15677340882336-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e07e1-15677340882336-800.jpg 1920w)
मैट रिडल अभी NXT में मौजूद हैं और अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित कर रहे हैं। द बीस्ट की तरह रिडल भी MMA का हिस्सा रह चुके हैं। रिडल ने कई मौकों पर पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन को एक मैच के लिए चैलेंज किया है।
किंग ऑफ ब्रोज़ WWE के भविष्य के टॉप स्टार हैं और अगर कंपनी उन्हें मेन रोस्टर पर बड़ा सुपरस्टार बनाना चाहती है तो हमें वह जल्द ही रॉ या स्मैकडाउन में डेब्यू करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इसके बाद वह द बीस्ट का सामना भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- जॉन सीना समेत 5 बड़े सुपरस्टार्स जो मास्क पहनकर रेसलिंग किया करते थे
#2 ड्रू मैकइंटायर
![डà¥à¤°à¥ मà¥à¤à¤à¤à¤à¤¾à¤¯à¤°Â ](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1a789-15677339982990-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1a789-15677339982990-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1a789-15677339982990-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1a789-15677339982990-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1a789-15677339982990-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1a789-15677339982990-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1a789-15677339982990-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1a789-15677339982990-800.jpg 1920w)
ड्रू मैकइंटायर रॉ के टॉप हील सुपरस्टार हैं जिन्हें WWE ने हमेशा से ही उन्हें बढ़िया तरह से बुक किया है। बहुत से फैंस इस रेसलर को द बीस्ट के साथ रिंग में देखना चाहते हैं। पिछले कुछ समय से WWE ड्रू की सही तरह से बुकिंग नहीं कर रहा है।
इससे पता चल रहा है कि शायद WWE के पास उनके लिए बड़े प्लांस हैं। अगर कंपनी ब्रॉक लैसनर की वापसी को जबरदस्त बनाना चाहती है तो हमें मैकइंटायर और लैसनर के बीच एक सिंगल्स मैच देखने को मिल सकता है।
#1 कोफी किंग्सटन
![WWE à¤à¥à¤à¤ªà¤¿à¤¯à¤¨](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/58ab9-15677339686835-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/58ab9-15677339686835-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/58ab9-15677339686835-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/58ab9-15677339686835-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/58ab9-15677339686835-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/58ab9-15677339686835-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/58ab9-15677339686835-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/58ab9-15677339686835-800.jpg 1920w)
कोफी किंग्सटन फिलहाल WWE चैंपियन हैं। कुछ समय बाद स्मैकडाउन FOX नेटवर्क पर जाने वाला है और इस कारण से WWE को बड़ा चैंपियन चाहिए जो शुरुआत से कंपनी का फायदा करवा सके।
द बीस्ट यह कार्य आसानी से कर सकते हैं। इस वजह से हमें लैसनर का वापसी वाला मुकाबला WWE चैंपियनशिप के लिए किंग्सटन के खिलाफ देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:- 7 सुपरस्टार्स जिन्होंने एक समय पर 3 या उससे ज्यादा चैंपियनशिप अपने पास रखी