एरिक रोवन एक ऐसे रेसलर हैं जिनका काम उन्हें काफी सुर्खियां दे रहा है। अमूमन कहानियों से दूर रहे एरिक के लिए हाल में काफी मौके बने हैं। इनमें रोमन रेंस पर वार करने वाले रेसलर की तरह दर्शाया जाना सबसे महत्वपूर्ण है। रोवन ने जब वायट फैमिली के रेसलर की तरह काम करना शुरू किया तो शायद ही कोई इनपर ध्यान दे रहा था। उन्होंने रॉयल रंबल में वापसी की लेकिन पिछले कुछ महीनों में इनके काम ने इन्हें सबसे बड़ा स्टार बना दिया है।
ये भी पढ़ें: 10 चौंकाने वाली चीज़ें जो 2020 से पहले WWE में देखने को मिल सकती है
क्लैश ऑफ चैंपियंस में ये रोमन रेंस से लड़ने वाले हैं। उनके बारे में फैंस ज्यादा नहीं जानते हैं, लेकिन ये 5 चीजें हर फैन को मालूम होनी चाहिए:
#5 वो ट्रेंड गिटारिस्ट हैं
एरिक रोवन एक ऐसे रेसलर हैं जिन्हें गिटार बजाना काफी पसंद है। आपने क्रिस जैरिको और इलायस को गिटार बजाते हुए देखा होगा लेकिन बेहद कम लोग ही एरिक के इस हुनर के बारे में जानते हैं। वो एक ऐसे रेसलर हैं जिनकी सोच के सभी मुरीद है। वो हमेशा ही अच्छा काम करते हैं और ऐसा माना जाता है कि एरिक खुद को स्ट्रेस फ्री करने के लिए गिटार बजाते हैं। आप वैसे भी इन्हें जल्दी गिटार बजाते हुए नहीं देखेंगे।
इनको बैकस्टेज काफी पसंद किया जाता है। अब ये देखना होगा कि रेसलिंग में अपना नाम बना चुके एरिक क्या इस हफ्ते जीत की धुन बजा सकेंगे। उनकी लड़ाई काफी अच्छी चल रही है, और क्या वो अपने करियर को दोबारा से सही ट्रैक पर ला सकेंगे। इसके अलावा भी चार ऐसी चीजें हैं जो आप एरिक रोवन के बारे में नहीं जानते होंगे।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं