5 शॉकिंग तरीके जिनसे विमेंस Royal Rumble 2021 मैच का अंत हो सकता है

Royal Rumble
Royal Rumble

रॉयल रंबल (Royal Rumble) पीपीवी के लिए हर कोई उत्साहित है। WWE ने अपने इस इवेंट के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इस इवेंट में कई बड़े मैच देखने को मिलेंगे। दरअसल, दो Royal Rumble मैचों के साथ ही चैंपियनशिप भी डिफेंड होने वाली हैं। पिछले कुछ सालों से विमेंस Royal Rumble मैच का आयोजन हो रहा है।

ये भी पढ़ें;- 5 WWE सुपरस्टार्स जो सबसे ज्यादा बार Royal Rumble मैच में आखिरी सुपरस्टार के रूप में एलिमिनेट हुए

इस साल भी विमेंस Royal Rumble मैच होगा। अबतक मैच के लिए ज्यादातर सुपरस्टार्स के नाम तय नहीं हुए हैं। हर एक फैन के मन में सवाल है कि आखिर किस तरीके से मैच का अंत हो सकता है। WWE इस मैच को खास बनाने के लिए धमाकेदार अंदाज में अंत करना चाहेगा। खैर, हम विमेंस Royal Rumble मैच के 5 संभावित अंत के बारे में बात करेंगे।

- बैकी लिंच वापसी करें और विमेंस Royal Rumble मैच को जीत जाएं

कुछ समय पहले ही बैकी लिंच मां बनी है। लंबे समय से लिंच WWE के एक्शन से दूर है और अब उनकी वापसी के चांस है। वो WWE की सबसे बड़ी विमेंस स्टार है और उन्हें WWE जरूर ही अहम मौके पर उपयोग करना चाहेगा। कुछ समय से खबरें सामने आ रही हैं कि लिंच काफी समय से ट्रेनिंग कर रही हैं।

ये भी पढ़ें;- 2 सुपरस्टार्स जिन्हें Royal Rumble मैच जीतने की सख्त जरूरत है और 2 जिन्हें बिल्कुल नहीं जीतना चाहिए

अगर ये बातें सही है तो दिग्गज की बड़े मैच में वापसी हो सकती हैं। वो मैच में सरप्राइज एंट्री करते हुए सबको चौंका सकती हैं। साथ ही अगर उनका इतना बड़ा रिटर्न हो रहा है तो उन्हें जीत भी मिल सकती हैं। लिंच के लिए के सही स्टोरीलाइन होगी क्योंकि फिर वो असुका को टाइटल के लिए चैलेंज कर सकती हैं। बैकी ने ही असुका को महीनों पहले चैंपियन घोषित किया था। ऐसे में ये एक बढ़िया विकल्प होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

- NXT सुपरस्टार रिया रिप्ली Royal Rumble मैच में एंट्री करें और जीत हासिल करें

इस बार Royal Rumble के लिए ज्यादा विमेंस सुपरस्टार्स के नाम तय नहीं हुए हैं। ऐसे में NXT सुपरस्टार्स मैच का हिस्सा बन सकती हैं। इस दौरान रिया रिप्ली की एंट्री होने के सबसे ज्यादा चांस रहने वाले हैं। वो पहले भी इस मैच का हिस्सा रही हैं। साथ ही उन्होंने पिछले साल WrestleMania में मैच भी लड़ा था।

ऐसे में WWE उन्हें बड़ा मौका दे सकता है। उनमें WWE की अगली टॉप स्टार बनने के सारे गुण है। WWE उनकी मेन रोस्टर पर शुरुआत ही धमाकेदार तरीके से करा सकता है। वो सरप्राइज एंट्रेंट के रूप में मैच के अंदर आ सकती हैं। साथ ही जीत दर्ज करते हुए सबको बड़ा शॉक दे सकती हैं। उनके लिए ये जीत जरूर ही यादगार साबित हो सकती हैं।

- शार्लेट फ्लेयर चैंपियनशिप हारने के बाद Royal Rumble मैच में आएं और दूसरी बार मैच को जीतें

शार्लेट फ्लेयर विमेंस टैग टीम चैंपियन है और Royal Rumble में वो अपनी साथी असुका के साथ मिलकर टाइटल को नाया जैक्स और शायना बैजलर के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं। इस मैच में फ्लेयर और असुका की हार के ज्यादा चांस है। साथ ही शार्लेट विमेंस Royal Rumble मैच का हिस्सा है।

WWE उन्हें WrestleMania जैसे बड़े स्टेज पर चैंपियनशिप मैच देना चाहेगा। इसके चलते उन्हें जीत मिल सकती हैं। वो विमेंस Royal Rumble मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सभी को एलिमिनेट करके जीत दर्ज कर सकती हैं। साथ ही असुका को WrestleMania में टाइटल के लिए चुनौती दे सकती हैं। शार्लेट यहां रिकॉर्ड बनाने चाहेंगी।

2- एलेक्सा ब्लिस मैच में अपने डरावने रूप में एंट्री करें और विमेंस Royal Rumble मैच जीत जाएं

एलेक्सा ब्लिस को पिछले कुछ समय से WWE द्वारा जबरदस्त पुश मिल रहा है। दरअसल, वो अपने कैरेक्टर में बदलाव कर चुकी हैं। अब उनके पास भी दो अलग-अलग कैरेक्टर्स मौजूद हैं। ऐसे में ब्लिस जरूर ही इसका फायदा उठा सकती हैं। वो मैच में अपने खतरनाक कैरेक्टर में आ सकती हैं।

इसके बाद वो अंत में सभी को एलिमिनेट करते हुए जीत दर्ज कर सकती हैं। साथ ही असुका को WrestleMania में चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर सकती हैं। दोनो के बीच पहले भी स्टोरीलाइन टीज़ हो चुकी हैं। एलेक्सा ब्लिस विमेंस Royal Rumble में जीत के लिए एक बढ़िया विकल्प रहने वाली हैं।

1- बियांका ब्लेयर शुरुआत में एंट्री करें और अंत में जाकर जीत दर्ज करें

बियांका ब्लेयर इस साल Royal Rumble मैच जीतने की फेवरेट है। ज्यादातर फैंस का मानना है कि वो 2021 का विमेंस Royal Rumble मैच जीत सकती हैं। उनके पास अच्छा मोमेंटम है। साथ ही WWE उन्हें भविष्य में टॉप चैंपियन बनाना चाहता है। इसकी शुरुआत Royal Rumble पीपीवी में होने वाले महतवर्ण मैच से हो सकती हैं।

WWE उनकी इस जीत को खास बनाने के लिए उन्हें विमेंस Royal Rumble मैच में शुरुआत में भेज सकता है। इसे बाद ब्लेयर पूरे मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अंत तक जा सकती हैं। साथ ही किसी बड़ी सुपरस्टार को एलिमिनेट करते हुए जीत दर्ज कर सकती हैं। इससे ब्लेयर फैन फेवरेट बन जाएंगी और फैंस को ये विजेता काफी पसंद आएगा।

ये भी पढ़ें:- 5 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने कभी भी Royal Rumble मैच नहीं जीता

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
App download animated image Get the free App now