रोमन रेंस पर जानलेवा हमला करने वाले एरिक रोवन के बारे में 5 बातें जो आप में नहीं जानते

एरिक रोवन
एरिक रोवन

एरिक रोवन एक ऐसे रेसलर हैं जिनका काम उन्हें काफी सुर्खियां दे रहा है। अमूमन कहानियों से दूर रहे एरिक के लिए हाल में काफी मौके बने हैं। इनमें रोमन रेंस पर वार करने वाले रेसलर की तरह दर्शाया जाना सबसे महत्वपूर्ण है। रोवन ने जब वायट फैमिली के रेसलर की तरह काम करना शुरू किया तो शायद ही कोई इनपर ध्यान दे रहा था। उन्होंने रॉयल रंबल में वापसी की लेकिन पिछले कुछ महीनों में इनके काम ने इन्हें सबसे बड़ा स्टार बना दिया है।

ये भी पढ़ें: 10 चौंकाने वाली चीज़ें जो 2020 से पहले WWE में देखने को मिल सकती है

क्लैश ऑफ चैंपियंस में ये रोमन रेंस से लड़ने वाले हैं। उनके बारे में फैंस ज्यादा नहीं जानते हैं, लेकिन ये 5 चीजें हर फैन को मालूम होनी चाहिए:

#5 वो ट्रेंड गिटारिस्ट हैं

गिटारिस्ट 
गिटारिस्ट

एरिक रोवन एक ऐसे रेसलर हैं जिन्हें गिटार बजाना काफी पसंद है। आपने क्रिस जैरिको और इलायस को गिटार बजाते हुए देखा होगा लेकिन बेहद कम लोग ही एरिक के इस हुनर के बारे में जानते हैं। वो एक ऐसे रेसलर हैं जिनकी सोच के सभी मुरीद है। वो हमेशा ही अच्छा काम करते हैं और ऐसा माना जाता है कि एरिक खुद को स्ट्रेस फ्री करने के लिए गिटार बजाते हैं। आप वैसे भी इन्हें जल्दी गिटार बजाते हुए नहीं देखेंगे।

इनको बैकस्टेज काफी पसंद किया जाता है। अब ये देखना होगा कि रेसलिंग में अपना नाम बना चुके एरिक क्या इस हफ्ते जीत की धुन बजा सकेंगे। उनकी लड़ाई काफी अच्छी चल रही है, और क्या वो अपने करियर को दोबारा से सही ट्रैक पर ला सकेंगे। इसके अलावा भी चार ऐसी चीजें हैं जो आप एरिक रोवन के बारे में नहीं जानते होंगे।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 कभी भी सिंगल्स टाइटल नहीं जीता

एरिक रोवन
एरिक रोवन

एरिक अपने पूरे करियर में टैग टीम के सदस्य के तौर पर काम करते रहे हैं। इन्होंने कभी ल्यूक हार्पर तो कभी डेनियल ब्रायन के साथ टैग टीम टाइटल जीते हैं। इस समय वो जिस तरह की कहानी का हिस्सा हैं उससे ये मुमकिन है कि वो जल्द ही सिंगल्स रेसलर के तौर पर काम कर सके। अगर ऐसा होता है तो वो पल दूर नहीं जब वो भी एक सिंगल्स टाइटल के विजेता होंगे।

ये भी पढ़ें: WWE Clash of Champions 2019: शो से पहले 5 आंकड़े जिनके बारे में हर रेसलिंग फैन को मालूम होना चाहिए

#3 रेसलिंग से ज्यादा फुटबॉल को पसंद करना

एरिक 
एरिक

इस समय के कई रेसलर्स फुटबॉल खेलते थे। इनमें ब्रॉक लैसनर और ब्रे वायट का नाम शामिल है। इस लिस्ट में एरिक का नाम देखकर चौंकिए मत क्योंकि इन्हें भी इस खेल में दिलचस्पी थी। ये अलग बात है कि इन्होंने इसमें अपना करियर नहीं बनाना चाहा।

#2 इन्होंने रियलिटी टीवी शो में भी हिस्सा लिया है

रिएलिटी टीवी शो
रिएलिटी टीवी शो

2010 में एरिक एक रियलिटी टीवी शो का हिस्सा बने जिसमें नॉर्वे से आए लोगों को नॉर्वे ले जाया जाता था। वहां उन्हें उस जगह के काम करने पड़ते थे और एक ऐसे परिवार से मिलना होता था जो उनका दूर का रिश्तेदार था। इस शो में एरिक तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने इसके बाद रियलिटी टीवी शो से दूरी बना ली थी।

ये भी पढ़ें: 5 बड़ी गलतियां जो WWE Clash of Champions 2019 में नहीं होनी चाहिए

#1 NOAH में एक बुरा सफर

NOAH
NOAH

डब्लू डब्लू ई (WWE) के साथ जुड़ने से पहले एरिक रोवन ने NOAH में रेसलिंग की थी। इस दौरान उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली और ये वापस आकर कंपनी के डेवलपमेंटल ब्रैंड का हिस्सा बन गए। यहाँ से आगे बढ़कर ये आज मेन रोस्टर का हिस्सा हैं और क्लैश ऑफ चैंपियंस में रोमन रेंस से लड़ने वाले हैं।

Quick Links